Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
January 2021 Rashifal : मासिक राशिफल: नए साल के पहले महीने में इन राशियों के किस्मत के सितारे रहेंगे बुलंद
नए साल यानी साल 2021 का आगाज हो चुका है। आइए आपके मासिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आपके लिए इस साल का पहला माह जनवरी आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस माह आपके जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं। एक ओर जहां कुछ मामलों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है, वहीं दूसरी ओर आपको विपरीत परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद सफलता मिल सकती है। इस माह आपके कुछ अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो माह की शुरुआत आपके लिए काफी बढ़िया रहेगी लेकिन मध्य में कुछ दिक्कतें आ सकती है। इस अवधि में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे और काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप बेकार की बातों से दूर रहें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों से भी टकराव से बचें। पारिवारिक मोर्चे पर जनवरी का महीना आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आपको उनका समर्थन मिलेगा। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। इस अवधि में बड़े खर्चे हो सकते हैं। सेहत की बात करें तो इस माह कोई बड़ी समस्या नहीं होगी लेकिन आपको काम के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 7, 10, 29, 34, 47, 58
शुभ दिन: सोमवार, रविवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: गुलाबी, गहरा पीला, लाल, आसमानी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक मोर्चे पर जनवरी का महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस माह पैसों के मामले में आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। इस अवधि में धन हानि होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को पूर्व में की हुई अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपको आगे बढ़ने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। इस दौरान आपके मार्ग में एक के बाद एक कई बाधाएं आ सकती हैं। अगर आप व्यापार के विस्तार के बारे में योजना बना रहे हैं तो इससे आपको बचना होगा। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में परिजनों का कुछ खास सहयोग आपको नहीं मिलेगा और आप काफी अकेला महसूस करेंगे। आपको कुछ समय के लिए घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। माह के अंत में जीवनसाथी के साथ कोई बड़ा विवाद हो सकता है जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य सम्बंधित दिक्कतों का भी सामना आपको करना पड़ सकता है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 9, 11, 25, 36, 44, 53
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: सफेद, पीला, क्रीम, गुलाबी, आसमानी

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों की पदोन्नति हो सकती है। इस अवधि में आप जमकर मेहनत करेंगे और अपने काम से भी आप संतुष्ट रहेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो इस दौरान आप कुछ जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए आप नयी रणनीतियां बनाएंगे जिसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो अगर आप अविवाहित हैं तो इस अवधि में आप विवाह करने का फैसला ले सकते हैं। शादीशुदा जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए आप लगातार परिश्रम करते रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो इस माह आपको सिर दर्द, गैस, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 8, 23, 30, 49, 52
शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार
शुभ रंग: हरा, लाल, नीला, क्रीम

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को इस माह अच्छी खबर मिल सकती है। आपका प्रमोशन हो सकता है या मनचाहा ट्रांसफर मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस दौरान आपको कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों की मेहनत रंग लाएगी और उन्हें अपना ड्रीम जॉब मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को माह की शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। इस अवधि में साझेदारी में किए हुए किसी भी काम से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। साझेदार के साथ आपका तालमेल भी बना रहेगा। हालांकि आपको किसी भी तरह के शॉर्टकट में उलझने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। पैसों की बात करें तो इस माह किसी भी तरह का आर्थिक लेन देन करते समय सावधानी बरतें। इस अवधि में खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस माह संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आपके सेहत की बात करें तो खान पान में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 7, 14, 23, 34, 48, 55
शुभ दिन: सोमवार, शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: गहरा पीला, क्रीम, लाल, सफेद

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपकी शादीशुदा जिंदगी में इस माह तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। अचानक जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। छोटी छोटी बातों पर आपके बीच अनबन हो सकती है जिससे घर का वातावरण अधिकांश समय तनावपूर्ण रहेगा। मानसिक तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य भी इस दौरान प्रभावित हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए माह की शुरुआत काफी व्यस्त रहेगा। इस समय आप पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां आ सकती हैं। हालांकि उच्च अधिकारियों के साथ साथ आपको सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस माह अधिक सतर्कता बरतनी होगी अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। पैसों की स्थिति इस माह अच्छी रहेगी। अगर आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। माह के अंत में लंबी यात्रा का योग बन रहा है। इस दौरान आप परिजनों के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 5 ,10, 17, 24, 30, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: भूरा, हरा, लाल, नारंगी

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज की बात करें तो माह की शुरुआत में नौकरीपेशा जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। इस दौरान वरिष्ठ आपके काम से कुछ असंतुष्ट रहेंगे। वे आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई कमियां भी निकाल सकते हैं। इस अवधि में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हालांकि आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। आप सकारात्मक सोच के साथ कड़ा परिश्रम करें आपको सफलता जरूर मिलेगी। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को इस अवधि में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको अपने साझेदार पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा। पैसों की बात करें तो इस माह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। माह के मध्य में आपको कुछ अनचाहे खर्चे करने पड़ सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो पिता के सहयोग से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस अवधि में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपसे सच्चा प्रेम करते हैं।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 16, 27, 33, 41, 50
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए जनवरी का महीना मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो माह की शुरुआत आपके लिए ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। इस दौरान काम का बोझ अधिक रहेगा। साथ ही आपका कोई भी काम सरलता से पूरा नहीं होगा। इस अवधि में वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव भी आप पर अधिक रहेगा। वहीं व्यापारियों को छोटा मोटा नुकसान उठाना पड़ सकता है लेकिन जल्द ही इसकी भरपाई का मौका आपको मिलेगा। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो इस दौरान आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आकर्षण की कमी देखने को मिलेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में आप अधिकांश समय उदास रहेंगे। बातचीत के द्वारा बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी से खुलकर बात करें। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए खर्चीला रहेगा। आमदनी में इजाफा होगा लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4, 12, 23, 37, 44, 59
शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
विद्यार्थियों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो आपको पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत है अन्यथा आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। आर्थिक मोर्चे पर यह माह आपके लिए अच्छा फल देने वाला रहेगा। इस अवधि में ग्रहों के शुभ प्रभाव के कारण आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। इस माह आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो माह की शुरुआत में आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। इस अवधि में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। हालांकि जल्द ही आप पूरे जोश और उत्साह के साथ वापसी भी करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। इस दौरान परिजन आपसे असंतुष्ट नजर आएंगे और उनका सहयोग प्राप्त करने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। माह के अंत में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, रविवार, बुधवार
शुभ रंग: सफेद, भूरा, गुलाबी, नीला

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण इस माह कामकाज के मोर्चे पाए आप अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी पदोन्नति की प्रबल संभावना है। इस माह आपका कठिन से कठिन कार्य भी सरलता से पूरा होगा। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को इस अवधि में जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी और आपको अलग अलग स्रोतों से धन कमाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। इस अवधि में अपनों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी और विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। घर के बड़ों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस दौरान पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। इसके अलावा संपति से जुड़े किसी विवाद के शांत होने की भी संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस माह कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि आपको अपने खान पान पर अधिक ध्यान देना होगा।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56
शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस महीने काम पर फोकस कर पाना आपके लिए काफी मुश्किल होगा। कार्यस्थल पर आपका किसी के साथ वाद विवाद भी हो सकता है। इस तरह की बातों से आपको बचना होगा अन्यथा अतीत में की हुई आपकी मेहनत व्यर्थ हो जाएगी। साथ ही इससे आपकी छवि भी खराब हो सकती है। आप नौकरी छोड़ने का भी विचार बना सकते हैं। हालांकि ऐसे फैसले जल्दबाजी में न ही लें तो बेहतर होगा। व्यापारियों के लिए यह माह ठीक ठाक रहेगा। इस अवधि में आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो इस दौरान घर में तनाव बढ़ सकता है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में दूरियां आ सकती है। जीवनसाथी के स्वभाव में भी बदलाव देखने को मिलेगा। पैसों को लेकर आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको सावधान रहना होगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए अनुकूल फल देने वाला रहेगा। इस अवधि में आपको लगभग अपने हर प्रयास में सफलता मिलने की प्रबल सभांवना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस माह आपको विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। वहीं सरकारी नौकरी के इच्छुक जातकों की भी मेहनत रंग लाएगी। आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आपको अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए समय शुभ है। पैसों के मामले में इस माह आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। इस अवधि में जितना हो सके आप बचत पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। इस माह आपको परिजनों के साथ अधिक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस दौरान आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: यूरेनस, शनि
शुभ अंक: 2, 17, 20, 38, 45, 50
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, सोमवार, शनिवार
शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस माह आपके लिए कोई शुभ संयोग बन रहा है जिससे आपको अपार सफलता मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आपको काफी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको अनेक प्रकार के आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। यदि आप सूझ बुझ से काम लेते हैं तो आप मौके का पूरा फायदा उठा सकते हैं। इस अवधि में यदि आप निवेश करते हैं तो आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। इतना ही नहीं, जमीन जायदाद का कोई अटका हुआ फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कामकाज की बात करें तो इस माह नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के मार्ग खुलेंगे। आप जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं उसका उचित फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आपके किसी काम में बाधा आती भी है तो आपके उच्च अधिकारी अपना पूरा सहयोग आपको देंगे। व्यापारियों के लिए यह माह ठीक ठाक रहने वाला है। हालांकि इस दौरान आपको किसी तरह का नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। इस अवधि में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। यदि आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए यह उचित समय नहीं है। अभी आपको इसका उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल सकेगा। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी घरेलू परेशानी से आपको छुटकारा मिलेगा। यदि आप भी घर का वातावरण अच्छा चाहते हैं तो अपनी वाणी में मिठास लाने की कोशिश करें।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 7, 15, 26, 34, 41, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार
शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला



Click it and Unblock the Notifications











