Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
मासिक राशिफल: जून का महीना इन राशियों के लिए लेकर आएगा बड़ी राहत
इस माह आपको किन चीजों से बचने की जरूरत है और किन चीजों पर आपको अधिक ध्यान देना होगा, जानने के लिए पढ़ें अपना मासिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन से जुड़े हर क्षेत्र की छोटी बड़ी जानकारी प्राप्त होगी। आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपके लिए जून का महीना।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपको आगे बढ़ने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। वहीं दूसरी ओर आपके द्वारा लिए हुए सही फैसलों का अच्छा नतीजा भी आपको इस अवधि में मिलेगा। आप नौकरी करते हैं तो कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी पदोन्नति की भी प्रबल संभावना है। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध और बेहतर होंगे और जरूरत पड़ने पर सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। हालांकि आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप दफ्तर में हो रही राजनीति का शिकार हो सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस माह आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। लॉकडाउन की वजह से आपका जो नुकसान हुआ था इस अवधि में उसकी भरपाई हो सकती है। आप कुछ नई योजनाओं पर भी गौर कर सकते हैं। यदि साझेदारी में आप व्यापार करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय उचित रहेगा। इस माह आप आसानी से धन संचित कर पाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। जीवनसाथी का अच्छी तरह ख्याल रखें। इस दौरान उनका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है जिसका प्रभाव उनके स्वभाव में भी देखने को मिलेगा।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 11, 25, 39, 45, 50
शुभ दिन: गुरुवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, गहरा लाल, भूरा, सफेद

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक जीवन के लिए जून का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। माह के शुरुआत में घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। माता या पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। वहीं दूसरी ओर परिजनों के साथ आपके मतभेद गहरे हो सकते हैं। यदि आप अपने परिवार को जोड़े रखना चाहते हैं तो आपको अपना गर्म मिजाज छोड़ सबके साथ प्यार से पेश आना होगा। भाई बहनों से अपने रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करें। माह के मध्य में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। इस दौरान आपके घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। वे आपके प्रति समर्पित रहेंगे और आपकी छोटी सी छोटी बात का भी ख्याल रखेंगे। अच्छा यही होगा कि आप भी उनकी भावनाओं का आदर करें। कामकाज की बात करें तो इस माह आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार आ सकता है। सहकर्मियों का व्यवहार भी आपके प्रति अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। व्यापारियों को इस दौरान सोच समझकर निवेश करने की सलाह दी जाती है। यदि आप जल्दबाजी में ऐसे फैसले लेते हैं तो आपका नुकसान हो सकता है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4, 18, 29, 32, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: हरा, मैरून, आसमानी, गुलाबी, सफेद

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक मोर्चे पर यह माह आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। हालांकि इस दौरान आपको कोई बड़ा लाभ नहीं मिल पाएगा लेकिन आपकी योजनाएं कुछ आगे बढ़ सकती हैं। धीरे-धीरे ही सही लेकिन आपके प्रयास रंग लाते नजर आएंगे। यदि आप योजनाबद्ध तरीके से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे तो इसका अच्छा लाभ आपको जरूर मिलेगा। आपको यह भी सलाह दी जाती है कि आप दूसरों पर ज्यादा खर्च करने से बचें। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने में इस दौरान ज्यादा पैसे खर्च न करें। कामकाज के मोर्चे पर यह समय मिलाजुला रहने के आसार हैं। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे और आपके परिश्रम को सराहना भी मिलेगी। आपके कुछ सहकर्मी आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपना हर कदम सोच-समझकर ही आगे बढ़ाएं। दूसरों की बातों में आकर अपना कोई भी निर्णय न लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। इस माह घर परिवार में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा और आप दोनों मिलकर सभी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। खानपान पर ठीक से ध्यान न दे पाने के कारण कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 2, 18, 26, 31, 44, 57
शुभ दिन: बुधवार, मंगलवार, रविवार, सोमवार
शुभ रंग: गहरा नीला, लाल, भूरा, सफेद

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज को लेकर यदि लंबे समय से आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इसमें आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। इससे आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। आपको अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है और आपके कार्यों की भी खूब प्रशंसा होगी। वहीं व्यापारियों को माह की शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। जून का महीना व्यापार के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस दौरान आपको लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इतना ही नहीं, इस अवधि में आप अपने क्षेत्र से जुड़े कुछ बड़े और महत्वपूर्ण लोगों से भी संपर्क करेंगे। आर्थिक तौर पर यह माह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आप चाहे नौकरी करते हों या व्यापार इस दौरान पैसों की कमी नहीं होगी। आप अपनी मेहनत के बल पर धन संचित करने में सफल रहेंगे। मित्रों की मदद से भी धन लाभ संभव है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस दौरान घर में छोटी मोटी समस्या आ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपकी नोकझोंक चलती रहेगी। बेहतर यही होगा कि आप कड़क रवैया छोड़कर अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। स्वास्थ्य के मामले में यह आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 5, 17, 24, 30, 45, 54
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, रविवार, शुक्रवार
शुभ रंग: आसमानी, लाल, पीला, क्रीम

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस माह आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। करियर के लिहाज से यह माह आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आप अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे तो आपका प्रदर्शन और भी बेहतर होगा। इस दौरान उच्च अधिकारियों की नजर आपके काम पर बनी रहेगी। बेहतर यही होगा कि आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। यदि आप व्यापार करते हैं तो इस माह आपको छोटी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। हालांकि यह समय आपके लिए बहुत ही व्यस्त और भागदौड़ वाला रहेगा लेकिन आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप थोड़ी सी कोशिश करेंगे तो अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलने में आप सफल रहेंगे। पैसों की बात करें तो इस समय आपको वित्तीय प्रबंधन बहुत ही सोच समझकर करना होगा। एक ओर जहां आपको धन की प्राप्ति होगी, वहीं दूसरी ओर खर्चों में भी वृद्धि होने की संभावना है। बेहतर यही होगा कि आप बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले न लें। माह के अंत में पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 7, 10, 19, 21, 33, 40, 55
शुभ दिन: गुरुवार, शुक्रवार,सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, गहरा हरा, नीला, केसरिया

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
विद्यार्थियों के लिए यह माह बहुत ही शुभ रहेगा। यदि आप अपने परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो इस माह मेहनत का फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपका मनोबल काफी बढ़ा हुआ रहेगा और आप अधिक मेहनत करने की कोशिश करेंगे। यदि आप कानून, मीडिया या मैनेजमेंट से जुड़ी पढ़ाई कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप अपने परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही हर काम करेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान घर में किसी नए सदस्य का भी आगमन हो सकता है। आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आप एक नया मुकाम हासिल कर पाएंगे। व्यापारियों को भी इस दौरान आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको कुछ महत्वपूर्ण लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह माह ठीक-ठाक रहेगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 1, 15, 22, 35, 40, 57
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: पीला, लाल, मैरून, सफेद

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों के लिए ये माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान आपकी तरक्की हो सकती है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ वेतन में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं बेरोजगार लोगों को भी अच्छी नौकरी मिलने का योग बन रहा है। यदि आप ट्रांसफर चाहते हैं तो इस अवधि में आपका मनचाहा स्थान मिल सकता है। माह के मध्य में काम का बोझ कुछ बढ़ सकता है लेकिन आप पूरे आत्मविश्वास और ईमानदारी के साथ अपने काम पूरे करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आपके संबंध बेहतर होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय ठीक-ठाक रहेगा। अपने नुकसान की भरपाई करने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण और ठोस निर्णय ले सकते हैं। इस दौरान आपके व्यापार में कुछ बदलाव भी संभव है। पैसों की बात करें तो यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ है और उसे प्राप्त करने में आपको काफी मुश्किलें आ रही थीं तो इस दौरान आपकी समस्या का अंत हो सकता है। आपका रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। इसके अलावा जो लोग खुद का घर खरीदने की इच्छा रखते हैं उनका भी यह सपना पूरा सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। सेहत की बात करें तो आपकी लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आप सावधान रहें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 6, 14, 29, 33, 40, 56
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार, सोमवार
शुभ रंग: सफेद, भूरा, पीला, क्रीम

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस माह आपको काफी खट्टे मीठे अनुभव होंगे। निजी जीवन हो या फिर काम आपको मिले जुले परिणाम की प्राप्ति होगी। इसमें आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यदि आप सूझबूझ और बुद्धिमानी से काम लेंगे तो इन परेशानियों को आप अवसरों में बदल सकते हैं। आप बस अपनी ओर से जमकर मेहनत करते रहें क्योंकि ग्रहों की चाल आपकी तरक्की की ओर भी इशारा कर रही है। व्यवसायिक मामलों में जल्दबाजी न करें। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस दौरान साझेदार के साथ आपके मतभेद गहरे हो सकते हैं। हालांकि यह समय बेकार के झंझट में पड़कर अपना समय व्यर्थ करने का नहीं है बल्कि कुछ ऐसा करने का है जिससे आपका कारोबार एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ें। इस दौरान आप कोई बड़ा काम शुरू न ही करें तो अच्छा होगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय ठीक रहेगा। आप एक से अधिक स्रोतों से धन अर्जित कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ पुराने कर्जों को इस दौरान आप चुकाने में सफल रहेंगे। माह के अंत में पैसों की कुछ कमी रहेगी लेकिन आप परिस्थिति को संभाल लेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो इस माह सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां आती रहेंगी।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 5, 19, 20, 31, 40, 56
शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: मैरून, लाल, गुलाबी, आसमानी

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में इस माह आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इस अवधि में आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है जिससे आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आप खर्च और बचत में संतुलन बनाने में असफल रहेंगे। बेहतर यही होगा कि आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा पहले ही तैयार कर लें ताकि आने वाली परेशानियों से आप बच सकें। माह के मध्य में घरेलू तनाव के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। घर का माहौल इस समय अशांत रहेगा। परिजनों के साथ आपका अलगाव भी संभव है। यदि आप समझदारी का परिचय देंगे और ठंडे दिमाग से विचार करेंगे तो रिश्तो में आ गई दूरियां खत्म हो सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह बहुत ही कठिन रहेगा। काम का बोझ बढ़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। हो सकता है कई प्रयासों के बावजूद भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति न हो। ऐसे में आपका मनोबल कमजोर पड़ सकता है। यदि इस समय आप अपने काम को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करते हैं तो आपको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को इस दौरान काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो इस समय आपका मानसिक तनाव बढ़ने से शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 1, 7, 14, 21, 38, 49
शुभ दिन: रविवार, शनिवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: गहरा लाल, हरा, गुलाबी, जामुनी

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस माह आपके जीवन में स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम विवाह करने वाले जातकों को इस दौरान सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। हालांकि शुरुआत में आपको महसूस होगा कि आपकी मेहनत के अनुसार आपको परिणाम नहीं मिल पा रहा है लेकिन धीरे धीरे आपका खोया हुआ आत्मविश्वास लौट आएगा और आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा जातकों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है। यह बदलाव आपके लिए कुछ चुनौतियां भी लेकर आएगा लेकिन आप हिम्मत से काम लें क्योंकि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। व्यापारियों को इस दौरान अच्छी सफलता मिल सकती है। यदि पैसों की तंगी के कारण आपका कोई काम अटका हुआ है तो इस माह उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि परिजनों के साथ आपकी छोटी-मोटी अनबन हो सकती है लेकिन इसका असर आपके रिश्ते पर नहीं पड़ेगा। कामकाज के सिलसिले में इस दौरान कुछ समय के लिए आपको घर से दूर रहना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो इसमें कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। यदि आप सफर करते हैं तो अपना पूरा ध्यान रखें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 4, 11, 26, 35, 44, 54
शुभ दिन: बुधवार, रविवार, गुरुवार, मंगलवार
शुभ रंग: पीला, गुलाबी, बैंगनी, सफेद, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में या माह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इस दौरान आप धन संचय कर पाने में सफल रहेंगे। साथ ही आप सोच समझकर खर्च करेंगे और बचत पर भी अधिक ध्यान दे पाएंगे। इस अवधि में आप अच्छे कार्यों पर पैसे खर्च करेंगे। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। लंबे संघर्ष के बाद इस दौरान आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। यदि आप अपनी परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं तो आपका पूरा ध्यान आपकी पढ़ाई में ही रहेगा। गुरुजनों के साथ आपको घर के बड़ों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। रिश्तों में घनिष्ठता बढ़ेगी। भाई बहनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपके माता पिता आपको लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। बेहतर यही होगा कि आप उनके निर्णय का सम्मान करें। नौकरीपेशा जातकों को आगे बढ़ने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। यदि आप इन अवसरों का लाभ उठाते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को इस माह राहत मिलने की संभावना है। सरकार की योजनाओं का पूरा फायदा आपको मिलेगा। इस दौरान आपके विरोधियों पर आपकी विजय होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस समय आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है जिससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बेहतर होगा आप काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: यूरेनस, शनि
शुभ अंक: 3, 6, 16, 20, 34, 45, 56
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, सोमवार, शनिवार
शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
स्वास्थ्य के मामले में यह माह आपके लिए बेहतर साबित होगा। यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो इस माह आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा जिससे आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आप ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपके प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते में कड़वाहट आए। आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि काम के साथ आप अपने जीवनसाथी को भी पर्याप्त समय दें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन की समस्याएं बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको कोई बढ़िया नौकरी मिल सकती है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोगों की पदोन्नति हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो काम से जुड़ी अनेक यात्राएं इस दौरान आपको करनी पड़ सकती हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर यह माह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपके आर्थिक प्रयास सफल हो सकते हैं। यदि आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उचित सलाह लेकर ही अपना फैसला लें।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 2,10, 20, 36, 45, 51
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, पीला, नीला, गुलाबी, हरा



Click it and Unblock the Notifications











