Aaj Ka Rashifal 8 March Horoscope: मंगलवार का दिन आज इन राशियों के लिए रहेगा फलदायी

क्या है आज आपके भाग्य में, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पूजा पाठ में आपकी रूचि बढ़ सकती है। मुमकिन है आप किसी धार्मिक स्थल पर जाएं या फिर घर पर ही हवन आदि का आयोजन कराएं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को इस समय कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें, जल्द ही आपकी मेहनत सफल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लेन देन करते समय पूरी सतर्कता बरतनी होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचने की सलाह दी जाती है। अपना व्यवहार विनम्र रखें, साथ ही बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में बहुत आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। आज आपको आपकी तरक्की के संकेत मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आपकी रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। जल्द ही आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से खुद के लिए भी समय निकालने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें की सलाह दी जाती है ताकि आप दोनों पर बराबर ध्यान दे पाएं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहने के आसार हैं। लंबित कार्यों का बोझ आज कुछ बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा बॉस का मूड खराब रहने वाला है। बेहतर होगा आज आप जरा सी भी लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ी दिन न करने की सलाह दी जाती है। सभी कोणों से अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही आप अपना अंतिम निर्णय लें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करें। इससे आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आपको अपने खान-पान में गड़बड़ी करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपनी दिनचर्या भी व्यवस्थित रखें। समय पर भोजन करें, साथ ही आराम पर भी ध्यान दें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ रिश्तेदारों का घर आना हो सकता है। आप घर पर काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई कमियां निकाल सकते हैं। इस तरह की गलतियां आप पर भारी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक करने की कोशिश करें। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 5 बजे से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। पिछले कुछ दिनों से यदि आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का अंत हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार को एक नई दिशा मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार हैं। यदि घर का कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। यदि कुछ दिनों से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। दफ्तर की नकारात्मक स्थितियों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय बाद आज आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातक अपननी रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने के लिए अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आज कोई भी बड़ा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। बेहतर होगा आज आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान में गड़बड़ी के कारण आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपका नियंत्रित क्रोध आज आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। इससे आपकी मानसिक शांति भंग होगी, साथ ही इसका बुरा असर आपके रिश्तो पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में एक साथ आपको कई जिम्मेदारियां निपटानी पड़ सकती है। ऐसे में आप शांत दिमाग से अपना काम पूरा करने का प्रयास करें। हड़बड़ाहट और जल्दबाजी से बचें अन्यथा आप से गलतियां हो सकती हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ करने के बाद आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलने से आज आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बेवजह की चिंता और क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर रात को गाड़ी चलाते समय यातायात के नियमों का पालन आप सख्ती से करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। माता या पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। आज पैसों की वजह से रुका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी होगी। यदि वे आपको काम से जुड़ा कोई सुझाव देते हैं तो आप उस पर जरूर गौर करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। दफ्तर में आपको आलस्य का त्याग कर अपने सभी काम तय समय पर पूरे करने की सलाह दी जाती है। अपना कोई भी काम आप अधूरा न छोड़ें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज सोचा हुआ मुनाफा हाथ न लगने से काफी निराशा होगी। जल्दबाजी में आप ऐसा कोई निर्णय न लें जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ जाए। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। घर के सदस्यों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। यदि आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च बढ़ते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक भागदौड़ के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के मार्ग में आज आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। आज आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटकने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी यह परेशानी दूर होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को दफ्तर में आज अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है। बेहतर होगा आप कोई भी जिम्मेदारी लेने में ज्यादा आनाकानी न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग और समर्थन आपको मिलेगा, विशेष रूप से भाई बहनों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। इस समय आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहरी लोगों को अपनी निजी मामलों में दखलंदाजी करने न दें। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

प्यार मोहब्बत के मामले में आपको कुछ संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह पार्टनर के साथ मनमुटाव से बचें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए आज विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। यदि आप किसी करीबी को कोई तोहफा देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। फिट और एक्टिव रहने के लिए आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:20 से रात्रि 8:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातक अति आत्मविश्वास में आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। इसके अलावा पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन आज जल्दबाजी में न करें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा साबित होगा। लंबित कार्यों का बोझ कम होगा, साथ ही उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। यदि आप कोई बड़ा फैसला लेते हैं तो आपके प्रिय का समर्थन आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

Story first published: Tuesday, March 8, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion