8th January Horoscope: ग्रहों की शुभ स्थिति इन राशियों को कर देगी आज मालामाल

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और खुलेंगे आपके लिए तरक्की के द्वार? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप जिस भी क्षेत्र से जुड़े हुए उसमें आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप व्यापार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आज आप की योजना आगे बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:2

शुभ समय:शाम 6:55 से रात्रि 8:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

ग्रहों की शुभ तिथि आज आपका कोई बड़ा फायदा करा सकती है। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। साथ ही आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आज आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 10:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आप काफी एक्टिव रहेंगे और आपके सभी कामा सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:8

शुभ समय:दोपहर 12:45 से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। आप इसी तरह परिश्रम करें और आगे बढ़ते रहें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे खर्च करने से आपको बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा उधार लेन-देन से भी आप बचें। घर का माहौल तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। बड़ों की बातों को नजरअंदाज न करें। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। खराब स्वास्थ्य के कारण आपके दिनभर की योजनाओं में बाधाएं आएंगी।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:11

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है तो आप अपनी क्षमता अनुसार सहायता जरूर करें। हो सकता है आपकी छोटी सी मदद से किसी की बड़ी समस्या का अंत हो जाए। आर्थिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। कोई भी आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में काफी उथल-पुथल रहेगी। यदि कोई बात आपको परेशान कर रही है तो आप अपनों से अपने मन की बात साझा करें। हो सकता है आपको आपकी परेशानी का हल मिल जाए। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी देखने को मिल सकती है। बेहतर होगा आप भी अपना व्यवहार अपने प्रिय के प्रति अच्छा रखें। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:25

शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आप अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको धैर्य बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। घर का माहौल शांत रहेगा। आज अपनों के साथ आप पर्याप्त समय बिता पाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपको किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। सेहत को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:7

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है और आपको बड़ा फायदा होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपना कोई भी काम आप अधूरा न छोड़ें। व्यापार से जुड़े जातकों को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके लिए यात्रा का भी योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज वजनदार चीजें उठाने से बचें।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:18

शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपार सफलता मिल सकती है। अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम आपको मिलने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपकी कोई अटकी हुई डील आज पूरी होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:7

शुभ समय: शाम 7:15 से रात्रि 8:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपका प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनके साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:12

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आज बॉस आपके प्रदर्शन से काफी असंतुष्ट नजर आएंगे। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़े मुनाफे के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा और आज आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी अवसर प्राप्त होगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:20

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको अच्छी खबर मिलने के आसार है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार जिम्मेदारियां अधिक रहने के कारण आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। सेहत का मामला ठीक नहीं रहेगा। आपको थकान महसूस हो सकती है। साथ ही आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से भी परेशान रहेंगे।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:6

शुभ समय: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

Story first published: Sunday, January 8, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion