Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
नवंबर मासिक राशिफल: जानें साल 2020 का यह माह आपके लिए कैसा रहेगा
नवंबर का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, बताएगा आपका मासिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस माह स्वास्थ्य और पैसे को लेकर आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। माह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आपको घेर सकती हैं। इस अवधि में आप स्वास्थ्य को लेकर छोटी सी भी लापरवाही न करें। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस समय आपको अपने खर्चों पर नजर बनाकर रखनी होगी। बिना सोचे समझे खर्च न करें। आपको बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पिछले कुछ समय से यदि कड़ी मेहनत और लगातार कोशिशों के बावजूद भी आपको उचित फल की प्राप्ति नहीं हो पा रही थी तो इस माह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप इंजीनियरिंग, मीडिया, पॉलिटिक्स आदि से जुड़े हैं तो आपके लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके जातकों को यदि जॉब की तलाश है तो इस दौरान आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापारी वर्ग को भी अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। निजी जीवन की बात करें तो इस समय आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ यह समय आनंद और शांति में गुजरेगा।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ अंक: 7, 10, 29, 34, 47, 58
शुभ दिन: सोमवार, रविवार, मंगलवार, शनिवार
शुभ रंग: गुलबी, गहरा पीला, लाल, आसमानी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। अतीत में किए हुए निवेश का उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपको संपत्ति से जुड़ा लाभ हो सकता है। किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री हो सकती है। इस अवधि में आपको अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाकर चलना होगा। एक ओर दफ्तर में जहां काम का बोझ बढ़ सकता है। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ अनावश्यक वाद विवाद होने की भी संभावना है। काम और निजी जीवन के तनाव की वजह से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है लेकिन आप पर जिम्मेदारियां भी अधिक रहेंगी। अगर आप व्यापार करते हैं और आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो इस माह आपको ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। हालांकि आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। माह के अंत में यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यात्रा शुभ रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 9, 11, 25, 36, 44, 53
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार
शुभ रंग: सफेद, पीला, क्रीम, गुलाबी, आसमानी

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए यह माह मिलाजुला रहने के आसार हैं। एक ओर जहां कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। वहीं दूसरी ओर कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो दफ्तर में आपको अपने सहकर्मियों के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने की कोशिश करनी होगी। मनमुटाव या अहंकार से बचें अन्यथा आपके लिए परिस्थितियां विकट हो सकती हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप कला और रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हैं तो यह माह आपके लिए उन्नतिकारक रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान विपरीत परिस्थितयों का सामना करना पड़ सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है तो आपको उसके प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इसका अच्छा लाभ आपको जल्द ही मिलेगा। इस समय निजी जीवन की समस्याएं बढ़ सकती हैं। परिजनों के साथ तालमेल बिगड़ने से घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो परिवार में अलगाव भी संभव है। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए काफी खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम कर सकते हैं। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपके अच्छे सितारे वित्तीय लाभ की ओर इशारा कर रहे हैं। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 8, 23, 30, 49, 52
शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार
शुभ रंग: हरा, लाल, नीला, क्रीम

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस माह आपको थोड़ा धैर्य और विवेक से काम लेना होगा। कड़ी मेहनत के बावजूद भी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा या फिर आपके बनते हुए कुछ काम बिगड़ सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आप हिम्मत से काम लें और खुद पर भरोसा रखें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। सुखों में वृद्धि होगी और अपनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। यदि कुछ समय से आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। साथ ही आप अपनी माता को तनाव से भी दूर रखें। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपको कुछ चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपे जा सकते हैं। शुरुआत में चीजें आपके लिए काफी मुश्किल रहेगी लेकिन आप अपने काम पर फोकस बनाए रखेंगे और जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की भी प्राप्ति होगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए निराशाजनक रहेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को इस अवधि में जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप कोई बड़ी डील पक्की करने वाले हैं तो सोच समझकर अपना निर्णय लें। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। अगर आपने अपने कारोबार के लिए कर्ज लिया है तो इस दौरान आप पर दबाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो माह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाले हैं। इस दौरान आपका स्वास्थ्य काफी कमजोर रहेगा।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ अंक: 7, 14, 23, 34, 48, 55
शुभ दिन: सोमवार, शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: गहरा पीला, क्रीम, लाल, सफेद

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर सिंह राशि वालों के लिए यह माह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी इस यात्रा से आर्थिक फायदा होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापारी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति के लिए कुछ नयी योजनाएं बना सकते हैं। अगर आपका काम डीजल, पेट्रोल, कॉस्मेटिक्स, स्टेशनरी आदि से जुड़ा है तो यह समय आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। इस अवधि में आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। माह का मध्य आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान निजी जीवन में काफी उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ने से मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। यदि समय रहते आपने बात को नहीं संभाला तो मुश्किल हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो इस माह आपके विवाह की बात जोर पकड़ सकती है। आपके लिए विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव भी आ सकते हैं। बेहतर होगा आप अच्छे प्रस्तावों पर गौर करें। माह के अंत में पिता का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। इस दौरान डॉक्टर और दवाइयों पर आपका कुछ अधिक धन खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में आपको खुद पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आपको कोई एलर्जी इंफेक्शन हो सकता है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ अंक: 5 ,10, 17, 24, 30, 49, 57
शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: भूरा, हरा, लाल, नारंगी

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस माह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा लेकिन आपको अपने व्यवहार और वाणी का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपके बिगड़े हुए बोल और उग्र स्वभाव के कारण आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। माह की शुरुआत में कुछ तनाव हो सकता है। आपको धैर्य और हिम्मत से काम लेना होगा। इस दौरान घर में तनाव बढ़ने के आसार हैं। घर के कुछ सदस्यों के विरोध का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा और अपनों के साथ बिगड़े हुए रिश्ते भी संवर जाएंगे लेकिन विपरीत परिस्थितियों में आपको समझदारी का परिचय देते हुए खुद को शांत रखना होगा। अगर आपका ऑनलाइन बिजनेस है तो यह माह आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। इस अवधि में देवी लक्ष्मी आप पर प्रसन्न रहेंगी और धन की वर्षा होगी। नौकरी करने वाले जातकों को अपना पूरा ध्यान काम पर लगाने की जरूरत है। आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है जिससे आप अपनी काबिलियत साबित कर सकते हैं। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। माह के अंत में आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो लगातार काम करने की वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। लापरवाही के कारण पुराना कोई रोग उभरने के भी संकेत मिल रहे हैं। बेहतर होगा आप संभल कर रहें।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 4, 16, 27, 33, 41, 50
शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार
शुभ रंग: नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
माह की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहने वाली है। इस दौरान आपका कोई महत्वपूर्ण रुका हुआ काम पूरा होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही इससे आपका आर्थिक फायदा भी हो सकता है। संतान के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन भी सराहनीय रहेगा। वहीं दूसरी ओर संतान के इच्छुक जातकों को भी इस दौरान अच्छी खबर मिल सकती है। माह का मध्य आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस अवधि में आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। आपको झगड़े-झंझट, बहसबाजी आदि से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। यदि आपने कर्ज लिया है तो इस अवधि में आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। वहीं दूसरी ओर आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत रखने के लिए बचत पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है इस दौरान आपके हाथ निराश लगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने कार्य पर पूरा ध्यान दें। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जिन्हें इधर-उधर की बातें करने की आदत हो। इससे आपकी छवि और काम दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में लापरवाही करने से बचें अन्यथा इस दौरान सेहत को लेकर ज्यादातर समय परेशान रहेंगे।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ अंक: 4 12, 23, 37, 44, 59
शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार
शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य के मामले में यह माह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखना होगा। आप रोजाना हल्का फुल्का व्यायाम करें। योग और ध्यान भी आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर इस माह कई चुनौतियां आएंगी लेकिन बावजूद इसके पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। हालांकि आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाकर बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता है इसलिए पैसों के मामले में कोई लापरवाही न करें। इस दौरान आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा और आपको काफी अच्छे अनुभव होंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आपके प्रिय परिवार के साथ आप पर भी बराबर ध्यान देंगे। व्यापारियों के लिए यह माह लाभदायक रहने वाला है। अगर आप अपने पुश्तैनी कारोबार से जुड़े हैं तो इस अवधि में आपको जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। होटल-रेस्टोरेंट आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी में यदि आप बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। इस माह काम से जुड़ी यात्रा का भी योग बन रहा है। माह का अंत आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो
शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54
शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार,रविवार, बुधवार
शुभ रंग: सफेद, भूरा, गुलाबी, नीला

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में नौकरी बदलने का भी विचार आएगा लेकिन इस तरह के विचारों का त्याग करने में आपकी भलाई है। आप हर मुश्किल का सामना हिम्मत से करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। अगर आपका काम सेल्स से जुड़ा है तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। वहीं व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। इस दौरान कड़े संघर्ष के बाद आपको फायदा मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। माह का मध्य आपके लिए कुछ राहत लेकर आएगा। इस दौरान अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह समय सामान्य रहने वाला है। हो सकता है आप अपने परिजनों को इस अवधि में ज्यादा समय न दे पाएं जिसकी वजह से रिश्तों में कुछ दूरियां आ सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में छोटी मोटी समस्या लगी रहेगी। आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।
राशि तत्व: अग्नि
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56
शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार
शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। माह की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी लेकिन मध्य में आपकी पढ़ाई में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि जल्द ही आप पूरी सकारात्मकता के साथ दोबारा वापसी करेंगे। अगर आप कोई नया कोर्स करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। नौकरी करने वाले जातकों को इस दौरान काफी संभलकर रहना होगा। दफ्तर में एक ही गलती बार-बार दोहराना ठीक नहीं होगा। आपको इस बात का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बेरोजगार जातकों को नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपको कुछ नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। इस समय कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं लेकिन पैसों को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। निजी जीवन की बात करें तो यह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस अवधि में रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आप महसूस करेंगे कि आपके अपने आपको कितना प्रेम करते हैं।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस दौरान आपमें नई ऊर्जा का संचार होगा और आप पूरे उत्साह के साथ अपने हर एक काम को पूरा करेंगे। अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर आप दूसरों से आगे रहेंगे। इस अवधि में आपके बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं जिसका फायदा आपको आने वाले समय में मिल सकता है। माह के मध्य में नौकरी में परिवर्तन संभव है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। अगर आप लकड़ी, लोहा, सीमेंट, गिट्टी, बालू आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पैसों को लेकर चल रहे आपके किसी प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है जिससे आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। नए वाहन या घर का भी योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता की भावना देखने को मिलेगी। यदि जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ समय से आप चिंतित चल रहे हैं तो इस दौरान में उनके स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। आपको अपने प्रिय को अधिक से अधिक समय देने का प्रयास करना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। कुल मिलाकर यह माह आपके लिए शुभ रहने वाला है।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: यूरेनस, शनि
शुभ अंक: 2, 17, 20, 38, 45, 50
शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, सोमवार, शनिवार
शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापार करते हैं तो यह माह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके कारोबार में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक समस्याओं का भी समाधान होगा। यदि आपने व्यापार के लिए कर्ज लिया है तो इस अवधि में आपको उससे मुक्ति मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। यदि आप समय रहते नहीं संभलेंगे तो आपको गलत परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी करने के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं तो इस दौरान आपके हाथ निराशा लगेगी। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहने वाली है। हालांकि खर्च करते समय आपको अपने बजट पर नजर बनाकर रखनी होगी। बिना सोचे समझे दिल खोलकर खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। माह की शुरुआत में घर का वातावरण ठीक रहेगा लेकिन मध्य में अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ने से वाद विवाद होने की आशंका है। हो सकता है परिजन आपकी बातों से भी सहमत न रहें। बेहतर होगा आप समझदारी का परिचय देते हुए धैर्य का दामन थामे रहें। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन में प्यार, जोश और उत्साह बनाए रखने के लिए अपने प्रिय को अधिक से अधिक समय देने की कोशिश करें। अगर आप उन्हें नजरअंदाज करेंगे तो वे उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो यदि आपको दिल से जुड़ी बीमारी है तो ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा।
राशि तत्व: जल
राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति
शुभ अंक: 7,15, 26, 34, 41, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार
शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला



Click it and Unblock the Notifications











