Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Pisces Horoscope 2022: शुभ फलदायी रहेगा मीन राशि वालों के लिए यह साल
मीन राशि वालों के लिए साल 2022 कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी और सूझबूझ से इन मुश्किलों को पार करने का प्रयास करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस अवधि में कामकाज को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की जरूरत है। वहीं व्यापारियों को इस दौरान पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। यदि आप कोई निवेश करने की योजना बनाते हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह लेकर अपना फैसला लेने की आवश्यकता है।
वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। आपको एक दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है, साथ ही आप एक दूसरे को फिर से समझने का प्रयास करें। दूसरी ओर अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है, लेकिन आपको अपनी फिटनेस को लेकर किसी भी तरह का समझौता न करने की सलाह दी जाती है।

नौकरी
नौकरी करने वाले जातकों के लिए साल 2022 मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में आपको कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकांश समय आप पर काम का बोझ बना रहेगा, साथ ही आप मानसिक रूप से भी परेशान रहेंगे। कई बार मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आ सकता है। हालांकि आपको नकारात्मक विचारों का त्याग करने की सलाह दी जाती है। यदि आप शांत दिमाग से अपने निर्णय लेंगे तो आपको सही दिशा मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी करके नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का इस वर्ष ट्रांसफर भी हो सकता है।

व्यापार
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए साल की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रहेगी। इस अवधि में आपको कोई भी बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन जल्दबाजी में न करें तो बेहतर होगा। मार्च के बाद का समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। इस अवधि में यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि कानूनी मामलों में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। यदि पिछले वर्ष आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह गया तो इस साल उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। कुल मिलाकर साल 2022 में आपकी व्यवसायिक परेशानियों का अंत हो सकता है।

शिक्षा
शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। इस अवधि में आपको किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन
आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। इस अवधि में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। संतान के इच्छुक जातकों को साल के अंत में कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप अविवाहित हैं तो इस वर्ष आपका विवाह हो सकता है, खासतौर पर अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते तो आपके मार्ग में आ रही सारी बाधाएं दूर हो सकती हैं। अपनी रोमांटिक लाइफ में प्यार और उत्साह बनाए रखने के लिए आपको व्यर्थ के विवादों से दूर रहना होगा। पार्टनर के साथ बेवजह के टकराव से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

सेहत
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। इस अवधि में कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। हालांकि सेहतमंद रहने के लिए आपको काम के साथ-साथ खुद के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है, विशेष रूप से आप अपने खानपान का अधिक ध्यान रखें। समय पर भोजन करें, इसके अलावा बाहर के भोजन से भी आपको परहेज करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपका मानसिक तनाव कुछ बढ़ सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप सकारात्मक रहें और रोजाना ध्यान करें।



Click it and Unblock the Notifications
