For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

8 September Horoscope: मीन राशि की गर्भवती महिलाओं को रहना होगा आज संभलकर, क्या है आपके भाग्य में?

|

ग्रहों की बदली हुई चाल आज किस ओर इशारा कर रही है। अगर आप जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर व्यापारी हैं तो बड़े फायदे के लिए छोटे मुनाफे को अनदेखा करने की गलती न करें। यदि आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने का विचार कर रहे हैं तो उसके लिए समय उचित है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। पिता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आपको आपकी चिंता बढ़ सकती है। बेहतर होगा इस समय उन्हें तनाव से दूर रखें। आर्थिक मामलों में आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यस्त दिनचर्या के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:44

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

उच्च अधिकारी आज आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न नजर आएंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे। आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। जल्द ही आपकी तरक्की होने के आसार है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा, विशेष रूप से यदि हाल ही में आपने साजिदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। यदि आज आप कोई नया काम करने वाले हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। आर्थिक स्थिति अच्छी अच्छी रहेगी। बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोई बड़ा निवेश करने का मौका आपके हाथ लगेगा। मुमकिन है भविष्य में इसका उचित परिणाम आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों को खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों को खुश करने के लिए यदि आप एक साथ कई काम निपटाने का प्रयास करेंगे तो आप से गलतियां भी अधिक होंगी, साथ ही वर्क लोड बढ़ने के कारण आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। खाने पीने को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें विशेष रुप से ज्यादा तैलिय और मसालेदार भोजन से आपको परहेज करने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

काफी दिनों बाद आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। मुमकिन है आज आप खुद के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। यदि मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय से साझा करें। झूठ का सहारा बिल्कुल न लें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। क्रोध और अहंकार से नुकसान आपका ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा फायदा होने के आसार है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:12

शुभ समय:प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में आपको अपने मन प्रसन्न प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए जमकर परिश्रम करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाते हैं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव होने के आसार हैं। बेहतर होगा आप गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके रिश्ते बिगड़ जाएं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो ज्यादा क्रोध करना आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:35

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने से आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी सकारात्मकता उच्च अधिकारियों के साथ बॉस को भी काफी प्रभावित कर सकती है, साथ ही आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर सभी का दिल जीतने में भी सफल रहेंगे। व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। यदि हाल ही में आपने कुछ बदलाव किए हैं तो उसके अच्छे नतीजे आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आप अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की आवश्यकता है। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आज आप सावधान रहें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में बॉस आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। अतीत में किए हुए निवेश का दुगना फायदा आपको मिलने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलेगा। आज बच्चों के साथ आप घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के मरीजों को संभलकर रहने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:गहरा हरा

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में यदि वर्क लोड अधिक है तो आपको धीरे-धीरे अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें। इसके अलावा यदि आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम करेंगे तो आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ती नज़र आ रही है। आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय का सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास सफल हो सकता है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आज अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:18

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आज आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही शानदार गुजरने वाला है। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपना कोई भी काम आप अधूरा न छोड़ें। यदि आप कल तक के लिए अपना कोई भी काम टालेंगे तो बॉस का पारा हाई हो सकता है। मुमकिन है आज वे आपके साथ काफी सख्ती से भी पेश आएं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:23

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

करियर से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज का दिन आप उसके लिए एक नई उम्मीद की किरण लेकर आएगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का इसी तरह सही उपयोग करेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियों का अंत हो सकता है। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आप किसी रोमांटिक जगह पर से सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:13

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। इसके अलावा आपको अपने जीवनसाथी के साथ भी पर्याप्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। एक दूसरे के साथ आप अपने मन की बात शेयर करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का गलत रवैया परेशान कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी या गुस्से से बचें। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। यदि आप बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय ठीक नहीं है। सेहत की बात करें तो आज छोटी मोटी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:11

शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस राशि की गर्भवती महिलाओं को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से सीढ़ियां चढ़ते और उतरते समय आपको खास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक को कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले से छुटकारा मिल सकता है। आप कुछ नई रणनीतियां भी तैयार कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन लाभ होने के भी आसार हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी करीबी के आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 8th September 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 8th September 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, September 7, 2022, 15:51 [IST]
Desktop Bottom Promotion