Latest Updates
-
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश
Aaj Ka Rashifal 8 November Horoscope: आज क्या है आपके भाग्य में?
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की भी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपके हाथ लाभ कमाने का कोई अच्छा मौका लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज आपको छोटी सी यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां खत्म होगी और आपके बीच एक बार फिर सबकुछ सामान्य हो सकता है। आपको अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको सिगरेट और शराब जैसी आदतों से दूर रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही आप अपना अंतिम फैसला लें। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। हालांकि आपकी मेहनत सफल होगी और आप अपने सभी काम पूरे कर पाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आपके प्रिय का उग्र स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको अपनी प्लानिंग दोबारा से करने की सलाह दी जाती है। नौकरी हो या व्यापार आप समझदारी से काम लेंगे तो जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। धन कमाने का कोई अच्छा मौका आपके हाथ लगने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता आपके फैसलों का समर्थन करेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। इस समय आपके प्रिय को आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए आप विदेश जाना चाहते हैं तो जल्द ही आपके हाथ बड़ी सफलता लग सकती है। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई करें और अपने प्रयास जारी रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में लिए हुए किसी आर्थिक फैसले का उम्मीद के अनुसार परिणाम आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। यदि पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन इस समय उन्हें तनाव से दूर रखना होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का गलत रवैया आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में आपको कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और अपने फैसले समझदारी से लें। सोना चांदी का काम करने वाले जातकों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं होटल व रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर के वातावरण में सुधार देखने को मिल सकता है। परिजनों के बीच की कड़वाहट कम हो सकती है। आपको भी अपनी सारी नाराजगी भूलकर अपने रिश्तों को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। हो सकता है आज आपके प्रिय कुछ अकेला और उदास महसूस करें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान में ज्यादा गड़बड़ी न करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिलने के आसार हैं। जल्द ही आपके आगे बढ़ने का सपना पूरा हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा कमियां निकालने से बचें। आपको अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे आपका कीमती समय नष्ट होगा। साथ ही इसका बुरा प्रभाव आपकी छवि पर भी पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी बड़ी डील करते समय पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं आज के दिन संभल कर रहें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि आज कोई भी समस्या होती है तो उसे हल्के में न लें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्टेशनरी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं खाने-पीने की चीजों का काम करने वाले जातकों को भी अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहने की आशंका है, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से तय समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाने में सफल रहेंगे। इसके लिए आपको काफी सराहना भी मिलेगी। पैसों के मामले में अपने फैसले सोच समझ कर लें। अगर आप अपने कर्जों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। हो सकता है व्यस्त रहने के कारण आज आप अपनों के साथ ज्यादा समय न बिता पाएं लेकिन आपको उनके लिए भी समय निकालने की जरूरत है। एक दूसरे के साथ समय बिताकर रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा और आज आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। यदि आपकी किसी कार्य में बाधा आती है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का भी समाधान होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है जल्दबाजी में आज कोई भी व्यवसायिक फैसला लेने से बचें। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। यदि घर में विवाह योग्य आपके छोटे भाई या बहन है तो आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का अंत हो सकता है। सेहत की बात करी तो आज आप कमर या पीठ के दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वालों के हाथ कोई अच्छा मौका लगने की प्रबल संभावना है। वहीं तेल से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की आशंका है। घर के बड़ों के साथ आप सम्मान से पेश आएं। गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके रिश्तो में कड़वाहट बढ़ जाए। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ते नजर आ रहे हैं। सेहत की बात करें तो आपको बुखार, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आज आपका कोई काम बीच में ही अटकने की आशंका है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नए स्टाक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को आज बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ईश्वर की भक्ति करके आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ-साथ आप पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप काम के सिलसिले में घर से दूर रहते हैं तो लंबे समय बाद आज आपको अपने परिजनों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अपनों के साथ बिताया हुआ यह समय आपके लिए यादगार साबित होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपके लिए कितने खास हैं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का वर्क लोड आज कुछ कम होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के काम भी सुचारू रूप से पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे और खुद के लिए भी आपको पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो अपनी पढ़ाई को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें। इस समय लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। पैसों की बात करें तो यदि आपने लोन लिया है तो धीरे-धीरे उसकी किस्त चुकाने का प्रयास करें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर भार बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा खासतौर पर घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। यदि आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो बात हाथ से निकल सकती है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको हाथों या पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 12:15 से 3:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











