For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

8 August Horoscope: इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा उछाल

|

क्या आज किस्मत देगी आपका साथ और पूरे होंगे आपके अधूरे काम? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि कुछ दिनों से आप काम का बोझ अधिक महसूस कर रहे हैं तो आज आपको खुद के लिए समय निकालने की जरूरत है। हो सके तो दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए जाएं या फिर परिजनों के साथ समय बिताएं। आपको एक ब्रेक की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक:2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी, साथ ही आज आपके हाथ धन कमाने का भी बढ़िया मौका लगेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आज मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:28

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद विवादास्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आज छोटी सी बात पर आपके बीच कहासुनी होने के आसार है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। इस राशि के शादीशुदा जातकों को भी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ झगड़े झंझट से दूर रहें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। छोटी सी गलती पर बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। व्यापारियों के हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा, खासतौर पर अगर आप खाने पीने की चीजों का काम करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो घर के बड़ों की सलाह जरूर लें। जल्दबाजी में आप कोई भी निर्णय लेने से बचें। माता की ओर से लाभ संभव है। आज आप अपनों के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ कुछ कम होने से आपको राहत मिलेगी, साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि आपको सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर जा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने के लिए दिन उचित नहीं है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:6

शुभ समय: सुबह 6 बजे से 9:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आज आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से उच्च अधिकारियों के साथ आपको कहासुनी से बचने की आवश्यकता है। यदि वे आपको काम से जुड़ी कोई सलाह देते हैं तो आप उनकी बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सके तो आज बच्चों को ज्यादा समय देने की कोशिश करें। उनके साथ कहीं घूमने फिरने के लिए जाएं। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो क्रोध और तनाव से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:20

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी करीबी की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे और उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। यदि किसी सहकर्मी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो सारी नाराजगी भूलकर आपको दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में अचानक बाधा आ सकती है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपकी समस्या का समाधान होगा, इसलिए आप ज्यादा चिंतित न हो। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। यदि कुछ दिनों से आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान है तो आज आपकी सेहत में सुधार आ सकता है। हालांकि आप लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:12

शुभ समय:शाम 5 बजे से 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। किसी पुराने कानूनी मामले से आपको छुटकारा मिल सकता है। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। अगर आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपको जल्द से जल्द अपनी यह आदत बदलने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से लाभ कमाने में सफल रहेंगे। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना योग करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आपको सहकर्मियों के साथ अपनी गुप्त जानकारियां बांटने से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो भविष्य में आपके लिए मुसीबतें खड़ी हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपके लिए भारी नुकसान की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज घर में कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। अपनों के साथ से आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अपना बजट संतुलित रखने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। खानपान में गड़बड़ी करने से बचें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारियों को बड़ा लाभ कमाने के लिए अपने व्यावसायिक फैसले समझदारी से लेने होंगे। आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। घर के सदस्यों के साथ आप प्यार और सम्मान से पेश आएं। आपका गलत बर्ताव उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। यदि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें, खासतौर पर आपको शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आप अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए जीत तोड़ परिश्रम करेंगे। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले लोगों को बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको अपनों की मंजूरी मिल सकती है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। यदि आप जल्द से जल्द कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो बचत पर ध्यान दें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:26

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही कठिन रहने के आसार है। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है, साथ ही आप किसी कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में अब जल्दबाजी में कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम के साथ-साथ अपनी छवि का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर आप किसी भी तरह की पॉलिटिक्स का हिस्सा न बनें। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आज आपके प्रिय का उग्र स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:5

शुभ समय: सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, जल्दी उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी पर आपको अपना भरोसा मजबूत करने की जरूरत है। बेवजह अपने प्रिय पर शक करने से बचें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आज आपको धन लाभ होने के भी आसार हैं। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है, साथ ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके कामकाज में तेजी आएगी। अधिक भागदौड़ के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:17

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

English summary

Horoscope Today 8th August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 8th August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, August 6, 2022, 17:34 [IST]
Desktop Bottom Promotion