Latest Updates
-
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट
9 February Horoscope: गुरुवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ
दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा होगा। जरूरत पड़ने पर आपको उनकी मदद भी मिलेगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही है बाधा दूर होगी और आज आप अपनी पढ़ाई पर अच्छी तरह से फोकस कर पाएंगे। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों के साथ आज आप पर्याप्त समय बिताएंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:30 से शाम 7:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप व्यापारी हैं और पिछले कुछ दिनों से कारोबार पर छाई हुई मंदी को लेकर परेशान हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लगने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आप अपना ही नुकसान करवा ल बैठेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होगा। हालांकि आपको पैसों के मामले में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात न करें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। आज आपको इस बात का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आप किसी चालकी भरी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। अगर आप नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको कमर या पीठ से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आपको एक दूसरे की मन की बात जानने का भी मौका मिलेगा। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अति उत्साहित होकर अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों को लेकर बॉस का गुस्सा बढ़ सकता है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। विशेष रूप से अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:20
शुभ समय:प्रातः 5 बजे से 11:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज का दबाव बढ़ने के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आज आप आराम पर अधिक ध्यान दें। हो सके तो दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए जाएं या फिर परिवार के साथ समय बिताएं। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे और आपकी एक अच्छी वापसी भी हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो ऐसे मामलों में आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। मैरिड लाइफ हो या लव लाइफ आज आप अपने साथी के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। यदि आप आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपको जल्द ही अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 5:20 से 7:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दोस्तों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। साथ ही आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करना है। अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आज आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
मन में काफी उथल-पुथल रहेगी और मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। अगर आप नौकरी करते हैं और बड़ी तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में अधिक संभलकर रहने की आवश्यकता है। विशेष रुप से यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कोई बड़ा निवेश किया है तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको उम्मीद से दुगना फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती है। ऐसे में आपको ज्यादा आनाकानी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। हो सकता है आज पैसों की कमी की वजह से आपका कोई कार्य अधूरा ही रह जाए। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यही हाल ही में अपने किसी को प्रपोज किया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। आज आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। कामकाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत है। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप को खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनकी उपलब्धि पर आपको काफी गर्व महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका सहयोग मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप मेहनत करें और अपने फैसले समझदारी से लें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। जहां तक आपके स्वास्थ्य की है तो आपको तले भुने भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 तक



Click it and Unblock the Notifications