For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

8th December Horoscope: तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों का भी होगा आज भाग्योदय

|

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और किसे मिलेगी अपार सफलता, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आज जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। सबसे पहले बात करते आपके निजी जीवन की, जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आपको अपने प्रिय के साथ लंबी यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। कामकाज की बात करें तो आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तू आज आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आपका गलत बर्ताव आपका बनता हुआ काम बिगाड़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से नाखुश नजर आएंगे। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़े मुनाफे के लिए आप छोटे फायदों को अनदेखा न करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आज आपको कब्ज, एसिडिटी, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। दूसरों के कहने पर कोई भी निर्णय न लें तो बेहतर होगा। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। इसके अलावा आज आपको कोई पुराना उधार भी चुकाना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। एक दूसरे को फिर से समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य को लेकर छोटी सी भी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप सेहत को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप व्यापारी हैं और आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से अटका हुआ है तो उसे जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास करें अन्यथा नुकसान संभव है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आप पर काम का बोझ अधिक रहे। ऐसे में लापरवाही आपकी तरक्की पर बुरा असर डाल सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप अविवाहित है तो आज आपके लिए विभाग का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:36

शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप व्यापार करते हैं और किसी डील को लेकर मन में असमंजस की स्थिति है तो आप जरा सी भी जल्दबाजी न करें। किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही आप अपना फैसला लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ टकराव और बहसबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपको मुसीबत में डाल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आय से अधिक खर्चे हो सकते हैं। यदि आप बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य को लेकर आप की चिंता बढ़ सकती है। हो सके तो आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताएं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ समय:शाम 4:35 से 7:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी है और हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। आज आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस की ओर से कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। आज बॉस के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। व्यापारियों के लिए नई चुनौती खड़ी हो सकती है। आज अचानक आपका कोई काम बीच में अटक सकता है। मुमकिन है आपका आर्थिक नुकसान भी हो। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। काम के साथ-साथ परिवार भी उतना ही जरूरी है। बेहतर होगा अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप कुछ समय अपनों के लिए भी निकालें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। अगर आप व्यापारी है और किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज का दिन अनुकूल है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य नजर आ रही है। बच्चों से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आज घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करने की आवश्यकता है अन्यथा आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक मामलों में आपको धैर्य बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। अपनी निजी जीवन से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पैसों की स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। धन हानि हो सकती है। यह सब आपके गलत फैसलों का नतीजा है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहने के आसार हैं। ऐसे में आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो बेहतर होगा। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ आपको समय बिताने का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है नहीं तो वाद विवाद होने के आसार हैं। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे। आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों को भी आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी और आपके बीच की कड़वाहट कम हो सकती है। पैसों से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। अपने पेंडिंग कार्यों को अब जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:22

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है जिससे आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा आपके दिनभर की योजनाओं में बाधाएं भी आएंगी। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाईलें आप संभालकर रखें। आज उनके गुम होने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर नहीं खर्च करेंगे तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपको अहंकार और टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातें आपके काम के साथ-साथ छवि को भी प्रभावित कर सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पैसों को लेकर वाद विवाद हो सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने खाने-पीने का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में अधीनस्थों से बात करते समय आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा क्रोध करना आपके लिए ठीक नहीं है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। विशेष रूप से यदि आप तेल से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। पिता की ओर से लाभ संभव है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता मजबूत और अच्छा रखने की कोशिश करें। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

English summary

Horoscope Today 8th December 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 8th December in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, December 8, 2022, 5:10 [IST]
Desktop Bottom Promotion