Latest Updates
-
Som Pradosh Vrat Wishes 2026: सोम प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें दिव्य शुभकामना संदेश और शिव मंत्र -
Som Pradosh Vrat Katha 2026: इस कथा के बिना अधूरा है सोम प्रदोष व्रत, यहां पढ़ें आरती और मंत्र -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज
Aaj Ka Rashifal 9 February Horoscope: ईश्वर की कृपा से इन राशियों की चमक सकती है आज किस्मत
आज आपके जीवन में कौन-कौन से नए बदलाव आएंगे, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आज व्यापार में घाटा हो सकता है। कारोबार में धीमी गति आपके लिए चिंता का विषय रहेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। यदि आप इसी तरह काम के प्रति लापरवाही करते रहेंगे तो आपको नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। पिता की ओर से आज आर्थिक लाभ भी संभव है। सेहत की बात करें तो आज कोई पुराना रोग उभरने के आसार है। बेहतर होगा आप खुद का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज ग्राहकों के साथ डील करते समय आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक नुकसान की वजह बन सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। आज आपके घर के बुजुर्ग कुछ बड़े फैसले भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। शौक मौज पर अधिक धन खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो गलत खानपान की आपकी आदत सेहत में गिरावट की वजह बन सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नकारात्मक विचारों से दूर रहें और सकारात्मक सोच के बल पर आप आगे बढ़ने का प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर यदि इस समय आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल नहीं रहा है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्दी आपकी सारी परेशानियों का अंत हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। हालांकि इस समय आपको आर्थिक लेन देन बहुत ही समझदारी से करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी भरा बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। अचानक आपको आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा, विशेष रूप से माता के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। काम के साथ-साथ आपको अपने वैवाहिक जीवन पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आपका लापरवाह रवैया आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपके जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। सेहत का मामला ठीक रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। आपको अपने करीबियों से सुझाव लेकर आगे बढ़ें। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो किसी तरह की जल्दबाजी न करें अन्यथा आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आपको उधार लेन-देन से आपको बचने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। भावनात्मक रूप से एक दूसरे से आप काफी जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो बेवजह चिंता करने की आपकी आदत आपका स्वास्थ्य कमजोर कर सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
काफी दिनों बाद आज आपको अपने मित्रों और परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मन काफी प्रसन्न रहेगा और आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। हो सकता है आप कोई बड़ा आर्थिक निर्णय भी लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। उनकी ओर से आज आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आय से अधिक व्यय होने से आज आप काफी चिंतित रहेंगे। हो सकता है पैसों की कमी की वजह से आज से आपका कोई काम बीच में ही अटक जाए। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस की ओर से आपको तारीफ ही मिलेगी। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप सभी काम तय समय पर पूरे कर पाने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को नए सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। अपने रिश्तों पर ध्यान दें और सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं। हो सकता है जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। ऐसे में आप वीकेंड पर कुछ बढ़िया प्लान करने की कोशिश करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बुखार, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में आपको बड़ा सम्मान सम्मान प्राप्त होगा और आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार हैं। बड़े भाई के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर बाद में आपको पछतावा हो। यदि आपकी संतान छोटी है तो आपको उनकी पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आप बच्चों के लिए भी निकालें। सेहत की बात करें तो आज आप घुटनों के दर्द से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वालों को और जल्दबाजी में अपने फैसले लेने से बचने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। हंसी मजाक में कही हुई बात आज राई का पहाड़ बन सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनों के लिए आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। सेहत की बात करें तो इस समय छोटी सी भी परेशानी को अनदेखा करने से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आज आप कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। आज बॉस और उच्च अधिकारी आपकी काफी तारीफ कर सकते हैं। दूसरे सहकर्मियों को आप काफी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, विशेष रूप से अगर आपका काम अनाज का है तो आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक रहने के आसार है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। हो सकता है घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो जाए लेकिन जल्द ही चीजें सामान्य होती नजर आएंगी। पैसों के मामले में औसत रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आज आपको सिर्फ दर्द, थकान, अनिद्रा आदि जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। ऐसे में आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करने की सलाह दी जाती है। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से भी बचें रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में कोई भी डील न करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप उनके साथ प्यार से पेश आएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत की बात करें तो आपको यूरिन से संबंधित कोई पर परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है। आपको बड़ी राहत मिलने की प्रबल संभावना है। लंबे समय बाद मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको किसी पुराने छोटे-मोटे कर कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो यदि आप विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो आज कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपके सारे सपने पूरे होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। यदि आप साझेदारी में कोई काम करना चाहते हैं इसके लिए यह समय अनुकूल है। सेहत की बात करें तो आपको देर रात तक जागकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











