Latest Updates
-
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS
8 October Horoscope: क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पूरे होंगे आप के अधूरे काम?
क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पूरे होंगे आप के अधूरे काम? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। व्यापार में उन्नति होगी। नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में बॉस आप से काफी प्रभावित नजर आएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। बिना सोचे समझे अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपका भविष्य उतना ही सुरक्षित होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आपको घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपको प्राप्त हो सकता है और आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होने के आसार हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:13
शुभ समय:प्रातः 4:15 से दोपहर 12:45 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आज उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका टकराव संभव है। बेहतर होगा आप कार्यस्थल पर बहुत ही संतुलित व्यवहार करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज पैसों से की समस्या हो सकती है। आर्थिक तंगी की वजह से आज आपका कोई काम भी अधूरा रह जाएगा। घर का वातावरण ठीक रहेगा। हालांकि काम के साथ-साथ आपको परिवार पर भी ध्यान देना चाहिए। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर न लाएं तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी बोझिल और थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 9:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
घरेलू कलह शांत हो सकता है और आज घर के वातावरण में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई काम पूरा हो सकता है। इसके अलावा आपको कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। व्यापार में अच्छे लाभ की स्थिति बन रही है, विशेष रूप से अगर आप खाने पीने की चीजों का काम करते हैं तो आपके कामकाज में वृद्धि संभव है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप परिजनों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी समस्या बढ़ सकती है। आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप कोई जोखिम भरा फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है इसका अच्छा फायदा आपको भविष्य में मिले। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आपसे गलतियां अधिक होगी, साथ ही आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चों की लिस्ट बढ़ सकती है। इसके अलावा आपको कोई पुराना उधार भी चुकाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। हालांकि आज पार्टनर के साथ आपको मुलाकात करने का अवसर प्राप्त नहीं होगा, लेकिन आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें और इस तरह की बातों से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। आज आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने का भी प्रयास करेंगे। अगर आप व्यापारी है तो आपके लिए यात्रा का भी योग बन रहा है। पैसों के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। इसके अलावा अपनी आर्थिक योजनाओं को भी आप गुप्त रखें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 32
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि कुछ दिनों से आप अपने पेशेवर जीवन में व्यस्त रहने के कारण निजी जीवन पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में आपको हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए यादगार साबित होंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उनकी मदद से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में आज किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से बचने की जरूरत है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको शराब के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर गाड़ी चलाते समय आप इस बात का ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से बात करने के लिए आज का दिन उचित है। मुमकिन है आपको उनकी मंजूरी मिल जाए। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पीठ या कमर में दर्द की समस्या हो सकती है। लगातार बैठकर काम न करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 14
शुभ समय:सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने के आसार हैं। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है और आपकी बड़ी समस्या का समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक और समय पर पूरा करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज पूजा पाठ में आपका ज्यादा मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति करने से आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिल सकता है। आप इस अवसर को हाथ से जाने न दें। व्यापारियों को आज ठीक-ठाक होने से की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आप को और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके प्रिय आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटकने से आपके कामकाज की गति कम हो सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में लेटलतीफी से बचने की आवश्यकता है। यदि बॉस से आपको कोई काम सौंपा है तो आप उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें, नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप उनके साथ घूमने फिरने शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। पैसों की बात करें तो आमदनी से अधिक खर्च करने की भूल न करें। अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आपको खुद पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 12:05 बजे से रात्रि 8:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आप कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा अन्यथा आपको चोट लग सकती है। दफ्तर में बॉस के सामने आप को ठीक से व्यवहार करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। अगर आप बेरोजगार है नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। जल्द ही आपके को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपके कामकाज में भी वृद्धि हो सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। माता पिता के साथ आज आप अच्छा समय बिता पाएंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। ऐसे में आपके प्रिय को आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 26
शुभ समय:सुबह 8 बजे से 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर हो सकती है। आज आपके प्रिय को कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन आपको कोई पुराना कर्ज चुकाना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार करना चाहते हैं तो जल्द आपको सफलता मिल सकती है। सोने चांदी के व्यापारियों के हाथ अच्छे मुनाफे लगेंगे। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











