Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
8 July Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा आज अपनी मेहनत का अच्छा फल, ये है आज का राशिफल
आज किन राशियों को मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता और किसके लिए खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज राहत मिल सकती है। कारोबार पर छाई हुई मंदी दूर होने के आसार हैं। आपको लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपके बजट से अधिक खर्च होने की संभावना है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:05 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आपको लिवर से संबंधित कोई बीमारी है तो आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खानपान में गड़बड़ी न करें अन्यथा आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। किसी भी काम को कल के लिए न टालें तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहने के आसार है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आज आप किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आपको पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। आप घबराहट से बचें, आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। यदि हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का मौका आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में आज कुछ रूखापन देखने को मिल सकता है। हो सकता है आज आपके प्रिय किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचे। सेहत की बात करें तो आपको रीड की हड्डी से जुड़ी कोई शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस समय कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। आप अपनी पूरी क्षमता दिखाने का प्रयास करें, जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक नुकसान हो सकता है ,खासतौर पर अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। घर के माहौल में सुधार आ सकता है। यदि कुछ दिनों से परिजनों के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा है तो आज सारी कड़वाहट दूर हो सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसमी बीमारियों से आपको सावधान रहना होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने की जरूरत है। तनाव लेने से बचें और अपने काम पर फोकस करें। यदि आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो आपकी मेहनत का फल आपको पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने गुस्से पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। आपके कड़वे शब्द अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। इस तरह की बातें आपके रिश्तो में दूरियां पैदा कर सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। आप बचत पर अधिक ध्यान दें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो ज्यादा लैपटॉप या कंप्यूटर के इस्तेमाल से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपना प्रयास जारी रखना होगा। उचित समय आने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं, साथ ही आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको छोटी सी यात्रा करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आज आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको नशा करने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है, खासतौर पर अगर आप कपड़े, कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, अनाज आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। बच्चों की शिक्षा आदि को लेकर आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में यदि आपके पास एक साथ कई काम है तो आपको अपने सारे कार्य योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से भी बचे रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी, साथ ही आपको कुछ नए अधिकार भी मिल सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। काफी दिनों बाद आज जीवनसाथी के साथ आप एक रोमांटिक दिन बिता पाएंगे। अपने दिन को और भी खास बनाने के लिए आप रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर पर भी जा सकते हैं। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
किसी पुरानी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित करेगी। आज बॉस जमकर आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। विदेशी कंपनियों से जुड़ा व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई बड़ी समस्या आ सकती है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप सूझबूझ से काम लें अन्यथा बात बनने की जगह बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
परिजनों के संग आज ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज आप खुलकर अपनों से अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। आपके बड़े आपका मार्गदर्शन भी करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइलें संभालकर रखने की सलाह दी जाती है, अन्यथा उनके गुम होने से आपके कार्य में बड़ी बाधा आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने के लिए आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके खर्चे कम होंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो बासी भोजन से आप परहेज करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। नौकरी हो या व्यापार आपके कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। इस तरह की समस्याओं से आपको घबराने की जगह पूरी हिम्मत से इन मुश्किलों का सामना करना चाहिए। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। आज पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। इतना ही नहीं पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। लंबे समय बाद मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आपकी कमजोरी बढ़ती नजर आ रही है। बेहतर होगा समय पर भोजन करें, साथ ही तनाव से बचें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आप उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह के झगड़े झंझट आपके लिए ठीक नहीं है। आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है और आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। यदि लंबे समय से कोई कानूनी मामला अटका हुआ है तो जल्द से जल्द उससे छुटकारा पाने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। अचानक धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता के साथ तालमेल और बेहतर होगा। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप भी अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया करने का प्रयास करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











