9 September Horoscope: नौकरी, व्यापार में इन राशियों की होगी आज बड़ी तरक्की

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और पूरी होगी किसकी मनोकामनाएं, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे, साथ ही आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान भी रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपका कामकाज तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि भाई या बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो आज इस समस्या का समाधान हो सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। पैसों की बात करें तो अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप उनसे बड़े और महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय:सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दफ्तर में बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। काम के प्रति लापरवाही आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसे मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी करते हैं तो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल और बेहतर होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:19

शुभ समय:प्रातः 4:20 से 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें। आपको उनकी गलतियां निकालने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप ऐसा कुछ करते हैं तो आपको इसका गलत नतीजा भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए दिन ठीक नहीं है। निजी जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आपको धन की प्राप्ति होने के आसार है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको कब्ज, एसिडिटी, गैस आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे, साथ ही मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अच्छा फायदा हो सकता है, खासतौर पर अगर आपका काम इंपोर्ट एक्सपोर्ट का है तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आप स्वयं भी काफी संतुष्ट रहेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। अगर आप आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो बिना सोचे समझे खर्च न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक लैपटॉप और मोबाइल का इस्तेमाल करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

निजी जीवन की परेशानियों को अपने काम पर हावी न होने दें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें और किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में और तेजी लानी होगी। जल्द ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो सेहतमंद रहने के लिए आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:35

शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होगा। आप आसानी से पैसों से जुड़े काम कर पाएंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा और मजबूत बनाने का प्रयास करें। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को ज्यादा समय देने की कोशिश करें। एक दूसरे के साथ आप जितना अधिक वक्त बिताएंगे आपके बीच का प्रेम उतना ही गहरा होगा। यदि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:21

शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं और आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। बेहतर होगा पुरानी बातों को याद करके आप अपना मन दुखी न करें। सकारात्मक रहें और आगे बढ़ें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा जिसकी वजह से उच्च अधिकारी आप से नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा कार्यस्थल पर आप किसी को भी शिकायत का मौका न दें। व्यापारियों के लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। आज आपके कामकाज में कुछ बड़े बदलाव आने के आसार हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सुस्ती और आलस्य से महसूस हो सकता है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने के आसार हैं, लेकिन आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपके सभी काम बहुत ही आसान हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपको कुछ अच्छा समय बिताने का भी मौका मिल सकता है। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई बढ़िया सुझाव मिल सकता है जो भविष्य में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी बढ़िया रहेगी, लेकिन आज अचानक धन हानि हो सकती है। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। नौकरी हो या व्यापार आपके मार्ग में कुछ रुकावटें आ सकती है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अगर आप सिंगल है तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप पहले से ही रिश्ते में है तो आज आपके पार्टनर आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो कोई पुराना कर्ज आपको काफी परेशान कर सकता है। दफ्तर में आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। बेहतर होगा आप किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें, साथ ही किसी भी गॉसिप का हिस्सा बनने से बचें। व्यापारियों को आज बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। आज धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल आपको सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक:38

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपको बहुत ही तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग करने की जरूरत है। यदि आप बिना सोचे समझे बात करेंगे तो आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा। काम का बोझ बढ़ सकता है साथ ही बॉस भी अचानक आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। ऐसे में आपको गलतियां करने से बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से आपकी सारी चिंता और थकान दूर हो जाएगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी करीबी के लिए तोहफा भी खरीद सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:केसरिया

शुभ अंक: 6

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे में आपको अपने करीबियों की मदद लेनी चाहिए। उचित सलाह लेकर ही आप इस ओर अपना कदम आगे बढ़ाएंगे तो बेहतर होगा। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही आप खर्च करेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। ज्यादा तनाव लेने के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:27

शुभ समय:दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी आपके मार्ग में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में क्रोध और अहंकार से बचना होगा। सहकर्मियों के साथ झगड़े झंझट या बहसबाजी से बचें। पैसों की स्थिति में मजबूती आ सकती है। पिता की ओर से लाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज आपके प्रिय प्यार से आपकी ओर अपना हाथ बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप भी सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें। यदि आपको किडनी या गॉलब्लैडर में स्टोन की समस्या है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

Story first published: Friday, September 9, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion