Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Leo Horoscope 2022: सिंह राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगा मनचाहा परिणाम
सिंह राशि वालों के जीवन में इस वर्ष कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आप समय का पूरा सदुपयोग करेंगे जिसका सुखद परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का भरपूर प्रयास करेंगे। कामकाज के सिलसिले में इस वर्ष आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से यह वर्ष आपके लिए कुछ व्यस्त रहने के आसार हैं। आपको काफी कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। हालांकि पैसों के मामले में यह वर्ष आपके लिए बेहद खर्चीला रहेगा। आपको थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। जीवन के उतार-चढ़ाव में आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर इस अवधि में आपको कुछ ज्यादा ही सावधान रहने की सलाह दी जाती है। कोई पुराना रोग को उभरने के आसार हैं।

नौकरी
पेशेवर जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है साथ ही आपकी आमदनी बढ़ने के भी संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। हालांकि आपका क्रोध आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। काम का बोझ कई बार आपका तनाव बढ़ा सकता है। ऐसे में कई बार आप अपने आपे से बाहार हो सकते हैं जो किसी भी लिहाज से आपके लिए ठीक नहीं होगा। साल के मध्य में शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। वे आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं जिसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। हालांकि जल्द ही आप पूरी सकारात्मकता के साथ वापसी कर सकते हैं।

व्यापार
व्यापारियों के लिए यह वर्ष कुछ अच्छे संकेत दे रहा है। इस साल आपको लाभ कमाने के कई मौके भी मिल सकते हैं। खासतौर पर साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह साल बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस साल आप कुछ बड़े निवेश भी कर सकते हैं। प्रोपर्टी आदि में निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल है। साल का शुरुआती समय आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा। अपनी महत्वपूर्ण व्यवसायिक योजनाओं पर आपको अच्छी तरह से गौर करने की सलाह दी जाती है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन
आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह साल बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपसी समझ अच्छी होगी और विपरीत परिस्थितियों में भी आपको एक दूसरे का सहयोग मिलेगा। यदि आपके बीच कोई गलतफहमी होती है तो आप उसे आसानी से सुलझाने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपको अपने प्रिय के साथ लंबी यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। अगर बात आपके प्रेम जीवन की करें तो यह वर्ष आपके लिए प्रतिकूल नज़र आ रहा है। इस अवधि में आपके बीच तालमेल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। यदि आपका प्रेम सच्चा है इस साल आपका विवाह भी हो सकता है।

शिक्षा
शिक्षा के मामले में यह साल आपके लिए मिलाजुला रहेगा। साल का शुरुआती भाग आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। इस दौरान आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिल सकता है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह वर्ष आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक जातकों को साल के अंत तक सफलता मिल सकती है।

सेहत
स्वास्थ्य को लेकर इस अवधि में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। साल का शुरुआती समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अच्छी सेहत का आनंद उठा सकते हैं। हालांकि अप्रैल के बाद का समय आपके लिए कुछ नहीं रहेगा। इस दौरान अधिकांश समय आपकी सेहत कमजोर रहेगी। इसके अलावा आपको चोट आदि भी लग सकती है। यदि आपको पेट से जुड़ा कोई रोग है तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
