Latest Updates
-
Gangaur 2026: क्या कुंवारी कन्याएं भी रख सकती हैं गणगौर व्रत? जानें विवाहित महिलाओं के लिए इस उपवास का महत्व -
Cheti Chand 2026: कौन हैं भगवान झूलेलाल? जानें जल देवता की अद्भुत कहानी जिन्होंने बचाया सिंधी समाज -
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान
Aaj Ka Rashifal 8 February Horoscope: इन राशियों के लिए खुलेंगे आज तरक्की के द्वार
अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। तो आइए जानते हैं कि आज आपकी किस्मत में क्या है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वाहन का प्रयोग करते समय आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर रात को गाड़ी चलाते वक्त आप पूरी सतर्कता बरतें। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप जमकर मेहनत करें। आज आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने के इच्छुक है तो जल्द ही आपके हाथ बढ़िया मौका लग सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। फिर भी आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार है। शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपका आज का दिन बहुत यादगार रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आपको हाथों या पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:05 से 7:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ निवेश का कोई अच्छा मौका लग सकता है। हालांकि अगर आप लंबे अरसे को नजर में रखते हुए निवेश करेंगे तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। आज वर्क लोड कम रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का भरपूर प्रयास करेंगे। आपको अपने प्रिय का भी पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं। आपको खुद के लिए भी समय मिलेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको आमदनी का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही पैसों से जुड़ी सारी समस्याओं का अंत हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ कहासुनी या टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपके द्वारा किए गए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आप खुले दिल से अपनी गलतियों को स्वीकार करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। आज आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। सेहत का मामला आज ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। निजी मामलों में बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को लेटलतीफी से बचने की सलाह दी जाती है। समय पर दफ्तर पहुंचे और अपने सभी काम तेजी से पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है, खासतौर पर अगर आप कपड़े के व्यापारी हैं तो आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 2:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवन में चल रही आपाधापी के बीच आज आप स्वयं को काफी उलझा हुआ पाएंगे। आपके स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को भी मिल सकता है। बेवजह क्रोध और तनाव से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा इसका बुरा असर आपके रिश्तो और स्वास्थ्य दोनों पर ही पड़ सकता है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर अपने बच्चों के साथ बिताएं। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापारिक आपको किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो किसी भी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आपका बजट असंतुलित हो सकता है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। लापरवाही हानिकारक साबित हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप इसका सदुपयोग करें। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना ही मीठा फल मिलेगा। दफ्तर का माहौल आज कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार है। सहकर्मी या किसी उच्च अधिकारी के साथ टकराव संभव है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। वाद विवाद से नुकसान आपका ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी कार्य में कानूनी अड़चन आ सकती है। आज आपका आर्थिक नुकसान भी संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके वैवाहिक जीवन में कलह की वजह बन सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से बचें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं और किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
ग्रहों की शुभ स्थिति आज आपका कोई बड़ा फायदा करा सकती है। आर्थिक मामलों में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तो आज आपको समय का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने काम से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें तो बेहतर होगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है। अपने पार्टनर के साथ से तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। एक दूसरे पर भरोसा मजबूत बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने प्रिय के साथ अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त हो सकता है। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। आपको अपने खाने-पीने की आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जिम्मेदारियां खुद बढ़ती नजर आ रही है। आज आप स्वयं को घरेलू कार्यों में उलझा हुआ पाएंगे। हो सकता है आपको स्वयं के लिए भी समय न मिले। दफ्तर में बॉस की गर्म मिजाजी आपको परेशान कर सकती है। बेहतर होगा आज आप छोटी सी भी गलती करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत कठिन रहने वाला है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से सारी बाधाओं को पार करने में सफल रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चों की लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है। यदि आपने बैंक से लोन लिया है तो जल्द से जल्द किश्तें चुकानी शुरू कर दें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर दबाव बढ़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने बढ़ते वजन पर कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में अड़चन डाल सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अपने विरोधियों से संभलकर रहने की जरूरत है। निजी जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। संपत्ति से जुड़ा वाद विवाद होने के आसार है। बेहतर होगा आप अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार ही चलें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज कुछ कमजोर रहने वाला है। इस समय आपके प्रिय को आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो आप किसी अच्छे चिकित्सक से भी सलाह लें। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट संभव है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर के बड़ों के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना पक्ष बहुत ही शांति और समझदारी से रखें अन्यथा वाद विवाद होने के आसार है। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आज किसी बात पर आपके प्रिय आपसे नाराज रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपको पैसों से जुड़ा लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। शाम को कोई अच्छी खबर मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी अवसर प्राप्त होगा। ईश्वर की भक्ति करके आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप व्यापारी है और हाल ही में आपने कोई नया काम शुरू किया है तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। नौकरी करने वालों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं लेकिन आपके मार्ग में आर्थिक अड़चनें आ रही हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
तनावमुक्त रहकर ही आप अपने जीवन का आनंद उठा सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता करने से बचें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का जोखिम भरे फैसले लेने पड़ सकते हैं। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में तो इसके लिए आज का दिन उचित नहीं है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करना होगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











