Just In
- 1 hr ago
Chanakya Niti: चाणक्य नीति: इन मामलों में महिलाएं होती हैं मर्दों से बेहतर, चाहकर भी नहीं कर सकते इनका मुकाबला
- 7 hrs ago
4 February Horoscope: इन राशियों की किस्मत का आज चमकेगा सितारा, बदल जाएगी जिंदगी
- 13 hrs ago
ट्विन बेबी का राइमिंग नाम का फैशन हो गया है पुराना, इस तरह बच्चों के नाम करें सलेक्ट
- 14 hrs ago
First Date: फर्स्ट डेट पर दिखना है स्मार्ट और डैशिंग तो प्लस साइज लोग इन बातों का रखें ख्याल
Don't Miss
- Movies
Rakhi Sawant का पति आदिल खान को लेकर बड़ा खुलासा- लड़की का मुझे फोन आया और उसने बोला...
- News
अहमदिया मुसलमान कौन होते हैं, पाकिस्तान में उनके मस्जिदों को क्यों तोड़ा जा रहा है?
- Technology
AMD Ryzen R3 7320 के साथ Lenovo IdeaPad 1 भारत में लॉन्च,जाने कीमत
- Finance
UP Government Scheme : 2 बेटियों में से 1 की फीस भरेगी सरकार, उठाएं फायदा
- Automobiles
इलेक्ट्रिक वाहनों की चल रही है जबरदस्त बिक्री, 6 साल में बिक गए 20 लाख ई-वाहन, इन कंपनियों का है दबदबा
- Education
HBSE: हरियाणा बोर्ड परीक्षा की तिथियां बदली, देखें नई डेट शीट
- Travel
ये हैं उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल, जहां आपको मिलेंगी वीरता से लेकर प्रेम की निशानी
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
8 June Horoscope: मकर राशि वाले कोई फैसला जल्दबाजी न लें, ये है बाकी राशियों का हाल
ग्रहों की चाल आज किस ओर इशारा कर रही है, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए नई अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अपार सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। किसी बड़ी कंपनी में आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। हो सकता है आज आपको परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। एक दूसरे को समझने का मौका आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की अटकी हुई व्यवसायिक योजना दोबारा शुरू हो सकती है। जल्द ही आपको अच्छाआर्थिक फायदा हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो देर रात तक जगना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। समय पर सोने और सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांटिक रहने वाला है। अगर आप सिंगल है तो आपको कोई बढ़िया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। जल्द ही आपकी रोमांटिक लाइफ की शुरुआत हो सकती है। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण होने के आसार हैं। आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि बिना सोचे समझे खर्च करने से आपको बचना होगा। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार हैं। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। इसके अलावा बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। व्यापारियों को बड़े मुनाफे के लिए अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिल मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: गुलाबी शुभ
अंक: 12
शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 2:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी होती नजर आ रही है। आर्थिक तंगी के कारण मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आज आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। इस तरह की कठिन परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई कानूनी मामला परेशान कर सकता है। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बनी रहेंगी। खराब स्वास्थ्य के कारण आज आपके दिन भर की योजनाओं में बाधाएं भी आ सकती हैं। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप खुद पर ध्यान दें और किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज इधर-उधर होने से आपके कार्यों में अड़चन आ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो आप अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर न लाएं। अपनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा और आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। कामकाज की बात करें तो यदि लंबे समय से किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आज आप पर्याप्त समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। सेहत की बात करें तो आपको शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए सबसे पहले मानसिक रूप से मजबूत होना होगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है और वे आपके सुझावों को काफी महत्व दे सकते हैं। इतना ही नहीं आज वे आप से बेहद प्रभावित नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों ने यदि हाल ही में कोई बदलाव किया है तो उसके अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं। जल्द ही आपके कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको पैसों के मामले में संभलकर रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय के कड़वे शब्द आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। भावनात्मक रूप से आप कुछ कमजोर भी महसूस करेंगे। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
मानसिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा और लंबे समय बाद आप खुद को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आज आप अपने सारे फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। आप उनका सहयोग प्राप्त करने का प्रयास करें, साथ ही आप अपना सर्वश्रेष्ठ भी दें। जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक नुकसान हो सकता है, खासतौर पर अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपके हाथ निराशा लगेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं और आपके मार्ग में वीजा आदि को लेकर कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज आपको मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे कोई आर्थिक लेन देन न करें। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने की जरूरत है। बेवजह की कहासुनी से आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, विशेष रूप से यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आज के दिन आपको संभलकर रहना चाहिए।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो पारिवारिक मामलों में आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई फैसला न लें जिसका बुरा आसर आपके रिश्तो पर पड़े। वैवाहिक जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापारी हैं और कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही अपना फैसला लेने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आपकी बढ़ती हुई थकान आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकती है। बेहतर होगा आप आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन को काफी सराहेंगे, साथ ही आपको आपकी तरक्की का भी संकेत मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं और इसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आपका प्रयास सफल हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अतीत में लिए हुए किसी महत्वपूर्ण फैसले का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय आपके लिए कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। एक दूसरे का साथ पाकर आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने की सलाह दी जाती है। परिजनों के विरुद्ध जाकर कोई काम न करें। पैसों के मामले में आपके हाथ निराशा लगेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपको सफलता न मिल पाए। हालांकि आप नकारात्मकता से दूर रहें और खुद पर भरोसा रखें। आपकी परेशानी जरूर दूर होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हो सकता है बॉस आपको कोई कठिन कार्य सौपें और आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। वहीं व्यापारी वर्ग सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। सेहत का मामला ठीक नहीं रहेगा। आज आपको बुखार, कमजोरी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक