For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 9 November Horoscope: कुंभ राशि वालों की आर्थिक समस्या का होगा आज समाधान

|

अपने दिन भर का हाल जानने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। अगर आप भी अपने आज से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको बहुत एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में संभल कर रहना होगा। अगर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला न लें। घरेलू समस्याएं कुछ बढ़ती नजर आ रही है। ऐसे में आपको तुरंत कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरूरत है अन्यथा आपके परिवार की एकता भंग हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इस समय काम के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही न करें तो बेहतर होगा। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आज आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर मिलेगा। रोजमर्रा के कार्यों में आज आप अपने जीवनसाथी का हाथ भी बटा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको अधिक बचत करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको लिवर से संबंधित कोई दिक्कत है तो अपने खान-पान का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 6:40 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि लंबे समय से आपका कोई काम बीच में अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो आज दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहने की आशंका है। ऐसे में आपको बहुत ही फुर्ती के साथ अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपका एक भी काम अधूरा रह जाता है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च करने से बचें अन्यथा आप पर आर्थिक संकट आ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। पिता के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो रही है तो तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर के सदस्यों के साथ आपको विनम्रता से पेश आने की जरूरत है। गुस्से में कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। हो सके तो आज आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। वहीं साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। आपके बढ़ते हुए खर्चों को देखते हुए आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप बचत पर ध्यान नहीं देंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है जिसे पूरा करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। आप काफी तनाव में भी नजर आएंगे। बेहतर होगा आप सारी चिंताओं को भूलकर अपने काम पर फोकस करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। बड़े फायदे के लिए आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का स्नेह और सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को तरोताजा और मजबूत रखने के लिए को अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों कि आज किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होने के आसार हैं। यदि आप किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ समय प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। बॉस आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आएंगे। हो सकता है आपको उनकी खरी-खोटी भी सुनी पड़े। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप मन लगाकर काम करें और शिकायत का मौका न दें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। धार्मिक कार्य पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा खासतौर पर माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। सेहत के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अपने सभी फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप कॉस्मेटिक्स का व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातक को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। यदि आप उनकी बातों को नजरअंदाज करेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण जीवनसाथी आज आपके साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। हालांकि बेहतर आपसी समझ के कारण आपके बीच किसी तरह की समस्या नहीं होगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बना रहेगा। बॉस आज आपके काम से काफी प्रभावित नजर आएंगे। यदि आप इसी तरह परिश्रम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। सुख-सुविधाओं की चीजों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ सारे गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिल सकता है। आपको अपने प्रिय के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और बहसबाजी से आपको बचने की जरूरत है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप व्यापारी है और किसी नए कारोबार की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपनी रणनीतियों पर दोबारा गौर करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि लंबे समय से आपकी तरक्की रुकी हुई है तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। काफी दिनों बाद आज आप परिजनों के साथ बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपको उनका समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आपको अर्थराइटिस की प्रॉब्लम है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप सरकारी विभाग में कार्यत है तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी छवि और काम दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। व्यापारियों को आज बड़े आर्थिक सौदेबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। निजी जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आपका सख्त रवैया और उग्र स्वभाव घर के सदस्यों को आप से दूर कर सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आपको एसिडिटी, अपच, गैस आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके अलावा आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के सभी काम बिना किसी बाधा के तय समय पर पूरे होंगे। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और आपकी सकारात्मकता आपको दूसरे सहकर्मियों से आगे रखेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ ज्यादा ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आपके प्रिय आपको कोई खास सरप्राइज दे सकते हैं। सेहत की बात करें तो ठंडी चीजों से परहेज करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। काम के साथ आप अपने परिवार पर भी ध्यान दें खासतौर पर बच्चों के साथ आज समय व्यतीत करने का प्रयास करें। आपको उनकी पढ़ाई पर भी ध्यान देने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बड़े भाई या बहन के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें नहीं तो आपको पछताना पड़ सकता है।जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। सेहत की बात करें तो आज आपको कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 9 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 9 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, November 8, 2021, 15:31 [IST]
Desktop Bottom Promotion