Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
February Horoscope 2023 : फरवरी के महीने में इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, पूरी होगी हर मनोकामना
फरवरी के महीने में क्या आपकी बंद किस्मत का ताला खुलेगा और मिलेगी आपको अपार सफलता, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना मासिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए कुछ ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। इस दौरान आपको सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी परेशानियां हो सकती है। बेहतर होगा आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। साथ ही खानपान में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। रोजी रोजगार की तलाश कर रहे जातकों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आपको बहुत ही सोच समझकर खर्च करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 7, 10, 29, 34, 47, 58
शुभ दिन: सोमवार, रविवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: गुलबी, गहरा पीला, लाल, आसमानी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर फरवरी का महीना आपके लिए बहुत ही अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी एक अलग ही पहचान बना पाएंगे। व्यापारियों को छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। इस अवधि में आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो उनको मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हो सकता है माह के अंत में आपको आय का नया स्त्रोत भी प्राप्त हो। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 9, 11, 25, 36, 44, 53
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: हरा, गुलाबी, नारंगी, लाल, मैरून

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस दौरान आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको गुरुजनों का भी मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। व्यापारियों को इस अवधि में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। माह के अंत में आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। पुराना कोई रोग उभर सकता है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 8, 23, 30, 49, 52
शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार
शुभ रंग: नारंगी, पीला, गुलाबी, बैंगनी, क्रीम

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने प्रिय की भावनाओं को अनदेखा न करें। हो सके तो आप उनके साथ कुछ समय के लिए बाहर घूमने की योजना बनाएं। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई समस्या नहीं होने देंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप हर मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत से करेंगे। व्यापारी इस दौरान अच्छी फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। यदि आपको पहले से ही कोई रोग है तो इस अवधि में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आप सावधान रहें।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 7, 14, 23, 34, 48, 55
शुभ दिन: सोमवार, शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: सफेद, पीला, आसमानी, गहरा हरा, लाल

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को इस माह अपना हर कदम बहुत ही सोच समझ कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। दूसरों के बहकावे में न आएं अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखना होगा। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ जाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर इस दौरान आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। कामकाज का दबाव और घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ आपको काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करवा सकता है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 5 ,10, 17, 24, 30, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: भूरा, हरा, लाल, नारंगी

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि नए लोगों के साथ व्यापार करने वाले हैं तो आपको बहुत ही सावधान रहना होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी आमदनी बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा आपको पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए आपको एक दूसरे को पर्याप्त समय देना होगा। स्वास्थ्य के मामले में यह माह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 16, 27, 33, 41, 50
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए माह की शुरुआत बहुत ही जबरदस्त होने वाली है। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान पैसों की वजह से रुका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों के साथ भी अपना तालमेल अच्छा रखना होगा। बेवजह की बातों पर टकराव से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस दौरान आपको कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके वैवाहिक जीवन में एक नया और सुंदर मोड़ भी आ सकता है। सेहत के मामले में यह माह आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4 12, 23, 37, 44, 59
शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
बेवजह की बातों पर ध्यान न देकर यदि आप अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसका सदुपयोग करें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में छोटी-छोटी कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। हालांकि आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। इस माह आपके कारोबार में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव भी आ सकता है। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। खर्चों की लिस्ट बढ़ सकती है। संतान की शिक्षा आदि पर भी आपका काफी धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार,रविवार, बुधवार
शुभ रंग: सफेद, नारंगी, गुलाबी, नीला, क्रीम

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। इस दौरान घर में वाद विवाद हो सकता है। यदि किसी परिजन के साथ आपकी अनबन होती है तो आप बात को ज्यादा आगे न बढ़ाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की आवश्यकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ रही है तो इस माह आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह माह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में यदि आपको छोटी सी भी समस्या होती है तो आप उसे अनदेखा न करें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56
शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इस दिशा में किए हुए आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान आप अधिक बचत कर पाएंगे। आप किसी पुराने उधार को चुकाने में भी सफल रहेंगे। आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक निर्णय लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती है। पिता के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। सेहत के मामले में यह माह आपके लिए सामान्य रहेगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 4, 8, 18, 30, 45, 59
शुभ दिन:, सोमवार, बुधवार, रविवार, गुरुवार
शुभ रंग: हरा, पीला, लाल, बैंगनी, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो इस अवधि में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अचानक स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने की संभावना है। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आर्थिक तंगी के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। पैसों के लिहाज से यह माह ठीक ठाक रहने वाला है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कारोबार में धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको बहुत ही सोच समझ कर अपना निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपको काफी परेशान कर सकता है। इसके अलावा काम का दबाव भी बढ़ने के आसार हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। माह के मध्य में आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि कुछ समय से आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान सुधार देखने को मिलेगा। आपको अपने परिजनों के साथ विनम्रता से पेश आने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से फरवरी का महीना आपके लिए कुछ ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 7,15, 26, 34, 41, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार
शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला



Click it and Unblock the Notifications











