For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

9 May Horoscope: इन 4 राशि वालों के जीवन में आएगी आज खुशियों की बहार

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

फुटकर व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है, साथ ही आपका कारोबार भी आगे बढ़ेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। उनकी दी हुई सलाह को नजरअंदाज करने की गलती न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आप शांति से काम लेंगे तो बात बन सकती है, नहीं तो आपके घर में कले बढ़ने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 46

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी राहत मिल सकती है। यदि नौकरी से संबंधित कोई परेशानी चल रही है तो आज आपकी इस समस्या का अंत हो सकता है। लंबे समय बाद आप ठीक से काम पर फोकस कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आज आप कुछ बड़े और महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जिनके अच्छे परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। यदि आप किसी को उधार देने वाले हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने प्रिय पर शक करने से बचें। आज धारधार वस्तुओं का इस्तेमाल आप सावधानी से करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी सकारात्मकता उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा वे आपके प्रदर्शन से भी काफी प्रसन्न रहेंगे। इतना ही नहीं जल्द ही आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। व्यापार में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। यदि हाल ही में आपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आप कड़ी मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप घर की साज सजावट में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। इसके लिए आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा, विशेष रूप से भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहेगा। देर तक धूप में रहने से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपकी उपलब्धियों पर आपके अपनों को काफी गर्व महसूस होगा। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों से लाभ हो सकता है। आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। हो सकता है आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन करें। अपनों के साथ बिताया हुआ यह समय आपके लिए यादगार साबित होगा। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आप लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। ऐसे में छोटी सी गलती आपको मुश्किल में डाल सकती है। बॉस के द्वारा दिए हुए कार्यों को आप प्राथमिकता दें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। अटकी हुई डील पूरी होगी और आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। घर के माहौल में सुधार नजर आएगा। आज अपनों के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। बेहतर होगा आप शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें, साथ ही अपनों की भावनाओं का भी ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कमर या पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। लगातार बैठकर काम करने से बचें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 5:05 से शाम 6:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी सेहत कमजोर रहने के आसार हैं। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। गरिष्ठ भोजन करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से रात को आप हल्का-फुल्का खाने की कोशिश करें। कामकाज की बात करें तो अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा परिणाम आपको मिलने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ सकती है। वहीं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में भी उछाल आ सकता है। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में खूबसूरत मोड़ आ सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 41

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

काम के साथ-साथ आपको अपनी निजी जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, खासतौर पर बच्चों को कुसंगति से दूर रखें अन्यथा वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों की कोई महत्वपूर्ण फाइल आज इधर-उधर होने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन औसत रहने वाला है। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको पुराने मित्रों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताकर मानसिक रूप से अब बेहतर महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज पूजा पाठ में आपका ज्यादा मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, साथ ही आप जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। अपने घर का माहौल अच्छा रखने के लिए आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। घर के सदस्यों के साथ विनम्रता से पेश आएं और झगड़े झंझट से दूर रहें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को आज किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। यदि हाल ही में आपका आर्थिक नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को लंबित कार्यों का बहुत थका हुआ महसूस करा सकता है। आपको तेजी से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने करीबियों से सलाह जरूर ले लें। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। अपनों के खिलाफ जाकर कोई काम न करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में आपको अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें। इसके अलावा कार्यस्थल पर क्रोध करना भी आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। वहीं साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको किन से संबंधित कोई प्रॉब्लम हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कड़े संघर्ष के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा आज आपको कुछ आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। बेवजह की टिप्पणियां करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कोई अच्छा अवसर लेकर आ सकता है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज अपनों के साथ आपको सैर सपाटे पर जाने का भी मौका मिलेगा। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा अपने बीच की खटास को कम करने का प्रयास करें। चुप रहकर गलतफहमी ना बढ़ाएं। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आप अपने खर्चों में कुछ कटौती कर सकते हैं। इसके अलावा आमदनी बढ़ाने के प्रयास में भी तेजी आएगी। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम करने का एक अलग ही आनंद महसूस होगा। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। आज सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कपड़े का काम करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा सोने चांदी से जुड़ा व्यापार करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आने वाले दिनों में आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आज आप अपने प्रिय की मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ प्रेम और भी गहरा होगा। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

English summary

Horoscope Today 9 May 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 9 May 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, May 7, 2022, 16:02 [IST]
Desktop Bottom Promotion