Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
9 July Horoscope: मां लक्ष्मी आज इन राशियों पर रहेंगी प्रसन्न, जानें बाकी का राशिफल
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा, खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का गलत रवैया आपको परेशान कर सकता है, साथ ही सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। विषम परिस्थिति में आपको घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लगातार काम करने से बचें। आपको आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इस समय आपका व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने के साथ ही नई रणनीतियां बनाने की भी जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में चल रही राजनीति से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें, साथ ही खुद से जुड़ी बातें इधर उधर करने से भी आपको बचने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 5:15 से 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा लोगों पर अचानक काम का भार बढ़ सकता है। ऐसे में आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इस समय आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतना ही मीठा फल आपको मिलेगा। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है, विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटे भाई या बहन के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। आपको गुस्से से बचने की सलाह दी जाती है। ज्यादा क्रोध आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। सेहत में सुधार संभव है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है, खासतौर पर अगर आप खाने पीने की चीजों का काम करते हैं तो आपका बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी और इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी तरक्की जरूर होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च न करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय की मदद से किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में आप कामयाब रहेंगे। सेहत ही बात करें तो आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 6:55 से 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें, विशेष रूप से आंख बंद करके दूसरों पर भरोसा करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। इस काम को पूरा करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। इस समय आपकी माता को अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों के लिए स्थितियां सामान्य रहने वाली है। आज आपको जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की जरूरत है। कार्यस्थल पर आप मर्यादित रहकर ही बात करें। जरा सी चूक आपकी छवि खराब कर सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। लंबे समय से चल रहा आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। हो सके तो आप अपने प्रिय को निराश न करें। सेहतमंद रहने के लिए आप रात को आप हल्का भोजन करने का प्रयास करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके सभी काम बहुत ही आसानी से और बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। बच्चों के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। खर्चों की लिस्ट कम होती नजर आ रही है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पहले आपको मानसिक रूप से मजबूत होना होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 11:45 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी की उन्नति का समय चल रहा है। आज आपके प्रिय को कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने से जल्द ही आपको आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण आज बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं व्यापारियों को आज लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप तय समय पर और ध्यानपूर्वक अपना काम पूरा करने का प्रयास करें। आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की जरूरत है। आप चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता पिता के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको अपनों के साथ अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ने के आसार हैं। आपका लापरवाह रवैया आपके वैवाहिक जीवन में कलह की वजह बन सकता है। सेहत की बात करें तो आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ में कमी आने से आज का दिन आपके लिए बहुत ही कठिन रहने के आसार है। आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने के आसार हैं। यदि आप खुले दिल से खर्च करते रहेंगे तो आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ आपको विनम्रता से पेश आने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो पेट से आपको संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 11:15 से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। दफ्तर में यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं तो आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी खुश रहेंगे और इसका परिणाम जल्द ही आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने के आसार हैं। यह सब आपके परिश्रम का ही फल है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बबजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप अपने किसी काम को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आपको शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। मेहनत और आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों का फल हमेशा मीठा ही होता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। हो सकता है आज बॉस आपकी मेहनत पर गौर करें। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के बीच आपसी मनमुटाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। शांति और समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल आपको सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











