For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

साल 2020 में इन राशियों के पारिवारिक और प्रेम जीवन में खुशियां देंगी दस्तक

|

साल 2020 में आपका पारिवारिक जीवन और प्रेम जीवन कैसा रहेगा? अगर आप आने वाले वर्ष में अपनी लव लाइफ और निजी जीवन से जुड़ी जानकारी चाहते हैं तो इस लेख के मशयम से आपको मदद मिल सकती है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पारिवारिक जीवन में इस वर्ष आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। शुरूआती महीने आपके लिए ठीक ठाक रहेंगे लेकिन इसके बाद का समय थोड़ा कठिन रहेगा। इस दौरान घर में कलह कलेश रहने के आसार हैं। इस साल आप घर से अधिकांश समय दूर रहेंगे। रोमांटिक लाइफ की बात की जाए तो इस साल आपका रिश्ता आगे बढ़ सकता है। साल का मध्य आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। हालांकि जरूरत से ज्यादा अपने पार्टनर से उम्मीद के कारण आप दोनों के बीच कई बार मनमुटाव भी होते रहेंगे लेकिन बावजूद इसके आपके संबंध अच्छे रहेंगे और आपकी मुलाकातों का सिलसिला जारी रहेगा।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ राशि वालों के लिए पारिवारिक मोर्चे पर यह साल कुछ ठीक नहीं रहेगा। ज्यादातर समय आप घरेलू मुद्दों को लेकर परेशान रहेंगे। परिजनों का भी सहयोग आपको कम ही मिलेगा। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव काफी रुखा रहने से कई बार बड़े विवाद हो सकते हैं। इससे घर का वातावरण अशांत रहेगा। इस वर्ष आपकी माता की सेहत भी आपके लिए चिंता का विषय बनी रहेगी। आपको उनकी सेहत के प्रति किसी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। अगस्त के बाद परिस्थितियों में कुछ सुधार आ सकता है। घर का माहौल इस समय ठीक ठाक रहेगा। रोमांटिक लाइफ के लिए साल 2020 अनुकूल रहेगा। आपके रिश्ते में पारदर्शिता आएगी और एक दूसरे के प्रति आप समर्पित रहेंगे।

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन राशि वालों का पारिवारिक जीवन इस वर्ष सामान्य से बेहतर रहने के आसार हैं। साल की शुरुआत में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। घर में शांति का वातावरण रहेगा हालांकि बीच बीच में छोटे मोटे मुद्दे उभर सकते हैं। पैसों को लेकर परिजनों के बीच कहासुनी हो सकती है। यदि आप पैसों के पीछे ही भागेंगे तो आप अपने रिश्तों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप संतुलन बनाकर चलें। जून के बाद आपको अपने घरेलू मुद्दों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह साल अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। अगर आप विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

 कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन साल 2020 में काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस वर्ष आपको कई विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस बात की प्रबल संभावना है कि कलह कलेश के कारण आपको घर से दूर भी रहना पड़े। इन सारी बातों का नकारात्मक प्रभाव आपकी माता की सेहत पर पड़ सकता है इसलिए आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अगर आप सिंगल हैं तो इस वर्ष आपको ऐसा पार्टनर मिल सकता है जो आपका अच्छा दोस्त भी साबित होगा। अगर आप पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो इस साल आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आने की प्रबल संभावना है।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक मोर्चे पर आपको यह साल मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपके सामने कई ऐसी परिस्थितियां आकर खड़ी हो जाएंगी जहां आपको निर्णय लेने में काफी दिक्कत महसूस होगी। अपने परिवार में एकता और शांति बनाए रखने के लिए आपको काफी समझौते करने पड़ेंगे। इसके लिए आप खुद को तैयार रखें। कुछ जातकों का इस वर्ष परिवार से अलग रहना संभव है। जहां तक बात आपके प्रेम संबंध की है तो यह कुछ लोगों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ का इस समय दिल टूटेगा। अगर आप अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको उनकी भावनाओं का आदर करना होगा। उन्हें बताएं कि वे आपके लिए क्या मायने रखते हैं।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों का पारिवारिक जीवन इस वर्ष सुखी रहेगा। परिजनों के बीच प्यार और एकता रहेगी। रिश्तों में तालमेल अच्छा रहने से घर में अधिकांश समय शांति बनी रहेगी। यदि लंबे समय से कोई पुराना घरेलू मामला आपके लिए चिंता का विषय बना हुआ था तो इस वर्ष आपको इससे छुटकारा मिल सकता है। हो सकता है आप पर पारिवारिक जिम्मेदारियां कुछ बढ़ जाएं लेकिन आप हर चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार रहेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो इस वर्ष आपकी रोमांटिक लाइफ में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि आप अपने प्यार की गहराई को समझ पाएंगे और अपने रिश्ते को भी महत्व देंगे।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस साल आपको पारिवारिक मोर्चे पर काफी हद तक अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप काम के सिलसिले में घर से दूर रहते हैं तो इस वर्ष परिवार के साथ आपको ज्यादा और अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। हालांकि साल के मध्य में कुछ परेशानियां संभव है। आपको अपने परिवार के खिलाफ जाकर कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। अपने बुजुर्गों की सलाह मानकर ही चलें तो अच्छा होगा। रोमांटिक लाइफ इस साल सामान्य रहने के आसार हैं। आपके पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और आपका प्रेम भी गहरा होगा। अगर आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे तो आपका रिश्ता सुचारु रूप से आगे बढ़ता रहेगा।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह साल पारिवारिक मोर्चे पर ठीक ठाक रहने के आसार नजर आ रहे हैं। इस वर्ष घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। विवाहित दंपतियों को संतान प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपका विवाह भी इसी वर्ष संपन्न हो सकता है। वहीं दूसरी ओर ग्रहों की बदलती हुई चाल का नकारात्मक प्रभाव भी आपके पारिवारिक जीवन पर इस अवधि में पड़ेगा। हो सकता है तनाव इस हद तक बढ़ जाए कि आपको कुछ महत्वपूर्ण और ठोस फैसले लेने पड़े। प्रेम जीवन में इस वर्ष आपको उचित परिणाम मिल सकता है। विशेष रूप से आपके पार्टनर की तलाश खत्म होने की संभावना है। आपका यह रिश्ता लंबे समय तक चलेगा।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु राशि वालों का पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध मजबूत रहेंगे और समय पर आपको उनका समर्थन भी मिलेगा। घर में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। इस वर्ष आपके घर में कोई बड़ा फंक्शन हो सकता है। मुमकिन है आपके छोटे भाई या बहन का विवाह इस दौरान सम्पन्न हो जाए। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो इस वर्ष आप अपने पार्टनर के प्रति समर्पित रहेंगे और एक दूसरे से दूर रह पाना आप दोनों के लिए मुश्किल होगा। आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा और आप एक दूसरे की भावनाओं का भी आदर करेंगे।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस राशि वालों के लिए साल 2020 पारिवारिक मोर्चे पर सामान्य रहने वाला है। बीच बीच में छोटे मोटे मुद्दे उभर सकते हैं लेकिन अधिकांश समय घर का वातावरण अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका संबंध मजबूत रहेगा। इस साल आप कामकाज को लेकर कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे जिससे परिवार को काफी कम समय दे पाएंगे। हालांकि रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा और परिजन आपको अच्छी तरह से समझेंगे। अक्टूबर के बाद आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। इस समय आपकी माता की सेहत में गिरावट संभव है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो इस साल आप अपने पार्टनर के साथ परिणय सूत्र में बंध सकते हैं।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस साल आपको पारिवारिक मोर्चे पर मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। साल की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस दौरान परिजनों के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। संतान पक्ष से इस अवधि में कष्ट संभव है। हो सकता है उनकी सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहें। साल के मध्य में चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। इस दौरान भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही घर के वातावरण में भी सुधार देखने को मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में यह साल आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। अगर आप अपना रिश्ता बनाए रखना चाहते हैं तो आपको काफी समझौते करने पड़ सकते हैं।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक मोर्चे पर साल का आगाज आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। इस समय आप अपने परिजनों को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे लेकिन इसके बाद का समय अपनों के साथ काफी अच्छा बीतेगा। इस साल आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। साल के मध्य में आप कोई नयी प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। यदि घर में किसी तरह की समस्या खड़ी होती भी है तो आपको बहुत समझदारी से मामले को निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। रोमांटिक लाइफ में इस साल आपको कई विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आप दोनों के बीच का तालमेल बिगड़ सकता है जिससे आपके बीच दूरियां संभव है।

English summary

Prem and Sambandh Rashifal 2020 | Love Horoscope in Hindi

Prem and Sambandh Rashifal 2020 : Get your free Love and Relationship Horoscope 2020 in Hindi for all the 12 zodiac signs.
Desktop Bottom Promotion