Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय -
Akshaya Tritiya Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों के जरिए अपनो को दें अक्षय तृतीया की बधाई -
गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से से बचने के लिए पिएं ये 5 समर ड्रिंक्स, चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे कूल-कूल -
2026 में टूटेगा गर्मी का हर रिकॉर्ड? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हुई सच तो फेल हो जाएंगे AC-कूलर -
Heatwave In India: गर्मी और लू से लग गए हैं दस्त? आजमाएं ये 5 देसी नुस्खे जो दिलाएंगे तुरंत आराम -
Benefits of Sattu: लू से लेकर कब्ज तक सत्तू है हर मर्ज का इलाज, जानें गर्मियों में इसे पीने के 5 जबरदस्त फायदे -
वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या? जानें सत्तू और पितरों का वो रहस्य जो कम लोग जानते हैं -
Akshaya Tritiya पर नमक खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सस्ता और अचूक उपाय
मासिक राशिफल : जानिए ये मार्च किस राशि पर रहेगा मेहरबान और किस पर पड़ेगा भारी
मार्च के महीने में किन राशियों की बड़ी समस्याओं का होगा समाधान और किन राशियों के हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढें पढ़ें अपना मासिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आपको शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। विदेशी कंपनी में कार्य करने वाले लोगों की बड़ी तरक्की हो सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपका उत्साह बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापारी वर्ग को इस माह कोई भी आर्थिक लेन देन करते समय उचित सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। हिसाब किताब में कुछ गड़बड़ी के कारण आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। काफी कड़े संघर्ष के बाद इस अवधि में आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए मिलेजुले रहेंगे। हालांकि आप अपनी ओर से अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहेंगे। माह के मध्य में अचानक कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। इस अवधि में आप काफी तनाव में रहेंगे। वहीं दूसरी ओर कठिन से कठिन परिस्थिति में भी आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 5, 10, 22, 30, 47, 58
शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, रविवार
शुभ रंग: पीला, हरा, सफेद, आसमानी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19)
वृषभ राशि वालों को कामकाज के मोर्चे पर इस माह अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में है तो यह माह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। मुमकिन है उच्च पद की प्राप्ति के साथ आपकी वेतन में भी वृद्धि की खुशखबरी आपको मिले। यदि हाल ही में इस राशि के व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा है तो उसकी भरपाई करने का कोई बेहतरीन मौका इस माह आपको मिल सकता है। निजी जीवन में इस दौरान सुख-शांति बनी रहेगी। छोटे भाई या बहन के लिए विवाह का अच्छी प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अपने परिवार पर खूब खर्च करेंगे। इसके अलावा घर के लिए किसी कीमती वस्तु की भी खरीदारी आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो यह माह ठीक ठाक रहने के आसार हैं। इस अवधि में छोटी मोटी दिक्कतें हो सकती है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 2, 8, 15, 22, 32, 40, 54
शुभ दिन: सोमवार, शुक्रवार, मंगलवार, रविवार
शुभ रंग: मैरून, गहरा नीला, नारंगी, क्रीम

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए यह माह मिलाजुला रहने के आसार है। माह की शुरुआत में सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं आ सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें साथ ही आराम पर भी ध्यान दें। जहां तक बात आपके काम की है तो इस दौरान आपको काम से कुछ समय का ब्रेक लेना चाहिए। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और दोबारा अच्छी वापसी कर सकते हैं। अगर आप तनाव में रहकर काम करेंगे तो आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। हालांकि सप्ताह के अंत में कोई बड़ा खर्चा हो सकता है। इस अवधि में पैसों से जुड़ा लेने देन न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा विशेष रुप से जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। माह के अंत में भाईयों के साथ विवाद हो सकता है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 2, 18, 20, 33, 48, 51
शुभ दिन: गुरूवार, रविवार, शनिवार, सोमवार
शुभ रंग: भूरा, बैंगनी, लाल, गुलाबी

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नकारात्मकता से दूर रहें। सफलता हासिल करने के लिए आपको शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से स्वस्थ रहने की जरूरत है। तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा। अगर आप नौकरी करते हैं और आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी यह परेशानी अस्थायी है। आपकी ये समस्याएं जल्द ही दूर होगी। व्यापारियों को कानूनी मामलों में संभलकर रहना होगा। इस अवधि में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। पैसों के मामले यह माह कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस माह घर का माहौल अधिकांश समय अच्छा रहेगा। यदि जीवनसाथी के साथ कोई गलतफहमी चल रही है तो इस अवधि में सब कुछ सामान्य हो जाएगा। सेहत के मामले में यह माह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 4, 19, 27, 36, 43, 58
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, गुरुवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, सफेद, नारंगी, गहरा नीला

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यह माह आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। माह की शुरुआत आपके लिए ठीक नहीं होगी। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण इस दौरान अपनों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। इस अवधि में आपको अपने व्यवहार के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि विपरीत परिस्थितियों में खुद को शांत रखें और सूझबूझ से काम लें। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस माह आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। इस दौरान आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। इस माह आपको कई महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा होगा। नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में कोई बड़ी और अच्छी खबर मिल सकती है। आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। इस माह स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। हो सकता है आपको स्वयं के लिए ज्यादा समय ना मिले। ऐसे में सेहत में गिरावट आ सकती है। इस माह बच्चों की पढ़ाई को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 2, 8, 17, 31, 45, 52
शुभ दिन: शुक्रवार, गुरूवार, मंगलवार, सोमवार
शुभ रंग: हल्का पीला, क्रीम, आसमानी, हरा, मैरून

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि वालों के लिए यह माह कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आ सकती है जिससे आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। हालांकि आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अगर आप छोटा मोटा व्यापार करते हैं तो इस माह आप आर्थिक तंगी से जूझ सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा विशेष रूप से इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता काफी मजबूत होगा। वहीं रोमांटिक लाइफ में नीरसता रहेगी। पार्टनर के साथ कुछ तनाव संभव है। माह के मध्य में दफ्तर के काम को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। हो सकता है उच्च अधिकारी आपके साथ काफी सख्ती से पेश आएंगे। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो हद से ज्यादा गुस्सा आपके लिए ठीक नहीं है। ये डिप्रेशन की वजह बन सकता है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 5, 14, 23, 30, 49, 50
शुभ दिन: शनिवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार
शुभ रंग: क्रीम, नारंगी, बैंगनी, हरा

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यह माह कुछ मामलों में आपके लिए बेहतर साबित होगा वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। इस अवधि में आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखना होगा। घर हो या कार्यस्थल आपको सभी के साथ अच्छा बर्ताव करना होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी यानी आपको अपने काम से उच्च अधिकारियों का दिल जीतना होगा अन्यथा आप पर बड़ा संकट आ सकता है। इस दौरान व्यापारियों की कोई बड़ी डील बीच मे ही अटक सकती है जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे।
ऑवर कॉन्फिडेंस में आकर कोई भी काम न करें अन्यथा इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। आर्थिक तौर पर यह माह आपके लिए ठीक रहेगा। माह के अंत में आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो इस दौरान अपना ध्यान रखें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 1, 7, 14, 24, 30, 45, 59
शुभ दिन: शनिवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: पीला, गुलाबी, आसमानी, भूरा

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस माह आपको कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप इस अवसर का लाभ उठाएं और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपना काम करें। ग्रहों की स्थिति बड़ी सफलता की ओर इशारा कर रही है। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं और आर्थिक परेशानी के कारण आपकी योजना अटकी हुई है तो इस अवधि में आपकी समस्या का भी समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में इस माह स्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। घर के किसी सदस्यों के बीच वाद विवाद होने की आशंका है जिससे ज्यादातर समय माहौल ठीक नहीं रहेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप समझदारी से परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। इस माह ज्यादा तनाव के कारण आपकी माता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में आपको उनका अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या है तो इस दौरान आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 6, 19, 28, 37, 44, 58
शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार
शुभ रंग: नीला, सफेद, गहरा हरा, गुलाबी

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि इस माह आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो बेहतर होगा आप अपने मन की सुनें। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हो। आपके लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं यह आप भली-भांति जानते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो यह माह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप पर कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन आपको अपना काम बहुत ही ईमानदारी से करना होगा। इसके अलावा अपने वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को भी आप गंभीरता से लें। इसमें आपका ही फायदा है। अगर आप रियल एस्टेट से जुड़ा कारोबार करते हैं तो इस माह आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो यदि जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आपको अपने प्रिय के साथ मिलकर अपने वैवाहिक जीवन की समस्याओं का समाधान ढूंढना होगा। इस समय आप दोनों को एक दूसरे की जरूरत है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने की संभावना है। इस अवधि में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत की बात करें तो इस दौरान अगर आपको अनिद्रा की समस्या है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। यदि आपको पर्याप्त नींद नहीं मिलेगी तो इससे आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 3, 5, 17, 21, 36, 48, 50
शुभ दिन: मंगलवार, शनिवार, गुरूवार, सोमवार
शुभ रंग: मैरून, गहरा नीला, क्रीम, नारंगी

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस माह आपको अपने सामाजिक जीवन पर पर्याप्त ध्यान देने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप अपने परिवार के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लंबी यात्रा भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आप जितना कठिन परिश्रम करेंगे उतना ही अच्छा फल आपको मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप पूरी हिम्मत और धैर्य से अपना काम करते रहेंगे और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहेंगे। आपकी सकारात्मकता जल्द ही आपको कोई बड़ी सफलता दिला सकती है। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए सामान्य रहेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपना बजट पहले ही तैयार कर लें। साथ ही अपने तयशुदा बजट से ज्यादा दूर न जाएं। माह के अंत में आपकी सेहत बिगड़ सकती है। यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 6, 18, 24, 36, 44, 54
शुभ दिन: सोमवार, गुरूवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: क्रीम, बैंगनी, लाल, केसरिया

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में यह माह आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा खासतौर पर अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी कोई अटकी हुई डील इस अवधि में फाइनल हो सकती है जिससे आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। वहीं दूसरी ओर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद शांत होने से फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल इस माह प्रमोशन के रूप में मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो यह माह आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं। हालांकि आपको लापरवाही करने से बचना होगा। इस माह आपके लिए लम्बी यात्रा का योग बन रहा है। मुमकिन आपकी यात्रा काम से जुड़ी हो। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस अवधि में आपको परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। हो सकता है आप अपने काम को लेकर कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहें। माह के अंत में संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आपको अपनी संतान पर काफी गर्व महसूस होगा।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: यूरेनस, शनि
शुभ अंक: 9, 17, 22, 39, 46, 52
शुभ दिन: गुरूवार, सोमवार, शुक्रवार, मंगलवार
शुभ रंग: गहरा लाल, पीला, नीला, भूरा

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यह माह आपके लिए कुछ राहत भरा साबित होगा। इस अवधि में आपके पास अपने और अपनों के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। बेहतर होगा आप इसका सदुपयोग करें और कुछ बढ़िया करने की कोशिश करें। इस माह घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यह समय परिजनों के साथ बहुत ही आनंद में बीतेगा। इस दौरान आप अपने घर की साज सजावट में कई बदलाव कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में अपने सहकर्मियों के साथ ठीक से व्यवहार करने की जरूरत है। आपकी तुनकमिजाजी आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम से काम रखें। वहीं व्यापारियों को इस माह अच्छा लाभ होगा। पैसों की बात करें तो यदि आप ने किसी को उधार दिया है तो उसे प्राप्त करने में आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह समय अच्छा रहेगा। योग और ध्यान करते रहें आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 4, 14, 26, 34, 45, 55
शुभ दिन: मंगलवार, गुरूवार, शनिवार, सोमवार
शुभ रंग: हरा, बैंगनी, लाल, पीला



Click it and Unblock the Notifications











