Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
March Monthly Horoscope: मार्च के महीने में इन राशियों की लगेगी लॉटरी, नौकरी-व्यापार में होगी बड़ी तरक्की
मार्च का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानने के लिए पढ़ें अपना मासिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मार्च के महीने में आपके जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन बावजूद इसके आप आगे बढ़ेंगे। इस अवधि में आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। यदि आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने सर्वश्रेष्ठ दें। व्यापारी नई डील पक्की कर सकते हैं। इस दौरान आपकी व्यवसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। हालांकि उनकी शिक्षा को लेकर इस दौरान आप कुछ तनाव में रहेंगे। सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 11, 25, 39, 45, 50
शुभ दिन: गुरुवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, गहरा लाल, भूरा, सफेद

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक मोर्चे पर मार्च का महीना आपके लिए बड़ी चुनौतियां लेकर आएगा। इस अवधि में खर्चों की लिस्ट बढ़ सकती है। हो सकता है पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम बीच में ही अटक जाए। यह माह आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन का योग बन रहा है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं तो आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। सेहत की बात करें तो यदि आप को पहले से ही कोई बीमारी है तो इस दौरान आपको अधिक सतर्क रहना होगा।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4, 18, 29, 32, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: हरा, मैरून, आसमानी, गुलाबी, सफेद

मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस अवधि में आपको कुछ मामलों में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी तो वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लग सकती है। आत्मविश्वास और मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी। यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो अपने प्रयासों में कमी न आने दें। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। कामकाज की बात करें तो व्यापारियों का कोई नया काम शुरू हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए भी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में यह माह आपके लिए औसत रहेगा।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 2, 18, 26, 31, 44, 57
शुभ दिन: बुधवार, मंगलवार, रविवार, सोमवार
शुभ रंग: गहरा नीला, लाल, भूरा, सफेद

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस अवधि में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप पर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। बेहतर होगा आप इन पर खरा उतरने का प्रयास करें। पैसों के मामले में यह माह बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। काम से जुड़ी किसी बड़ी परेशानी का अंत होगा और आप अपने काम पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो इस दौरान आप कोई जोखिम भरा फैसला भी ले सकते हैं। परिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माह के अंत में आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में अपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। सेहत के मामले में यह माह मिलाजुला रहेगा।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 5, 17, 24, 30, 45, 54
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, रविवार, शुक्रवार
शुभ रंग: आसमानी, लाल, पीला, क्रीम

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। इस अवधि में आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। माह के मध्य में आपको यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त होगा। धन संबंधी मामलों में आप अधिक सतर्क रहें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। कोई भी आर्थिक लेनदेन करते समय आप अतिरिक्त सावधानी बरतें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। अगर आप व्यापारी हैं और आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो माह के अंत में आपकी यह परेशानी दूर होगी। इस अवधि में आपको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 7, 10, 19, 21, 33, 40, 55
शुभ दिन: गुरुवार, शुक्रवार,सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, गहरा हरा, नीला, केसरिया

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। इस दौरान घर के माहौल में बड़ा सुधार आ सकता है। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपके बीच की सारी कड़वाहट खत्म होगी। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का फल है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस अवधि में आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं पर आप काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो इस दौरान आपको आंखों से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 1, 15, 22, 35, 40, 57
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: पीला, लाल, मैरून, सफेद

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
विद्यार्थियों के लिए मार्च का महीना बहुत ही सुखद रहने वाला है। आप कड़ा परिश्रम करेंगे और आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो इस दौरान आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी की सलाह से आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके प्रिय पर आपका भरोसा और भी मजबूत होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस समय को किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। आप खानपान में किसी भी तरह की गड़बड़ी न करें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 6, 14, 29, 33, 40, 56
शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार, सोमवार
शुभ रंग: सफेद, भूरा, पीला, क्रीम

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
मार्च का महीना आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। इस दौरान व्यर्थ की चिंताएं रहेंगी और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो पेंडिंग कार्यों को पूरा करने में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में बॉस भी आप से थोड़ी नाखुश रहेंगे। वहीं व्यापारियों को भी इस दौरान काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। मुमकिन है आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक जाए। साथ ही आपका आर्थिक नुकसान भी हो। अगर आप विधार्थी हैं तो आपको आलस्य का त्याग कर अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा ही रह जाएगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत को लेकर आप अधिक सतर्क रहें।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 5, 19, 20, 31, 40, 56
शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: मैरून, लाल, गुलाबी, आसमानी

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के लिहाज से मार्च का महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप कर्ज और उधार लेने से भी बचें। अगर आप व्यापारी हैं और कई प्रयासों के बावजूद आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। सहकर्मियों के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। इस अवधि में आपके प्रिय के बर्ताव में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह माह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान छोटी-छोटी परेशानियां हो सकती हैं।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 1, 7, 14, 21, 38, 49
शुभ दिन: रविवार, शनिवार, सोमवार, बुधवार
शुभ रंग: गहरा लाल, हरा, गुलाबी, जामुनी

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मकर राशि वालों के लिए मार्च का महीना बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस अवधि में आपके किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। खासतौर पर अगर आप व्यापारी हैं तो आपके सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। साथ ही आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माह के मध्य में आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। इस अवधि में आपके घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 6, 18, 24, 36, 44, 54
शुभ दिन: सोमवार, गुरूवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: क्रीम, बैंगनी, लाल, केसरिया

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों के लिए मार्च का महीना मिलाजुला रहेगा। इस दौरान आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करने वाले हैं तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी गलतियों पर आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आपकी तरक्की रुक सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। काम के साथ आप परिवार पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। सेहत का मामला इस दौरान कुछ कमजोर रहने वाला है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 4, 11, 26, 35, 44, 54
शुभ दिन: बुधवार, रविवार, गुरुवार, मंगलवार
शुभ रंग: पीला, गुलाबी, बैंगनी, सफेद, नारंगी

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
विद्यार्थियों के लिए यह माह बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। इस अवधि में आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो इस माह आपको खुशखबरी मिलेगी। पैसों की बात करें तो इस अवधि में आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आपको अपने खर्चों की लिस्ट में कटौती करने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा और आप बेहतर महसूस करेंगे।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 2,10, 20, 36, 45, 51
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, पीला, नीला, गुलाबी, हरा



Click it and Unblock the Notifications











