अक्टूबर मासिक राशिफल: जानें यह माह किन राशियों के जीवन में देगा खुशहाली की दस्तक

सितंबर के महीने में यदि आपके कुछ कार्य अधूरे रह गए थे तो क्या अक्टूबर में आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। क्या आपको इस माह भाग्य का साथ मिलेगा? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना मासिक राशिफल। तो आइए देखते हैं अक्टूबर का महीना किसके लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि वालों के लिए यह माह राहत देने वाला साबित होगा। इस अवधि में आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो पिछले महीने आपको काफी उतार चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ा था लेकिन इस दौरान कम मेहनत में ही आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में प्रमोशन मिलने का योग बन रहा है। आपकी वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को माह के मध्य में आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। इस दौरान कामकाज से जुड़ी यात्रा भी आपको करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माह की शुरुआत में आप कुछ तनाव महसूस करेंगे लेकिन धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको मिश्रित परिणाम मिलेगा।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: मंगल

शुभ अंक: 11, 25, 39, 45, 50

शुभ दिन: गुरुवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार

शुभ रंग: नीला, गहरा लाल, भूरा, सफेद

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों की बात करें तो यह माह आपके जीवन में काफी बदलाव लेकर आने वाला है। इस दौरान आपको अपने आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी और धन की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं, आप किसी पुराने पारिवारिक कर्ज को खत्म करने में भी सफल रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपके बॉस आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। अगर आप अपने बॉस की उम्मीदों पर खरा उतरते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। अगर आप अपने वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस समय आपके पास कुछ अच्छे विकल्प हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लेनदेन बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। अगर आप जल्दबाजी करते हैं तो आपको घाटा हो सकता है। परिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। पिता को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है। इसके अलावा इस दौरान घर का माहौल भी काफी तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। माह के अंत में आपको यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 4, 18, 29, 32, 49, 57

शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, बुधवार, शुक्रवार

शुभ रंग: हरा, मैरून, आसमानी, गुलाबी, सफेद

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

माह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस दौरान घर में कलह बढ़ सकती है। परिजनों के साथ रिश्ते में काफी कड़वाहट रहेगी। भाइयों के साथ संपत्ति को लेकर कोई बड़ा विवाद भी हो सकता है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी वाणी और व्यवहार का भी ध्यान रखें। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो कटु वचनों का प्रयोग करने से आपको बचना होगा। माता या पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको उन्हें तनाव से दूर रखने की कोशिश करनी चाहिए। माह के मध्य में आपको कुछ राहत मिल सकती है। संतान की बड़ी तरक्की हो सकती है और आपको उनका सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय अच्छा गुजरेगा। एक दूसरे की जिम्मेदारियों को समझते हुए आप मिलकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। पैसों के मामले में यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। व्यर्थ के खर्चों पर आपको लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी। स्वास्थ्य के मामले में यह समय प्रतिकूल रहेगा। कोई पुराना रोग उभरने से आपकी समस्या बढ़ सकती है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 2, 18, 26, 31, 44, 57

शुभ दिन: बुधवार, मंगलवार, रविवार, सोमवार

शुभ रंग: गहरा नीला, लाल, भूरा, सफेद

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो इस माह आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। कामकाज की बात करें तो इस दौरान करियर में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आपकी मेहनत और लगन को देखकर बॉस काफी प्रभावित होंगे और वे आपकी पदोन्नति का भी फैसला ले सकते हैं। व्यापारी कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। इस दौरान अगर आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करते हैं तो उसका फायदा आपको मिलेगा। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप पूरी मेहनत से काम करते रहें। माह के मध्य में अचानक किसी व्यवसायिक मामले को लेकर आप तनाव में रहेंगे। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी यह परेशानी अस्थाई है। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने के आसार हैं। यह समय परिजनों के साथ बहुत ही शांति से बीतेगा। इस अवधि में आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपको अपने रिश्ते पर ध्यान देने की जरूरत है। आपका गलत बर्ताव भावनात्मक रूप से उन्हें ठेस पहुंचा सकता है। इस दौरान आपके प्रिय काफी दुखी रहेंगे। आप उन्हें नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खान-पान में गड़बड़ी के कारण पेट से जुड़ा कोई गंभीर रोग होने की संभावना है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: चंद्रमा

शुभ अंक: 5, 17, 24, 30, 45, 54

शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, रविवार, शुक्रवार

शुभ रंग: आसमानी, लाल, पीला, क्रीम

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो इस माह आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अति आत्मविश्वास में पड़कर ऐसा कोई भी फैसला न लें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। कामकाज की बात करें तो माह के शुरुआत में आपको काफी आलस्य महसूस होगा। अगर जल्द ही आपने आलस्य का त्याग करके अपने काम पर ध्यान नहीं दिया तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। यदि आपका कोई काम न बन पाए तो झुंझलाहट में कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और अपने कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ नयी रणनीतियां बनाने की जरूरत है। इससे भविष्य में आपको अच्छा फायदा होगा। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपके सामने आर्थिक चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन बावजूद इसके आप अपनी माली हालत को सुधारने का पूरा प्रयास करेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस अवधि में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप खुद को काफी अकेला महसूस करेंगे। कुछ समय के लिए आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके प्रिय आपके साथ खड़े रहेंगे।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: सूर्य

शुभ अंक: 7, 10, 19, 21, 33, 40, 55

शुभ दिन: गुरुवार, शुक्रवार,सोमवार, बुधवार

शुभ रंग: लाल, गहरा हरा, नीला, केसरिया

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों के लिए माह की शुरुआत तनाव के साथ होगी। इस दौरान परिजनों के साथ आपकी नोकझोंक हो सकती है। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको साहस और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आपको परिजनों के विरुद्ध जाकर कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। करियर की बात करें तो पिछले माह के मुकाबले इस माह आपको ज्यादा अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप विदेश में नौकरी करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आपका काम मार्केटिंग और सेल्स से जुड़ा है तो आपको अपने कार्यों में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। व्यापारियों को अपने बड़े संपर्कों का अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं लेकिन आपके रास्ते में कुछ बाधाएं आ रही हैं तो इस अवधि में आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी और आपका काम जल्द से जल्द शुरू होगा। आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस माह धन की आवक अच्छी रहेगी लेकिन आपके बढ़ते हुए खर्चे आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो इस दौरान आपको अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 1, 15, 22, 35, 40, 57

शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, सोमवार, बुधवार

शुभ रंग: पीला, लाल, मैरून, सफेद

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

निजी हो या पेशेवर जीवन यह माह आपके लिए कुछ बदलाव लेकर आने वाला है। इस दौरान आपको उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप खुद को पहले से ही तैयार रखें। इस दौरान कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा लेकिन मन में कहीं न कहीं असंतोष का भाव रहेगा। संतान के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में उन्हें कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी। वे आपका सम्मान करेंगे और उनका पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। घर के कुछ सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने की संभावना है। शांत रहकर आप कई सारी परेशानियों से बच सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। इस दौरान पैसा कमाने के लिए आप अपनी ओर से काफी कड़ी मेहनत करेंगे। हालांकि आप अधिक बचत नहीं कर पाएंगे। आपको अपनी आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है ताकि आप भविष्य के लिए पैसा जोड़ सकें। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस माह आपको अपनी मेहनत का मीठा फल मिल सकता है। व्यापार की बात करें तो छोटे व्यापारियों को इस अवधि में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं बड़े व्यापारियों को अपने व्यवसायिक फैसले सोच समझकर लेने होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 6, 14, 29, 33, 40, 56

शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार, सोमवार

शुभ रंग: सफेद, भूरा, पीला, क्रीम

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में यह माह आपके लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आप अपनी मेहनत से अच्छा खासा धन कमा पाएंगे। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा और पैसों से जुड़ी सारी समस्याओं का अंत होगा। आपको कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण अगर आप अपनी सामाजिक जीवन पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो इस दौरान आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। नए लोगों से आपकी जान पहचान होगी और आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी पिछली मेहनत को देखते हुए बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। आपके लिए तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और लंबे समय से किसी कानूनी मामले ने आपको परेशान कर रखा है तो इस अवधि में आपको इस परेशानी से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। आप तनावमुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे और तेजी से आपका कारोबार भी आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। इस दौरान परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो

शुभ अंक: 5, 19, 20, 31, 40, 56

शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, शनिवार, बुधवार

शुभ रंग: मैरून, लाल, गुलाबी, आसमानी

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर इस दौरान आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आप मेहनत करते रहें लेकिन खुद को गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रखें। आप कानून के दायरे में रहकर ही काम करें अन्यथा आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को इस अवधि में वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आपके तीखे स्वर और उग्र स्वभाव आपका बना बनाया काम बिगाड़ सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को इस दौरान संभलकर रहना होगा। अगर ऑफिस लेट पहुंचने की आदत है तो इस दौरान आपकी लेटलतीफी आपकी नौकरी खतरे में डाल सकती है। सॉफ्टवेयर कंपनी में जॉब करने वाले जातकों के वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। इस अवधि में आप कुछ बड़े खर्चे कर सकते हैं लेकिन बावजूद इसके आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस दौरान घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। उनका बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप काफी दुखी महसूस करेंगे और काफी प्रयासों के बाद भी आपके हाथ निराशा लगेगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने विचारों को सकारात्मक रखना होगा। खुद पर नकारात्मकता हावी न होने दें।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ अंक: 1, 7, 14, 21, 38, 49

शुभ दिन: रविवार, शनिवार, सोमवार, बुधवार

शुभ रंग: गहरा लाल, हरा, गुलाबी, जामुनी

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर राशि वालों के जीवन में इस माह कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो इस अवधि में आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। मुमकिन है जल्द ही आप शादी करने का फैसला भी कर लें। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस अवधि में आपको जीवनसाथी की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। संतान प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। माता-पिता का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। अगर आप अपने पिता के व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस दौरान उनकी मदद से लाभ कमाने का कोई बड़ा मौका आपके हाथ लग सकता है। आप अपने पिता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और वे आपसे काफी संतुष्ट रहेंगे। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। इस अवधि में अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी में यदि आप किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो जल्दबाजी में आपको अपना फैसला लेने से बचना होगा। अगर आप मीडिया, पॉलिटिक्स या फैशन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। हाल ही में व्यापार में यदि आपको कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है तो इस माह आपको इस नुकसान की भरपाई करने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहना होगा।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 4, 11, 26, 35, 44, 54

शुभ दिन: बुधवार, रविवार, गुरुवार, मंगलवार

शुभ रंग: पीला, गुलाबी, बैंगनी, सफेद, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

निजी जीवन में इस माह आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पिता की सेहत को लेकर आप कुछ ज्यादा ही चिंतित रहेंगे। इस दौरान आपको उनकी अच्छी देखभाल करनी होगी। साथ ही समय-समय पर आप डॉक्टर से भी सलाह लेते रहें। मनमुटाव रिश्तों में कड़वाहट और दूरियां बढ़ा सकती है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने जीवनसाथी पर विश्वास मजबूत करने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर एक दूसरे से बहसबाजी करने से आपको बचने की जरूरत है। आपको समझना होगा कि आपके बीच के इस तनाव का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो अगर आप सरकारी नौकरी पानी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो इस अवधि में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। हालांकि आपको काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। इस अवधि में आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। माह के अंत में पैसों से जुड़ी अचानक कोई समस्या हो सकती है लेकिन जरूरत के समय आपको किसी अपने से आर्थिक सहायता मिल सकती हैं।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: यूरेनस, शनि

शुभ अंक: 3, 6, 16, 20, 34, 45, 56

शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, सोमवार, शनिवार

शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बावजूद इसके आप पूरी हिम्मत से हर चुनौती का सामना करेंगे। माह के शुरुआती दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाले हैं। इस दौरान आप पर कार्यभार बढ़ता नजर आ रहा है। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो इस अवधि में आपको अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करना पड़ सकता है। व्यवसायिक मामलों में किसी तरह की जल्दबाजी न करें तो बेहतर होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अच्छी तरह सोच विचार करके ही अपना फैसला लें। इस अवधि में यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। सभी कोनों से अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लेने में ही आपकी भलाई है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। इस दौरान काफी कड़ी मेहनत के बाद आपको धन की प्राप्ति होगी। निजी मामलों में बाहरी लोगों को दखलंदाजी न ही करने दें तो बेहतर होगा। अपने द्वारा लिए हुए फैसलों पर भरोसा रखें क्योंकि आप अपना अच्छा बुरा समझते हैं। सेहत को लेकर इस अवधि में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति

शुभ अंक: 2,10, 20, 36, 45, 51

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार

शुभ रंग: लाल, पीला, नीला, गुलाबी, हरा

Desktop Bottom Promotion