For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 8 January Horoscope: धनु राशि वालों की किसी बड़ी परेशानी का होगा आज अंत

|

क्या है आज आपके भाग्य में, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

08 January 2022 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

निजी जीवन पर आप अधिक ध्यान देंगे। रिश्तों में आ गई कड़वाहट को आप दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे। आज आप अपने पूरे परिवार के साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे। हो सकता है घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहें। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। पैसों के मामले में लापरवाही न करें, नहीं तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों से उलझने से बचें। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलंदाजी न करें। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। आज कोई भी गैर कानूनी काम करने से बचें। सेहत की बात करें तो ज्यादा क्रोध करने से बचें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही कठिन रहेगा। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। बेहतर यही होगा कि पैसों के मामले में आप अपने फैसले सोच समझ कर लें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। साथ ही एक ही गलती को बार बार दोहराने से बचें। दूसरी ओर व्यापारी वर्ग को आज कुछ राहत मिल सकती है। यदि लंबे समय से आपको कोई कानूनी मामला परेशान कर रहा है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान होगा। जल्द ही आपका कोई अटका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनका भावनात्मक समर्थन भी आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है और वे आपका विरोध कर सकते हैं। बेहतर यही होगा कि आप सूझ बुझ से काम लें। पारिवारिक जीवन में आज कलह हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर आप अपने घर की शांति बनाए रख सकते हैं खासतौर पर जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। आपका गुस्सैल स्वभाव आपको अपनों से दूर कर सकता है। सेहत की बात करें तो ज्यादा तनाव लेने से या गुस्सा करने से आज आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज काम का दबाव कुछ कम रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बना रहेगा। वहीं दूसरी और यदि आप नए व्यापर के बारे में सोच रहे हैं तो किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। परिवारिक जीवन में तनाव संभव है। घर के किसी सदस्य के साथ आज आपकी कहासुनी हो सकती है। सेहत की बात करें तो खाने पीने का अधिक ध्यान रखें ज्यादा तला भुना या मसालेदार खाना खाने से बचें। आपको ताजा फलों और हरी सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो बातचीत में कुशलता आज आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आपकी सूझबूझ और कार्यकुशलता से आपके बॉस काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती है। पैसों की बात करें तो आपको बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले समय में आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। साथ ही आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। परिजनों से भावनात्मक समर्थन मिलेगा। अगर आप घर से दूर रहते हैं तो जल्द ही आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप किसी पुराने कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अटके हए कार्यों को दोबारा शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी करने वाले जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपकी प्रतिभा निखर कर सबके सामने आएगी। वहीं शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानियां आ सकती है। अगर आप थोड़ी सी कोशिश और करेंगे तो आपकी समस्या दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितयां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। सेहत के मामले दिन मिलाजुला रहेगा। आपको ज्यादा भागदौड़ से बचना होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और आप बहुत उत्साहित रहेंगे। काफी समय से जो कार्य लंबित पड़े हैं आज आप उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज धार्मिक कार्यों में आपका मन कुछ ज्यादा ही लगेगा। आप जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल नही मिल रहा है तो आपको हिम्मत से काम लेना होगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नही है। व्यापारियों को जल्दबाजी में कोई भी काम हाथ में लेने से बचना होगा। आज पैसों को लेकर किसी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आपका नुकसान हो। सेहत के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। अगर आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो जल्द आपको सफलता मिल सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज समय पर पूरा होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का कोई अवसर प्राप्त होगा। परिजनों और दोस्तों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। जीवनसाथी का सम्मान करें। यदि आपके प्रिय के स्वभाव में कुछ बदलाव नजर आ रहा है तो बातचीत के द्वारा उनकी परेशानी जानने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। आपको नियमित रूप से योग और ध्यान करना चाहिए।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। नौकरीपेशा जातक यदि अपनी बुद्धिमानी और मेहनत से काम करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। इसके अलावा आपको आपको अपने किसी भी काम के लिए दूसरों पर निर्भर नही रहना चाहिए। व्यापारियों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने का मौका मिलेगा। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आप उनसे मन की बात साझा कर सकते हैं। आज पिता की ओर से वित्तिय लाभ संभव है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी का व्यवहार कुछ रहस्मयी रहेगा। बेहतर यही होगा कि आप उनसे खुलकर बात करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा है। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज के दिन आपके हाथ निराशा लगे लेकिन आप कोशिश करते रहें जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी करने वाले जातक आज संभलकर रहें। काम के बीच मे ज्यादा इधर उधर की बातें न करें और समय का पूरा ध्यान रखें। व्यापारियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज आपको छोटा मोटा फायदा हो सकता है। बड़े मुनाफे के लिए आपको कुछ नए तरीके अपनाने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। हालांकि अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आपको अपनों के लिए भी निकालने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। देर तक बैठकर काम करने से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपका हर काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरा होगा। नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक धन प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। पैसों के कारण रुके हुए काम आज पूरे होंगे और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई समस्या आ सकती है। घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। आपको शांति से अपना पक्ष रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। ठंडी चीजों के सेवन से बचें साथ ही आज आप घर पर ही आराम करें। इस समय अपनी सेहत को नज़रअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले आपको फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की जरूरत है। इसके अलावा कोई भी आर्थिक लेन देन आप जल्दबाजी में न करें। नौकरी करने वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापारियों को भी मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आज परिजनों की मदद से आपकी परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय आपका उत्साह बढ़ाएंगे और उनका भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 8 January 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 8 January 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, January 7, 2022, 15:38 [IST]
Desktop Bottom Promotion