Latest Updates
-
Women's Day Special: 30 की उम्र के बाद महिलाएं फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स, कई बीमारियों से होगा बचाव -
Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर कर लिए ये अचूक उपाय तो चमक जाएगी किस्मत, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल -
8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम -
Rang Panchami 2026: कब है रंग पंचमी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
पेट के कैंसर के शुरुआती स्टेज में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi Katha: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर होगी हर परेशानी -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: 6 या 7 मार्च, कब है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व औ -
वरमाला डालते ही अर्जुन ने सानिया चंडोक को लगाया गले, सचिन तेंदुलकर का ऐसा था रिएक्शन, वीडियो वायरल -
बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, इंटरकास्ट शादी को लेकर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप -
प्रेग्नेंसी में कटहल खाना चाहिए या नहीं? डाइट में शामिल करने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान
9th January Horoscope: सिंह राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, क्या है आपकी किस्मत में?
आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कान से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती हो अन्यथा आपका अनियंत्रित क्रोध आपका बनता हुआ कोई कार्य बिगाड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आप काफी सुस्त रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 10:40 से दोपहर 1 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि हाल ही में आपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 से

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
काम का दबाव बढ़ने के कारण आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ज्यादा चिंता करने से बचें अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज आप एक-दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे कोई भी बड़ा खर्च न करें तो बेहतर होगा। यदि आज आप लंबी यात्रा करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की आवश्यकता है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका पैसा और समय ही नष्ट होगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। यदि आपके घर में कोई सदस्य विवाह योग्य तो आज उनके विवाह की चर्चा हो सकती है। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई कठिन कार्य आज पूरा हो जाएगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की मेहनत रंग लाएगी। आपके कारोबार में बढ़त हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी न करने दें। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। पैसों के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपका बनता हुआ काम बीच में अटकने के आसार है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में अपने विरोधियों से संभलकर रहने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। घर में आज किसी पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको समय पर भोजन करना होगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 6 बजे से 7:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापारी हैं तो आपके हाथ निवेश का कोई बढ़िया मौका लग सकता है। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपका कोई काम अधूरा रहता है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने के आसार है। जीवनसाथी के साथ कुछ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनका जिद्दी स्वभाव आज आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने के आसार है। आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत का मामला कमजोर रहेगा। काम के साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:22
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज बॉस आप से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन बेहतर साबित हो सकता है। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों से डील करते समय अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती अन्यथा हाथ में आया हुआ मुनाफा निकल सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे होने की संभावना है। सेहत की बात करें तो आपको पैर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपको चोट लग सकती है। अगर अपर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने बड़ों से सलाह जरूर लें। पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा तला, भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:18
शुभ समय:शाम 5 बजे से 8 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











