8 February Horoscope: पैसों और सेहत को लेकर आज ये राशियां रहें संभलकर

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके जीवन में खुशियां देंगी दस्तक, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप एक साथ कई कार्य निपटाने से बचें अन्यथा आप से कई गलतियां हो सकती है। साथ ही आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आएगी। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हाथ में आया हुआ कोई बढ़िया मौका निकल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपको अपनी वाणी का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर दोस्तों से बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से नाखुश नजर आएंगे, बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। कमजोर स्वास्थ्य के कारण आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। एक दूसरे के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अचानक धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। उनकी तारीफें आपका आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी कागजी काम करते समय जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। आज वर्क लोड अधिक रहने के आसार हैं। ऐसे में आप परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। यह सब आपके गलत फैसलों का नतीजा है। दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप गलत रास्ते अपनाने से बचें। किसी कारणवश यदि जीवन साथी आपसे नाराज है तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन उचित है। सेहत को लेकर लापरवाही ठीक नहीं है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

काफी दिनों बाद आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आपको आय का नया स्रोत भी प्राप्त होगा। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं और अपना व्यापार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आज आपके हाथ बढ़िया मौका लगेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी और आज आप घर पर ही पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। आर्थिक मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में अपने महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने से बचें। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़े ग्राहकों से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे अनदेखा ना करें अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च न करें। कामकाज कैसे जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम आपकी योजनाओं के अनुसार पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आप अपने प्रिय के लिए कोई खूबसूरत सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। अचानक किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। कोई बड़ा खर्च हो सकता है। दफ्तर में काम का दबाव आपको काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करा सकता है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी सेहत कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कार्यक्षेत्र में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी परेशानियां बढ़ती नजर आ रही है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों को लेकर किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप झगड़े झंझट से दूर रहें। जीवनसाथी को अधिक समय देने का प्रयास करें। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास हैं। हो सके तो आज आप उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। एक दूसरे को पाकर आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप बेवजह की चीजों पर नष्ट न करें। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिलेगा। सेहत का मामला औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने किसी नए कारोबार की शुरुआत की है तो आपको सोच समझकर अपने व्यवसायिक निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ा परिश्रम करना होगा। यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। जल्द ही आपकी तरक्की होगी। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देना होगा अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

Story first published: Wednesday, February 8, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion