Aaj Ka Rashifal 9 March Horoscope: इन राशियों के लिए बन रहा है आज तरक्की का योग

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

परिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर में वाद विवाद होने के आसार है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ज्यादा चिंता करने से बचें नहीं तो आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कारोबार की धीमी गति के कारण आज मन में कई तरह की नकारात्मक विचार आ सकते हैं। हालांकि आपको समझना होगा कि व्यापार में इस तरह के उतार-चढ़ाव लगे रहते हैं। आप अपनी ओर से परिश्रम करते रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। पैसों के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा, विशेष रूप से माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आज घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों का रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक लाभ संभव है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। सेहत की बात करें तो आपको ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:20 से रात्रि 8:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है, खासतौर पर बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। इतना ही नहीं आज कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव भी आ सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। यदि आज आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो ज्यादा जल्दबाजी करने से बचें। आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। सेहत की बात करें तो आप घुटनों के दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। यदि आपका काम अनाज, लकड़ी, दवाइयों आदि से जुड़ा है तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर ट्रांसपोर्ट से जुड़े काम करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके किसी कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। यदि आप लंबे समय से सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। बेकार की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। हालांकि आपको ऐसी गलती करने से बचने की जरूरत है, अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके बीच झगड़ा होने के आसार हैं। शारीरिक रूप से फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए आपको मानसिक रूप से भी मजबूत होना होगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 37

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज आप अपना कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को भी दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर के वातावरण में सुधार आएगा। अपनों के साथ रिश्तो में दूरियां कम होंगी। आज जीवनसाथी के साथ आपको अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। लंबे समय बाद अपने प्रिय के साथ ऐसा समय व्यतीत कर के आप काफी अच्छा महसूस कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करें। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खानपान की आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में सरकारी अड़चन आ सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। आज आप नौकरी छोड़ने का भी मन बना सकते हैं। हालांकि इस तरह के फैसले आप जल्दबाजी में न लें तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करते हैं तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा। सेहत में गिरावट आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 39

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कोई अच्छा अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने प्रिय के साथ कहासुनी से बचें। इस तरह की बातें आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता सता सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे, साथ ही शारीरिक रूप से भी आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। आज अचानक आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा अतीत में हुए किसी बड़े नुकसान की भरपाई करने का अवसर आपको मिलेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। साथ ही आज आगे बढ़ने का कोई सुनहरा मौका के हाथ लग सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण आज बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिजनों के साथ दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपको अपनी वाणी और व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसी कोई बात न कहें जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपका नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में आज आप अपना कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपको अपने प्रमोशन की सूचना मिल सकती है। आप सकारात्मक रहें और इसी तरह कड़ा परिश्रम करते रहें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। किसी करीबी की मदद से आय के अतिरिक्त स्रोत बन सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको सिर दर्द और अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मानसिक तनाव बढ़ने से आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आपको कोई अज्ञात भय सता सकता है। हालांकि विषम परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी है और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं तो आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आज आपका धन गुम या चोरी हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। ज्यादा इधर-उधर की बातें न करें। इसके अलावा सहकर्मियों के में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापारियों को किसी बड़ी योजना में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेना चाहिए। इसके अलावा आप लॉटरी और सट्टेबाजी से भी दूर रहेंगे तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करना होगा। आपकी लापरवाही आप की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। यदि आप अपने प्रिय के लिए कोई सरप्राइज प्लान करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। शौक मौज पर आपका कुछ धन खर्च हो सकता है। इसके अलावा आज आर्थिक रूप से आप किसी जरूरतमंद की मदद भी कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापारी हैं और आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं लेकिन आपके मार्ग में कोई कागजी अडचन आ रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। जल्द ही आपकी योजना आगे बढ़ेगी। दफ्तर में महिला सहकर्मियों से बातचीत करते समय आप पूरी सतर्कता बरतें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपकी फिसली हुई जुबान के कारण आज आपकी प्रतिष्ठा भी धूमिल हो सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय की मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा, साथ ही आप बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

Story first published: Wednesday, March 9, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion