Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
January 2023 Rashifal: जनवरी के महीने में इन राशियों का चमकेगा भाग्य, नए साल ही होगी धमाकेदार शुरुआत
इस नए साल का पहला महीना यानी जनवरी 2023 सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, अगर हम जाननें के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना मासिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
साल 2023 का पहला महीना मेष राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कामकाज से जुड़े प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। इस दौरान आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। नौकरी हो या व्यापार आप काम से जुड़ी कोई भी लापरवाही न करें। इस अवधि में नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार हैं। कामकाज के अलावा आपको अपने परिवार को भी प्राथमिकता देनी होगी। आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। इस दौरान आप बहुत ही सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे। सेहत की बात करें तो बदलते मौसम में आपको स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए आपको जरूरी उपाय करने की आवश्यकता है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 7, 10, 29, 34, 47, 58
शुभ दिन: सोमवार, रविवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: गुलबी, गहरा पीला, लाल, आसमानी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो इस माह आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्दी ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह माह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके जीवन में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की आवश्यकता है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे उतनी ही जल्दी आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों का कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। माह के अंत में आप कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 9, 11, 25, 36, 44, 53
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: सफेद, पीला, क्रीम, गुलाबी, आसमानी

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए जनवरी का महीना मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको बहुत सावधान रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर आप झगड़े झंझट से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस दौरान पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है जिसका बुरा असर आपके कारोबार पर भी पड़ेगा। ऐसे में आप की साझेदारी टूट भी सकती है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को कामचोरी या लापरवाही से बचने की आवश्यकता है। यदि इस दौरान आप उच्च अधिकारियों को शिकायत का मौका देते हैं तो आपको अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो माह के अंत में आपको कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपको कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाना पड़ सकता है। इसके अलावा घर की मरम्मत, बच्चों की शिक्षा आदि पर भी आपका काफी पैसा खर्च होने के आसार हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस अवधि में उन्हें अपनी सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 8, 23, 30, 49, 52
शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार
शुभ रंग: हरा, लाल, नीला, क्रीम

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यह माह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। माह की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी हो सकती है। इस दौरान आप मानसिक तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। हो सकता है आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी अधूरा रह जाए जिसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो कोई भी डील आप जल्दबाजी में न करें। साथ ही दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। आपको उनकी बातों को नजरअंदाज करने से बचने की जरूरत है अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपका उग्र स्वभाव आपके घर की शांति को भंग कर सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आपको झुंझलाहट महसूस हो सकती है। यदि आप खुद पर काबू नहीं रखेंगे तो आपकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको फिजूलखर्ची से दूर रहने की सलाह दी जाती है। सेहत में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 7, 14, 23, 34, 48, 55
शुभ रंग: पीला, गुलाबी, नीला, लाल, सफेद
शुभ दिन: सोमवार, शनिवार, बुधवार, शुक्रवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस राशि के व्यापारियों के लिए यह महीना बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो माह के अंत में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है इस दौरान आप पर काम का बोझ अधिक रहे। इसके अलावा बॉस की नजर भी आप पर बनी रहेगी। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो इसका अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान सुख-सुविधाओं पर आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। संतान पक्ष से भी सुख की प्राप्ति होगी। माह के अंत में आप परिवार के साथ छोटी सी यात्रा भी कर सकते हैं। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं होगी।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 5 ,10, 17, 24, 30, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: भूरा, हरा, लाल, नारंगी

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर आप उधार और कर्ज लेने से बचें, नहीं तो भविष्य में आप पर काफी दबाव बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि लंबे समय से आपका प्रमोशन रुका हुआ है तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। साथ ही आप अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले अपने करीबियों से सलाह ले कर लेंगे तो बेहतर होगा। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो अपनी मेहनत और सूझबूझ के बल पर आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों के साथ आपको अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आपके महत्वपूर्ण फैसलों का आपके प्रिय समर्थन करेंगे। यदि आपको पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो इस दौरान आपको अपना अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 16, 27, 33, 41, 50
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। यदि आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपको लेटलतीफी से बचने की सलाह दी जाती है। आपको जो भी कार्य सौंपा जाए आप उसे तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। इसके अलावा आप छोटी-छोटी गलतियां करने से भी बचें। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। निजी जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। वहीं जीवनसाथी का लापरवाह रवैया भी आपको दुखी कर सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4 12, 23, 37, 44, 59
शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापारी है और अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय कुछ खास नहीं रहेगा। कारोबार पर छाई हुई मंदी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। इस अवधि में आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। पैसों के मामले में यह माह मिलाजुला रहने के आसार है। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई समस्या नहीं होगी अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह शक करने की आपकी आदत आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लगा सकती है। यदि आप लैपटॉप या कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार,रविवार, बुधवार
शुभ रंग: सफेद, भूरा, गुलाबी, नीला

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में यह माह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा हो सकता है। इस दौरान आपको रुके हुए धन की भी प्राप्ति होगी। माह के मध्य में आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। इस दौरान आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट और प्रसन्न नजर आएंगे। वहीं व्यापारियों के लिए यह समय बेहद व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। साथ ही आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। माह के अंत में आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा। आपके बीच का प्यार और बढ़ेगा। आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय अच्छा रहने वाला है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56
शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
एक मोर्चे पर साल 2023 की शुरुआत आपके लिए ठीक-ठाक होगी इस महीने की शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही खर्च के रहने वाले हैं अचानक कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है बढ़ते हुए खर्चे आपका सिर दर्द बन सकते हैं कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े परिश्रम के बावजूद अच्छे परिणाम की प्राप्ति ना होने से काफी निराशा हो सकती है इस दौरान आप कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचें वही नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहने की आवश्यकता है इस दौरान छोटी सी भी लापरवाही अतीत में किए हुए परिश्रम पर पानी फेर सकती है अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो कड़ा परिश्रम करें आपको सफलता जरूर मिलेगी इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यामा बहुत ही अच्छा रहने वाला है आपको परीक्षा में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कुंभ राशि वालों के लिए जनवरी का महीना बहुत ही व्यस्त रहने वाला है इस दौरान आपको लंबी यात्रा करने का अवसर मिलेगा आपकी या यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है देसी कंपनियों से जुड़े कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बेहद लाभदायक रहेगा आप के कामकाज में वृद्धि होगी साथिया की आमदनी भी बढ़ेगी वहीं नौकरी करने वाले जातक को को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है इस दौरान आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है आर्थिक मोर्चे पर यह मैं आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है आपको आए कन्या स्त्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है यदि आप जल्द से जल्द कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है साथी आप अपने आर्थिक वैसे बहुत ही सोच समझ कर ले वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी जीवन साथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा एक दूसरे को आप पर्याप्त उस समय दे पाएंगे हाथी घरेलू जिम्मेदारियों को भी आप मिलकर पूरा करेंगे सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही ना करें अन्यथा आप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: यूरेनस, शनि
शुभ अंक: 2, 17, 20, 38, 45, 50
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, सोमवार, शनिवार
शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार करने वाले लोगों को इस समय काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको इससे बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा किसी भी नए कार्य की शुरुआत जल्दबाजी में न करें। नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। इस दौरान छोटी सी छोटी गलतियों पर भी आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आपका आत्मविश्वास से डगमगा सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप धैर्य का दामन थामे रहें। जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस अवधि में खर्चों की लिस्ट में कटौती हो सकती है। माह के मध्य में आपको अटके हुए धन की भी प्राप्ति होगी। यदि आप किसी पुश्तैनी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 7,15, 26, 34, 41, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार
शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला



Click it and Unblock the Notifications











