Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
मासिक राशिफल: मई के महीने में ये 5 राशियां आर्थिक मोर्चे पर रहेंगी भाग्यशाली
एक बार फिर हम आपके लिए आपका मासिक राशिफल लेकर आए हैं। यहां आपको अपने पूरे माह की हर छोटी बड़ी जानकारी मिलेगी। तो आइए देखते हैं इस माह आपके जीवन में कौन से नए बदलाव आने वाले हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस माह स्वास्थ्य के मोर्चे पर उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। शुरुआत में समस्या काफी बढ़ सकती है लेकिन धीरे धीरे आपको राहत मिलेगी इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर इस अवधि में सचेत रहें। छोटी सी भी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। इस दौरान पारिवारिक जीवन में भी छोटी मोटी परेशानी लगी रहेगी। कुछ घरेलू मुद्दे आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। इस अवधि में आपकी माता का स्वास्थ्य कमजोर रहने से आपका पूरा ध्यान उन पर ही रहेगा। इस माह आपको परिवार से कुछ समय के लिए दूर जाना पड़ सकता है। आपके कामकाज की बात करें तो अगर आप व्यापार करते हैं तो इस अवधि में आपकी आर्थिक उन्नति होने की प्रबल संभावना है। आपको कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं जिससे आपका कारोबार आगे बढ़ेगा और आपकी तरक्की होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने नौकरी बदली है तो इस माह वहां अपनी पहचान बनाने के लिए आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपके बीच नोकझोंक चलती रहेगी लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 2, 11, 23, 35, 44, 56
शुभ दिन: शुक्रवार, रविवार, बुधवार, गुरुवार
शुभ रंग: पीला, हरा, सफेद, आसमानी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस माह आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बावजूद इसके आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपके कामकाज की बात करें तो यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके निरंतर प्रयासों का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। इस अवधि में आपकी प्रतिभा निखर कर सबके सामने आएगी। अपने लाजवाब प्रदर्शन से आप शीर्ष पर बने रहेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको सही दिशा में मेहनत करने की जरूरत है। जल्दबाजी में आप कोई भी व्यवसायिक निर्णय न लें तो बेहतर होगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति पर भी एक नजर जरूर डालें। इस माह व्यापार में कोई भी जोखिम उठाने से बचें। रोमांटिक लाइफ में इस माह कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। छोटी मोटी बातों पर तकरार बड़े झगड़े में बदलने से आपके बीच काफी तनाव रहेगा। हालांकि माह के मध्य में आपके रिश्ते में कुछ सुधार आ सकता है। इस दौरान आप एक दूसरे की गलतियों को माफ कर अपने प्यार को बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ इस दौरान बहुत ही सोच समझकर बर्ताव करें अन्यथा आपके बीच का तनाव पूरे घर की शांति भंग कर देगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह ठीक ठाक रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप वित्तीय मामलों में संभलकर रहें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 2, 8, 15, 22, 32, 40, 54
शुभ दिन: सोमवार, शुक्रवार, मंगलवार, रविवार
शुभ रंग: मैरून, गहरा नीला, नारंगी, क्रीम

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए यह माह ठीक ठाक रहने के आसार हैं। हालांकि अगर आप चाहें तो इसे खास बना सकते हैं। आपको बस अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। साथ ही जो भी करें बहुत ही संभलकर और समझदारी के साथ ताकि आप आने वाली परेशानियों से बच सकें। कामकाज के मोर्चे पर इस माह आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा लेकिन इस दौरान आप किसी षड़यंत्र का भी शिकार हो सकते हैं। आंख बंद करके किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। अपने सहकर्मियों से भी इस अवधि में वाद विवाद से बचें। हो सकता है आप पर कुछ आरोप लगाए जाएं, ऐसे में आपको पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास से काम लेना होगा। व्यापारियों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण और बड़े संपर्कों की मदद से आपका रुका हुआ काम शुरू हो सकता है। हालांकि अपने कारोबार को विस्तार देने का यह उचित समय नहीं है। पारिवारिक जीवन में इस माह काफी तनाव रहेगा। परिजनों के बीच आपसी मनमुटाव बढ़ सकता है। साथ ही एक दूसरे के साथ भेदभाव भी रहेगा। इससे आपके घर का वातवरण अशांत रहेगा। वहीं दूसरी ओर आपके जीवनसाथी आपके प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। जीवन के उतार चढ़ाव में उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति इस दौरान मजबूत रहेगी। अगर आप निवेश करते हैं तो आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से आपको काफी राहत मिलेगी।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 2, 18, 20, 33, 48, 51
शुभ दिन: गुरूवार, रविवार, शनिवार, सोमवार
शुभ रंग: भूरा, बैंगनी, लाल, गुलाबी

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के लिहाज से यह माह आपके लिए बेहतर साबित होगा। इस माह आपके करियर में कुछ बदलाव संभव है जो आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होंगे। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस माह आपको बहुत ही अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बहुत जल्द सफलता के शिखर पर पहुंच सकेंगे। आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस माह आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है इस अवधि में आपके साझेदार से कई मामलों में राय न मिले। बेहतर यही होगा कि किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं अन्यथा आपका नुकसान भी हो सकता है। माह के अंत में आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। इस समय आपको आर्थिक फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। इस समय आपको अपने आर्थिक निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। हालांकि गुप्त तरीकों से धन लाभ का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शानदार रहेगा। इस दौरान आप अपनी कमजोरियों पर अधिक ध्यान देंगे और उन पर विजय भी प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी और आपके बीच निकटता बढ़ेगी। सेहत के मामले में यह माह आपके लिए ठीक ठाक रहने की संभावना है। यदि आप पहले से बीमार चल रहे हैं तो अपना अधिक ध्यान रखें।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 4, 19, 27, 36, 43, 58
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, गुरुवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, सफेद, नारंगी, गहरा नीला

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक मोर्चे पर यह माह आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। माह के शुरुआत में आप आर्थिक तंगी से परेशान रहेंगे। काफी संघर्ष के बाद भी आपको अच्छे परिणाम नहीं मिल पाएंगे। धन हानि की भी संभावना है। माह के मध्य में परिस्थिति कुछ बदल सकती है। इस समय आपको पैसा कमाने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। आप कोई ऐसा फैसला भी ले सकते हैं जो भविष्य में आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें और जमकर मेहनत करें। हालांकि विदेश जाकर पढ़ने की आपकी इच्छा पूरी होने में कुछ विलंब हो सकता है लेकिन आप निरंतर प्रयास करते रहें। वैवाहिक जीवन में आप खुशियों का अनुभव करेंगे। इस दौरान आपके बीच कभी कभी छोटी मोटी अनबन हो भी सकती है लेकिन आपसी समझ अच्छी रहने के कारण आप बात को बढ़ने नहीं देंगे। संतान पक्ष से आपको कुछ कष्ट मिल सकता है। मुमकिन है वे पूर्ण रूप से अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे। ऐसे में आपको उन्हें समझाने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस माह आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार को लेकर आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह कुछ कठिन रहने वाला है। इस दौरान काम का दबाव अधिक रहेगा।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 2, 8, 17, 31, 45, 52
शुभ दिन: शुक्रवार, गुरूवार, मंगलवार, सोमवार
शुभ रंग: हल्का पीला, क्रीम, आसमानी, हरा, मैरून

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक जीवन के लिए यह माह कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, आपके घर में अशांति रहेगी। परिजनों के बीच छोटी छोटी बातों पर झगड़े झंझट हो सकते हैं। इस समय आपको अपने परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही अपना हर काम करना होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है। मुमकिन है भाइयों के साथ धन संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो। इस मसले को आप ज्यादा देर तक न टालें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। आप अपने घरेलू मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ इस अवधि में आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं रहेगा। कुछ बातों को लेकर आपके बीच गलतफहमी हो सकती है। वहीं प्रेमी जोड़ों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस दौरान आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। कामकाज के लिहाज से मई का महीना आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप जमकर मेहनत करेंगे और आपका प्रदर्शन भी सराहनीय रहेगा लेकिन इस अवधि में कुछ बदलाव संभव है। मुमकिन है अचानक आपका ट्रांसफर हो जाए। हो सकता है आप इसके लिए अभी तैयार न हो। ऐसे में आपका तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक रूप से इस माह आपको कोई बड़ा झटका लग सकता है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप मोटापे अथवा डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं तो इस अवधि में आपको अपना अधिक ध्यान रखना होगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 5, 14, 23, 30, 49, 50
शुभ दिन: शनिवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार
शुभ रंग: क्रीम, नारंगी, बैंगनी, हरा

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
धीरे धीरे ही सही लेकिन आप अपने कार्यक्षेत्र में इस माह उन्नति करेंगे। आप बेरोजगार हैं तो इस अवधि में आपको रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा नौकरी बदलने का मन बना रहे जातकों को भी अच्छी सफलता मिल सकती है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ मनचाहा वेतन भी मिलने के आसार हैं। आपके अंदर वो काबिलियत है कि आप किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। वहीं अगर आप व्यापार करते हैं तो यह माह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा छोटे छोटे कई मुनाफे इस दौरान आपको मिल सकते हैं। आपका कोई भी काम इस अवधि में अटकेगा नहीं। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। धन की आवक बनी रहेगी और पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी। हालांकि माह के अंत में कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं लेकिन आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जरूरत पड़ने पर सभी का सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो इस माह अगर छोटी मोटी समस्याओं को अलग रखें तो आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 1, 7, 14, 24, 30, 45, 59
शुभ दिन: शनिवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: सफेद, जामुनी, पीला, लाल

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान आप पूरी लगन से अपने काम करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। इतना ही नहीं, इस दौरान आप कुछ नए लोगों से जुड़ सकते हैं और आपको काफी कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। इस दौरान आप काफी बढ़िया अनुभव करेंगे। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा और आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। इन सब के बीच आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा होगा। आप काम के साथ अपने स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर रहें। यदि आप पहले से ही किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो इस अवधि में आपकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं। निजी जीवन की बात करें तो माह के शुरूआती दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेंगे। इस दौरान आप अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे जिस कारण परिजन आपसे नाखुश रह सकते हैं। आपके बच्चे उपेक्षित महसूस करेंगे। पैसों के मामले में इस माह आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी लेकिन बिना सोचे समझे अपना आर्थिक फैसला न ही लें तो बेहतर होगा। बड़े मुनाफे के चक्कर में आप अपना नुकसान करा सकते हैं।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक:
शुभ दिन: सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार
शुभ रंग: नीला, सफेद, गहरा हरा, गुलाबी

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
ग्रहों की स्थिति बता रही है कि इस माह आप अपने पारिवारिक मुद्दों को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशान रहेंगे। घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं जिससे माहौल काफी खराब रहेगा। इस दौरान परिजनों से आपका अलगाव भी संभव है। बेहतर होगा आप गुस्से में नहीं बल्कि शांति और समझदारी से अपने फैसले लें ताकि भविष्य में आपको किसी भी तरह का पछतावा न हो। इस अवधि में जीवनसाथी की सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। ज्यादा तनाव के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। उनका विशेष ख्याल रखें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो इस माह आपको अपने पार्टनर से मुलाकात करने के कई अवसर मिलेंगे। हालांकि इस बात की भी संभावना है कि आपके रिश्ते को लेकर माता पिता नाखुश रहेंगे। कामकाज के लिहाज से यह माह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को काफी कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। उच्च पद की प्राप्ति का सपना इस अवधि में पूरा न होने से आप काफी निराश रह सकते हैं लेकिन आपको हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। आप मेहनत करते रहें। व्यापारियों को इस माह खास सफलता नहीं मिल पाएगी। हालांकि इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आप उन पर हावी रह सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 3, 5, 17, 21, 36, 48, 50
शुभ दिन: मंगलवार, शनिवार, गुरूवार, सोमवार
शुभ रंग: मैरून, गहरा नीला, क्रीम, नारंगी

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो इस दौरान आप अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करेंगे। हालांकि आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे आपको उतना ही अच्छा फल भी मिलेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप कोई निवेश न करें। साथ ही आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी काबू रखने की जरूरत है। माह के मध्य में पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अचानक उभर सकता है जिसे लेकर आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह माह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कई प्रयासों के बाद भी आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और उग्रता रहेगी। बेहतर यही होगा कि आप अपनी सोच सकारात्मक रखें और बेकार की बातों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। इस दौरान यदि कोई समस्या आती भी है तो आपको परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। सभी के बीच प्रेम और अपनापन बना रहेगा। शादीशुदा जातकों के लिए यह माह कुछ बेहतर रहेगा। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी। सेहत का मामला अच्छा रहेगा आप उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 6, 18, 24, 36, 44, 54
शुभ दिन: सोमवार, गुरूवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: क्रीम, बैंगनी, लाल, केसरिया

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के लिहाज से यह माह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आप बेरोजगार हैं तो इस दौरान आपके हाथ निराशा लग सकती है। कई कोशिशों के बाद भी आपको अच्छी नौकरी नहीं मिल पाएगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आप पर कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, साथ ही वरिष्ठों का दबाव भी अधिक रहेगा। इस समय आपको बहुत ही समझदारी और संतुलित व्यवहार करना होगा। झुंझलाहट में आप कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो। उच्च अधिकारीयों के साथ अपने संबंध अच्छे रखने का प्रयास करें। व्यापारियों को इस माह कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि व्यापार में ऐसी स्थिति आती रहती है इसलिए आप ज्यादा चिंता न करें। जल्द ही इस नुकसान की भरपाई का मौका आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति पिछले माह से बेहतर रहेगी लेकिन आपको कोई भी आर्थिक जोखिम उठाने से बचना होगा। आप सही तरीके से अपने धन का प्रयोग करते हैं तो आपको इसका अच्छा फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही समस्याएं खत्म होंगी। आप एक दूसरे को अधिक समय देंगे और आपके बीच का प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो यह माह आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान रहेंगे।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: यूरेनस, शनि
शुभ अंक: 9, 17, 22, 39, 46, 52
शुभ दिन: गुरूवार, सोमवार, शुक्रवार, मंगलवार
शुभ रंग: गहरा लाल, पीला, नीला, भूरा

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में इस माह चीजें आपके पक्ष में रुख कर कर सकती हैं। इस दौरान आपके बिगड़े हुए संबंधों में सुधार आएगा और अपनों के साथ आप काफी मजेदार समय बिताएंगे। आप जितना ज्यादा एक दूसरे के साथ वक़्त बिताएंगे उतना ही ज्यादा आपका परिजनों के प्रति प्रेम और लगाव बढ़ेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह माह बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी शिक्षा में जो बाधाएं आ रही हैं वो इस दौरान अपने आप ही दूर हो जाएगी। इस अवधि में पढ़ाई के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा। पैसों की बात करें तो यह माह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी आमदनी में इजाफा होने के संकेत मिल रहे हैं लेकिन जिस तरह आपके खर्चे बढ़ रहे हैं उससे आपका बजट बिगड़ सकता है। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देना चाहिए। कामकाज के मोर्चे पर यह माह कुछ खास नहीं है। इस दौरान आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न ही लें तो बेहतर होगा खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय कठिन रहने वाला है। आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है जिससे उच्च अधिकारी कोई सख्त कदम भी उठा सकते हैं। बेहतर होगा आप ईमानदारी और मेहनत से काम करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। अगर आप सावधानी बरतेंगे तो आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 4, 14, 26, 34, 45, 55
शुभ दिन: मंगलवार, गुरूवार, शनिवार, सोमवार
शुभ रंग: हरा, बैंगनी, लाल, पीला



Click it and Unblock the Notifications











