For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

March 2022 Monthly Horoscope : मार्च के महीने में इन राशियों को मिलेगा सुखद परिणाम

|

अपनी असफलताओं को सफलता में बदलने के लिए पढ़ें अपना मासिक राशिफल। यहां आपको अपने पूरे माह की जानकारी एक साथ मिलेगी। तो आइए देखते हैं मार्च का महीना आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस अवधि में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। साथ ही आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा और अपने कीमती समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए यह समय बेहद लाभदायक रहेगा। इस अवधि में आपको लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। साथ ही कारोबार में विस्तार होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी वापस मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन में अगर आप अपने संबंधों में सुधार लाना चाहते हैं तो बेवजह की बातों पर वाद विवाद से बचें। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको छोटी मोटी बीमारियां हो सकती हैं।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: मंगल

शुभ अंक: 7, 10, 29, 34, 47, 58

शुभ दिन: सोमवार, रविवार, मंगलवार, शनिवार

शुभ रंग: गुलबी, गहरा पीला, लाल, आसमानी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस दौरान नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की जरूरत है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ बढ़ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप पूरी मेहनत और लगन से अपना काम करें। इसके अलावा आपको अपने व्यवहार का भी अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। अच्छा व्यवहार करने से दफ्तर में आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपके पास कई व्यवसायिक प्रस्ताव आएंगे, लेकिन आपको सोच समझकर उन्हें स्वीकार करना होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो महीने के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। इस अवधि में घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। इसके अलावा घर के बड़ों के साथ भी रिश्ते में खटास आ सकती है। खुद पर नियंत्रण रखें और समझदारी से अपने फैसले लें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पुराने रोगों को लेकर अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 9, 11, 25, 36, 44, 53

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार

शुभ रंग: सफेद, पीला, क्रीम, गुलाबी, आसमानी

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के दृष्टिकोण से मिथुन राशि वालों के लिए मार्च का महीना कुछ बड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है, विशेष रूप से नौकरी करने वाले लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपके मन में कई नकारात्मक विचार आ सकते हैं। काम में आपका अधिक मन नहीं लगेगा और आप नौकरी छोड़ने का भी विचार कर सकते हैं। हालांकि जल्दबाजी में या अति उत्साहित होकर आपको कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। माह के अंत में आपको कोई बड़ा व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं और आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही है तो इस अवधि में आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। यदि आपने बैंक से लोन या कर्ज लिया है तो आप पर दबाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप धीरे-धीरे किश्तें चुकानी शुरू कर दें। इससे आपका बोझ कम होगा। कामकाज की भागदौड़ के कारण हो सकता है इस दौरान आप अपने पारिवारिक जीवन पर ज्यादा ध्यान न दे पाएं। हालांकि कुछ घरेलू मुद्दे ऐसे भी हैं जिनपर आपको तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको पेट से जुड़ा कोई रोग हो सकता है। आपको ज्यादा तला, भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 4, 8, 23, 30, 49, 52

शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार

शुभ रंग: हरा, लाल, नीला, क्रीम

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आप जितना अधिक प्रयास और मेहनत करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होने के आसार हैं। छोटे व्यापारियों को इस दौरान अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस अवधि में खर्चे कुछ बढ़ते नजर आ रहे हैं। माह के अंत में आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां लगभग सामान्य रहेगी। अगर आप शादीशुदा है और किसी कारण वर्ष आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ गई है तो इस अवधि में आपको अपने जीवनसाथी का भरोसा जीतने का प्रयास करना चाहिए। आप अपने प्रिय की मन की बात जानने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में आपको किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनके भी स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: चंद्रमा

शुभ अंक: 7, 14, 23, 34, 48, 55

शुभ दिन: सोमवार, शनिवार, बुधवार, शुक्रवार

शुभ रंग: सफेद, पीला, गुलाबी, मैरून

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

रोमांटिक लाइफ में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। यदि लंबे समय से आप प्रेम संबंध में है तो इस दौरान पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके पार्टनर आपके सामने विवाह का प्रस्ताव भी रख सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। हालांकि छोटी-छोटी बातों को लेकर आपके बीच मनमुटाव हो सकता है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को काम के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करते हैं तो आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए औसत रहने वाला है। आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की सलाह दी जाती है, साथ ही अपने खान-पान का भी अधिक ध्यान रखें।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: सूर्य

शुभ अंक: 5 ,10, 17, 24, 30, 49, 57

शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार

शुभ रंग: भूरा, हरा, लाल, नारंगी

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए मार्च का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। इस अवधि में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। वहीं दूसरी ओर यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो इस माह आपको कुछ बड़ी कंपनियों से बुलावा आ सकता है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में कोई भी नया काम ना शुरू करने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पैसों की बात करें तो बिना सोचे समझे इस अवधि में कोई भी बड़ा खर्च करने से बचें अन्यथा आपका बजट असंतुलित हो सकता है और आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। किसी खास के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस दौरान घर के सदस्यों के बीच कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करना होगा। यदि आपको पहले से ही कोई गंभीर रोग है तो आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 4, 16, 27, 33, 41, 50

शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार

शुभ रंग: नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद, भूरा

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए मार्च का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि किसी कारणवश लंबे समय से आप घर से दूर हैं तो इस दौरान अपनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। इस अवधि में आपके प्रिय को कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है। आपको उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। इसके अलावा कर्ज और उधार से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए स्थितियां सुखद रहने वाली है। इस अवधि में कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप बॉस के गुडबुक्स में भी आ सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय नुकसानदेह रहने वाला है। इस दौरान आपके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। माह के अंत में आपको आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। यदि आपको छोटी सी भी परेशानी हो रही है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 4 12, 23, 37, 44, 59

शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार

शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून, आसमानी

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

माह की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी, लेकिन इसके बाद का समय बहुत ही उथल-पुथल भरा रहने वाला है। आप खुद को घर और काम में उलझा हुआ पाएंगे। इस अवधि में आप स्वयं पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में स्थितियां नकारात्मक रहने वाली है। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। साथ ही वे आपके प्रदर्शन से भी असंतुष्ट नजर आएंगे। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे जिसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको काम से जुड़ी लंबी यात्राएं करनी पड़ेगी। माह के अंत में चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती है। इस अवधि में आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आप अपने खर्चों की लिस्ट में भी कुछ कटौती कर सकते हैं जिससे आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आपसी सामंजस्य की कमी देखने को मिल सकती है। आपके बीच मतभेद गहरे होने के आसार हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करना होगा। इसके अलावा देर रात तक जाग कर काम करने से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो

शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार,रविवार, बुधवार

शुभ रंग: सफेद, भूरा, गुलाबी, नीला, लाल

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। माह के शुरुआती दिनों में आपके खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे आप अपने खर्चों पर काबू पाने में सफल रहेंगे। इस अवधि में आपको आय का नया स्त्रोत मिल सकता है। साथ ही आपकी जमा पूंजी में भी वृद्धि होगी। माह के मध्य तक आप किसी पुराने पारिवारिक कर्ज को खत्म करने में भी कामयाब रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान काफी कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। इस अवधि में उच्च अधिकारियों के साथ मनमुटाव और टकराव हो सकता है जिसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा आप इस तरह की नकारात्मक बातों से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में कोई कानूनी मामला परेशान कर सकता है। हालांकि जल्द ही आपकी यह परेशानी खत्म होगी और आपका काम आगे बढ़ेगा। इस दौरान संपत्ति से जुड़ा कोई मामला उभर सकता है जिससे लेकर घर के सदस्यों के बीच तनातनी हो सकती है। सेहत की बात करें तो आपको अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी, साथ ही आपको तनाव से भी दूर रहना होगा।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56

शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार

शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला, आसमानी

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

नौकरीपेशा जातकों को इस माह अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिल सकता है। इस दौरान उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल मजबूत होगा, साथ ही आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि किसी कारणवश आपका प्रमोशन रुका हुआ है तो इस दौरान आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत मिल रहे हैं। सोने चांदी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को इस अवधि में जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार ग्रहों की शुभ स्थिति का प्रभाव आपको देखने को मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही आनंद में गुजरेगा। इस अवधि में आपको अपने प्रिय की ओर से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो माह के अंत में आपको अपने पिता की मदद से कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में आपको फ़ूड पोइज़निंग हो सकता है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58

शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार

शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है, विशेष रूप से टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही कठिन रहने वाला है। इस दौरान आपको सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इसके अलावा आपको उच्च अधिकारियों और बॉस की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो हो सकता है इस दौरान आपको सफलता न मिले। माह के अंत में आपको अपने पुराने संपर्कों से कुछ फायदा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। यदि हाल ही में अपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। वहीं उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के व्यवहार में आपको बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यदि आप कोई बड़ा निर्णय लेते हैं तो अपने परिजनों की राय जरूर ले लें। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए औसत रहने वाला है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: यूरेनस, शनि

शुभ अंक: 2, 17, 20, 38, 45, 50

शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, सोमवार, शनिवार

शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने वाले हैं तो आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन आप बिना सोचे समझे न करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस माह अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना अच्छा फल मिलेगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। व्यापारियों के लिए यह समय कुछ कठिन रहने वाला है। इस अवधि में आपके कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने पारिवारिक जीवन में कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से इन परेशानियों से आसानी से निपटने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने की कोशिश करें। बेवजह की बातों को लेकर अपने प्रिय पर शक करने से बचें। सेहत की बात करें तो इस दौरान काम और घरेलू जिम्मेदारियों की वजह से आप खुद पर ध्यान नहीं दे पाएंगे जिसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति

शुभ अंक: 7,15, 26, 34, 41, 58

शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार

शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला

English summary

March 2022 Monthly Horoscope in Hindi

March mahine ka rashifal 2022 in Hindi: Check March monthly horoscope for all 12 zodiac signs in hindi. Know your monthly astrology predictions on Boldsky Hindi.
Desktop Bottom Promotion