Latest Updates
-
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक
Monthly Horoscope April 2021: जानें ये माह किस राशि पर रहेगा मेहरबान, जानें ग्रहों की कैसी रहेगी दशा
अप्रैल का महीना सभी 12 राशियों के जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है, अगर आप जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना मासिक राशिफल। आइए देखते हैं इस माह की राशियों की चमकेगी किस्मत और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। अगर आप कारोबार करते हैं तो आपके व्यापार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को की आमदनी बढ़ने के भी आसार हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को इस माह मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर अप्रैल का महीना मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। महीने की शुरुआत में जहां आप अच्छी सेविंग करें वहीं महीना खत्म होते बहुत खर्चे के भी आसार है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। इस अवधि में आप अपने घर की मरम्मत आदि पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। माह के अंत में परिजनों के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से अप्रैल का महीना आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 7, 10, 29, 34, 47, 58
शुभ दिन: सोमवार, रविवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: गुलाबी, गहरा पीला, लाल, आसमानी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
माह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेंगे। इस अवधि में आपके निजी जीवन में काफी उथल-पुथल रहेगी विशेष रूप से अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं आपको परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका कम मिलेगा। हो सकता है आपके बीच की दूरियां काफी बढ़ जाए। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने मतभेदों को सुलझा कर अपने बंधन को मजबूत करने की जरूरत है। पैसे के मामले में अप्रैल का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है और आपको अच्छे धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। माह के मध्य में आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को माह की शुरुआत में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही परिस्थिति में सुधार आने की संभावना है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 9, 11, 25, 36, 44, 53
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: सफेद, पीला, क्रीम, गुलाबी, भूरा

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर अप्रैल का महीना मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। आप अपने काम में लीन रहेंगे और दफ्तर में आपकी स्थिति काफी मजबूत होगी। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके विचारों को काफी महत्व देंगे। साथ ही आपकी मेहनत को भी सराहा जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में कोई कारोबार करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आपको कोई बढ़िया मौका भी मिल सकता है। इस अवधि पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करेंगे और माह के अंत में आप अच्छा धन संचित कर पाने में सफल रहेंगे। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। घर के बड़ों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्यकी दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। खुद को सेहतमंद रखने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 8, 23, 30, 49, 52
शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार
शुभ रंग: हरा, लाल, नीला, क्रीम, पीला

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अप्रैल का महीना आपके वैवाहिक जीवन में कुछ बड़ी परेशानियां लेकर आने वाला है। आपकी शादीशुदा जीवन में अधिकांश समय तनाव रहेगा। अगर आप अविवाहित है और इस अवधि में आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आता है तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप गलत बंधन में बंध सकते हैं। माह के मध्य में घर के सदस्यों के साथ आप की अनबन हो सकती है खासतौर पर बड़े भाई के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। जमीन जादाद से जुड़ा कोई विवाद होने की आशंका है। हालांकि जल्द ही सब कुछ शांत हो जाएगा, लेकिन आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखना होगा। पैसों के मामले में अप्रैल का महीना आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। इस अवधि में घरेलू खर्चे काफी बढ़ सकते हैं। माह के अंत में धन की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उपयुक्त है। सेहतमंद रहने के लिं आपको खुद को भी पर्याप्त समय देना होगा। बेहतर होगा आप अपनी फिटनेस पर भी ध्यान दें।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 7, 14, 23, 34, 48, 55
शुभ दिन: सोमवार, शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: गहरा पीला, क्रीम, लाल, सफेद

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
बेकार की बातों में आपको अपना समय गंवाने से बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास करें। माह की शुरुआत में आपको काफी सुस्ती और आलस्य महसूस होगा। हो सकता इस वजह से आप काम पर ठीक से ध्यान न दे पाएं। आपकी लापरवाही के कारण आपके हाथ से कुछ अच्छे मौके निकल सकते हैं। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार करने वाले जातकों को माह के मध्य में अच्छा फायदा हो सकता है। जल्दबाजी में आप अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें, विशेष रूप से दूसरों की बातों में आकर आपको अपना निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आपके प्रिय को इस अवधि में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आपकी संतान छोटी है तो आप उनके स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान उनकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 5 ,10, 17, 24, 30, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: भूरा, हरा, लाल, नारंगी, बैंगनी

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों को इस माह अचानक कोई बड़ी सफलता मिल सकती है खासतौर पर अगर आप बैंकिंग सेक्टर में है तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में कोई भी नया काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर आप ऋण लेने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो यह माह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि इस अवधि में आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। हो सकता है कामकाज में आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहें। सेहत की बात करें तो आपको अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 16, 27, 33, 41, 50
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद, हरा

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विदेशी ग्राहक के साथ व्यापार करते हैं तो यह माह आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इस अवधि में आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर माह के मध्य में आपको किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको मेहनत करने से पीछे न हटने की सलाह दी जाती है। साथ ही इस दौरान आपको वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है अन्यथा इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आप अपने बजट अनुसार खर्च करेंगे तो आपको किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि आपको बिना सोचे समझे खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप बचत पर अधिक ध्यान दें ताकि जल्द से जल्द आपको कर्ज से मुक्ति मिल सके। वैवाहिक जीवन में स्थिरता रहेगी। हालांकि बीच-बीच में आपकी छोटी मोटी अनबन हो सकती है, लेकिन आपकी अच्छी आपसी समझ के कारण जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। सेहत की बात करें तो अगर आपको कोई गंभीर बीमारी नहीं है तो आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि आपको शक्कर युक्त खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4, 12, 23, 37, 44, 59
शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस माह कार्यक्षेत्र में स्थितियां नियंत्रण में रहेगी। अगर आप उच्च पद की प्राप्ति की उम्मीद कर रहे हैं तो इस मह आपको शुभ सूचना मिल सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाएगी। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। व्यापारियों के लिए स्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण रहने वाली है। माह की शुरुआत में आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ने से आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। हालांकि माह के अंत में आपको अपनी इस नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है, लेकिन आप सोच समझकर अपने सारे फैसले लें। निजी जीवन की बात करें तो अप्रैल का महीना आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस अवधि में आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए काफी खर्चीला रहने वाला है। इस अवधि में छोटे-छोटे कई खर्च हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपको काफी निराशा हो सकती है। सेहत की बात करें तो सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के मरीजों को इस अवधि में अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, रविवार, बुधवार
शुभ रंग: सफेद, भूरा, गुलाबी, नीला

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो इस अवधि में आपकी समस्या कुछ बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अच्छे चिकित्सक से सलाह लें और छोटी सी भी लापरवाही न करें। होटल या रेस्टोरेंट का बिजनेस करने वाले जातकों के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। दूसरी ओर इस राशि के बेरोजगार युवाओं को भी नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा विशेष रूप से माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। माह के अंत में आप को काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56
शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर अप्रैल का महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है खासतौर पर मीडिया से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। इस अवधि में आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। दफ्तर में बॉस के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा और आपको उनका सानिध्य प्राप्त होगा। खुदरा व्यापारियों के लिए आर्थिक रूप से यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में आपको लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। निजी जीवन की बात करें तो अगर आप आने वाली परेशानियों से बचना चाहते हैं तो आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। आपका बड़बोलापन आपके घर की शांति भंग कर सकता है।। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। पैसों की बात करें तो इस माह आपको ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करते रहेंगे तो आप पर दबाव बढ़ सकता है। सेहत की बात करें तो इस दौरान आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन होने की आशंका है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस अवधि में आपकी किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वहीं टारगेट बेस्ड काम करने वाले लोगों को इस अवधि में काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पिता की सलाह से आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: यूरेनस, शनि
शुभ अंक: 2, 17, 20, 38, 45, 50
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, सोमवार, शनिवार
शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन के लिए यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। परिजनों के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा। यदि कुछ समय से आपकी माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो अगर आप व्यापार करते हैं और हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है लेकिन आपको अच्छा फायदा नहीं हो रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। काम के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। आपको अपनी नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने पूरे महीने का बजट पहले ही तैयार कर लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान अचानक कोई पुराना रोग भर सकता है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 7, 15, 26, 34, 41, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार
शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला



Click it and Unblock the Notifications











