For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

9 September Horoscope: पैसों के मामले में आज ये 4 राशियां रहेंगी बेहद भाग्यशाली

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही उत्साहवर्धक रहने वाला है। दफ्तर में आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। साथ ही आपके सभी काम तेजी से पूरे होंगे। आपकी मेहनत और भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। बड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप कोई अच्छी डील कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा खासतौर पर माता-पिता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। पैसों के मामले में आज आप बहुत ही भाग्यशाली रहने वाले हैं। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। हालांकि आपको आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आज एक से अधिक स्त्रोत से आपकी आमदनी होगी। हो सकता है आपको किसी पुराने पारिवारिक कर्ज से भी मुक्ति मिल जाए। व्यापार से जुड़े जातकों को अतीत में किए हुए निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपका कोई कठिन कार्य आज बड़ी ही सरलता से पूरा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय का लापरवाह रवैया आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपके कुछ काम अधूरे ही रह जाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े क्लाइंटस के साथ डील करते समय पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। परिजनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। पिता की ओर से आज आपको आपका मनपसंद उपहार मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो आज जीवनसाथी के साथ आपको घूमने फिरने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपनी सेहत के प्रति ज्यादा लापरवाही करने से आपको बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज के दिन आपको अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होने की संभावना है। अगर आप बड़ा फायदा चाहते हैं तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको स्किन से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। आप किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल बिना सोचे समझे न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें, जल्द आपके उज्जवल भविष्य का सपना पूरा होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज जल्दबाजी में कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। काम के प्रति आपकी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आपको काफी निराशा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करें खासतौर पर माता-पिता की बातों को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको छोटी सी भी परेशानी हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 5:15 से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दफ्तर में काम का बोझ कुछ कम रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। इस मुलाकात से आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए भी प्रेरित होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन अच्छा गुजरेगा। यदि जीवनसाथी के साथ कोई गलतफहमी हो गई है तो बातचीत के द्वारा अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके कारोबार का विस्तार हो सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते और उसमें कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने काम से भी संतुष्ट रहेंगे। पैसों की स्तिथि ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने खर्चो को नियंत्रित करके आर्थिक संकट से दूर रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का मूड काफी बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने प्रिय की ओर से आज कोई खास सरप्राइज भी मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के भी आसार हैं। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को भी सफलता मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को जल्दबाजी में आज कोई भी व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको परेशान कर सकता है ऐसे में आपको अपने प्रिय की मन की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आज आपको कोई बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। अपने अच्छे प्रदर्शन और कड़ी मेहनत के बल पर आज आप अपनी एक अलग जगह बनाने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई भी जोखिम उठाते हैं तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन रहेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। सेहत की बात करें तो आज आप कमर के दर्द से परेशान हो सकते हैं। लगातार बैठकर काम करने से बचें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटकने की संभावना है। आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लेने की सलाह दी जाती है। इस समय आप धैर्य से काम लें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ मनमुटाव या कहासुनी से बचने की जरूरत है। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उनकी बातों पर गौर करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। आपका जिद्दी स्वभाव घर में कलह की वजह बन सकता है। बेहतर होगा आप परिजनों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें और बेवजह की बातों पर झगड़े झंझट से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। पैसों को लेकर आज कोई समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो तनाव और थकान आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मन प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। लंबे समय से चला आ रहा आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। बड़े भाई की ओर से लाभ संभव है। रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इससे एक दूसरे के साथ आप पर्याप्त समय भी बिता पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों की बात करें तो अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आप अपने आर्थिक फैसले समझदारी से लें अन्यथा पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण फाइलों को आप ठीक से रखें नहीं तो उनके गुम होने की आशंका है। व्यापार से जुड़े जातकों को दूसरों के कहने पर अपने व्यवसाय फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर माता की ओर से आज लाभ संभव है। भाई बहनों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का मौका मिल सकता है। सेहत की बात करें तो अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आज आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। क्रोध और तनाव से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:45 तक

English summary

Horoscope Today 9 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 9 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, September 8, 2021, 16:07 [IST]
Desktop Bottom Promotion