Latest Updates
-
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी
8th November Horoscope: मीन राशि वाले आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, क्या है आपके भाग्य में?
कैसा रहेगा आज आपकी किस्मत का हाल? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। हो सकता है आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लें। यदि लंबे समय से आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति होने के आसार है। आज पैसों से जुड़ी चिंता से भी आपको मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। आप मन लगाकर काम करें। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आज आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। इस तरह की बातें आपके घर की शांति भंग कर सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आप पर सर्वश्रेष्ठ देने का दबाव बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है। यदि आप अपने कारोबार में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो ज्यादा जल्दबाजी न करें। पैसे की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपका तनाव कुछ बढ़ने के आसार हैं।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आपको उनके साथ सख्ती से नहीं बल्कि प्यार से पेश आने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिता पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज में वृद्धि होगी। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद भी कर सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरी में बदलाव संभव है। आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपको मनचाही परिणाम की प्राप्ति होने के आसार हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आपका कामकाज सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा, साथ ही आपको अच्छा फायदा भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। माता की ओर से लाभ संभव है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। हालांकि ऐसे फैसले आप जल्दबाजी में न लें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और अपना छोटा से छोटा फैसला भी आप बहुत ही समझदारी से लेंगे। विद्यार्थियों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आप जबरदस्त सफलता हासिल कर सकते हैं। आप भविष्य में भी इसी तरह परिश्रम करते रहें। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है और नौकरी बदलना चाहते हैं तो नई नौकरी की तलाश करने के शुरू आज का दिन अनुकूल है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। सरकारी योजनाओं का भी अच्छा लाभ आपको हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय:प्रातः4:15 से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहने वाला है। आपके कारोबार में तेजी आएगी, साथ ही आपके लिए आय के नए रास्ते भी खुलेंगे। आज आप काफी कॉन्फिडेंट और ऊर्जावान रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। ऐसे में आपको अपने गुरुजनों या बड़ों की मदद लेनी चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मुंह या गले से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। काम में बिजी रहने के कारण आज आप परिवार पर भी कम ध्यान ध्यान दे पाएंगे। आपकी यह बात बच्चों को नाराज कर सकती है। बेहतर होगा आप अपनों के लिए भी पर्याप्त समय निकालें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज छोटी यात्रा का योग बन रहा है। वहीं व्यापारियों को आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपके किसी कार्य में बाधा आने के आसार हैं। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर हो सकता है। एक दूसरे को आप एक बार फिर से समझने का प्रयास करें। अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए आपको गुस्से और अहंकार से दूर रहना होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। आपका बजट असंतुलित होने के आसार है। इस तरह बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। दफ्तर में वर्क लोड कम रहने के आसार है, साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। जल्द ही आपके कारोबार में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होने की संभावना है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सेहत बात को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। यदि छोटी सी भी समस्या होती तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। अगर हाल ही में अपनी कोई नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की आवश्यकता है। लापरवाही आपके मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। आप गलतियां बार-बार दोहराने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपकी कोई डील अटक सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर हो सकता है। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आपको उनकी ओर से आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आप अपने प्रिय के साथ कैंडल लाइट डिनर के लिए भी जा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव संभव है। पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपसे बड़ी गलतियां हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को नई सौदेबाजी करने का अवसर मिलेगा। आपको अपने पुराने संपर्कों से लाभ हो सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय:प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि लंबे समय से आपका पैसा कहीं अटका है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि भविष्य में आपको बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है। अगर जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो गई है तो आज आप प्यार से अपने प्रिय को मनाने का प्रयास करें। आपको एक दूसरे की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातक को को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापारियों को दूसरों के कहने पर अपने व्यवसायिक निर्णय लेने से बचना होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर का माहौल आज काफी गर्म रहेगा। बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। आज बॉस के साथ आपकी कुछ कहासुनी भी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही सोच बहुत से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप गुस्से से बचें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। आज आपका आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपके प्रिय के बर्ताव में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चों की लिस्ट बढ़ सकती है। आज वाहन का प्रयोग आप बहुत ही सावधानी से करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:24
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3:45 तक



Click it and Unblock the Notifications











