For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 8 May Horoscope: आज रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और मानसिक रूप से आप काफी मजबूत महसूस करेंगे। आप अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है। आज बॉस आपके प्रदर्शन से काफी खुश नजर आएंगे और आपको आपकी तरक्की के भी संकेत मिल सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का कोई अटका हुआ काम पूरा होने से आर्थिक लाभ संभव है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आपके बीच की कड़वाहट बढ़ सकती है। ऐसे में आपको शांति से मामले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। इस राशि के शादीशुदा लोगों को अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपके लापरवाह रवैया के कारण आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। व्यापारी यदि बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपके हाथ एक अच्छा मौका लगने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और अपने सभी काम तेजी से पूरे कर पाएंगे। यदि आपको लीवर से संबंधित कोई दिक्कत है तो बाहर ही खाने से परहेज करें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज काम से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो इस समय आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने सभी काम आप मेहनत और लगन से पूरा करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को मंजूरी मिलने के आसार है। दूसरी ओर यदि आप पहले से ही शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और आपकी आपसी समझ भी बेहतर होगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। अगर आप लैपटॉप और कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। बेहतर होगा आप उनका पूरा ध्यान रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का फल है। यदि आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को अपने विरोधियों से संभल कर रहने की सलाह दी जाती है, नहीं तो वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा। सेहत आपकी कुछ कमजोर रहेगी। आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अतिरिक्त कार्य सौंपी जा सकते हैं। ऐसे में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, साथ ही आपको दफ्तर में ज्यादा समय बिताना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को आज पैसों से जुड़ी चिंता सता सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। हालांकि आपको वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। पिता के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। मानसिक तनाव बढ़ने से आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आप बेरोजगार है और आपको एक अच्छी नौकरी की तलाश है तो आज आपकी तलाश पूरी होती नजर आ रही है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं, लेकिन आपके मार्ग में आर्थिक अड़चनें आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। किसी करीबी की ओर से आपको आर्थिक मदद मिलने के आसार हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आप अपनी ओर से सारी कड़वाहट खत्म करने का प्रयास करें। मुमकिन है आपको सफलता मिले। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य करे तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे फैसले आप सोच समझ कर लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है काम अधिक रहे, ऐसे में आप तेजी से अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का मौका मिलेगा। जल्द ही आपके कारोबार में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। हो सके तो आज अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताएं। काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। यदि कोई समस्या हो रही है तो उसे अनदेखा करने से बचें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आपका आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार करने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा अपनों के लिए भी आप तोहफे आदि ले सकते हैं। काफी दिनों बाद आज जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। हो सकता है आप अपने प्रिय के साथ लॉन्ग ड्राइव पर या डिनर डेट पर जाने की योजना बनाएं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप काफी फ्रेश महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। आज आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने बजट से ज्यादा खर्च करने की गलती न करें। कामकाज की बात करें तो शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज बड़ा फायदा हो सकता है। वहीं दवाइयों, इलेक्ट्रॉनिक्स, लकड़ी आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के हाथ भी अच्छा मुनाफा लगेगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। यदि आपको दमा की शिकायत है तो अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कोई अच्छा अवसर लेकर आ सकता है, विशेष रूप से अगर आप व्यापारी है और किसी नए कारोबार में निवेश की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को उच्च पद की प्राप्ति के लिए और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे, आपके लिए उतना अच्छा होगा। घर का वातावरण ठीक रहेगा। पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। यदि कोई पुराना कोर्ट कचहरी का मामला आपको परेशान कर रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है या फिर आपकी आमदनी बढ़ने के भी आसार हैं। सेहत के मामले में औसत रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज कोई भी बड़ी डील करते समय पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आप अपने पुराने संपर्कों की भी मदद ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और मेहनत करने की जरूरत है। घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। यदि आपके बड़े बुजुर्ग आपको कोई सलाह देते हैं तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में अपने काम की रफ्तार धीमी न होने दें। आप जितनी तेजी से अपने काम पूरे करेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कोई बनता हुआ काम अचानक बिगड़ने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। साथ ही पार्टनर के साथ भी तालमेल बिगड़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक रूप से किसी जरूरतमंद की मदद करने का भी आपको मौका मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए आप सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 8 May 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 8 May 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, May 7, 2022, 15:52 [IST]
Desktop Bottom Promotion