Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Sagittarius Horoscope 2022: नया साल धनु राशि वालों के लिए लेकर आएगा गुड लक
धनु राशि वालों को इस वर्ष मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर बात आप के कामकाज की करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा होगी, लेकिन आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। याद रखिए मेहनत का फल हमेशा मीठा ही होता है, इसलिए आपको उचित समय का इंतजार करना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आप कोई भी गैरकानूनी काम न करें तो बेहतर होगा। इस राशि के शादीशुदा जातको के लिए यह समय बहुत ही खास होने वाला है। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ आप के रिश्ते में मजबूती आएगी, साथ ही आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो जल्द ही आप सात फेरे ले सकते हैं।
विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है, विशेष रूप से यदि आप उच्च शिक्षा को लेकर कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपके लिए यह वर्ष बहुत ही भाग्यशाली साबित हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। हालांकि आपकी छोटी-छोटी लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

नौकरी
नौकरी करने वाले लोगों के लिए साल 2022 ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। इस अवधि में आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि कठिन मेहनत के बावजूद आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। इस वर्ष आपको किसी भी तरह के बदलाव से भी बचना होगा। यदि आप नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में बड़ी रुकावटें आ सकती हैं। अगस्त का समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। आपके लिए तरक्की के नए मार्ग भी खुल सकते हैं।

व्यापार
इस राशि के व्यापारियों को इस वर्ष साझेदारी में कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको बड़े मुनाफों के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाने से भी बचना होगा अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। इस दौरान आप कानूनी चक्करों में भी फंस सकते हैं। कारोबार के लिहाज से साल का मध्य आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। इस अवधि में आपको लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको पैसों से जुड़े लेन देन काफी संभलकर करने होंगे।

शिक्षा
पढ़ाई लिखाई के मामले में यह वर्ष आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि इस वर्ष आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेते हैं तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। इसके अलावा आप पढ़ाई में आ रही कोई बाधा भी दूर होगी। विदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों के लिए भी यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरुर मिलेगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन
आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। इस अवधि में आपके घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। संतान के इच्छुक जातकों को मनचाहा फल मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप अविवाहित है तो इस साल आपके जीवनसाथी की तलाश भी खत्म हो सकती है। जीवन के हर उतार-चढ़ाव में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की सफलता से आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में भी स्थितियां आपके पक्ष में नजर आ रही है। इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है।

सेहत
स्वास्थ्य के मामले में इस अवधि में आप किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें तो बेहतर होगा। छोटी-छोटी गलतियों का गलत नतीजा इस अवधि में आपको भुगतना पड़ सकता है, विशेष रूप से खानपान में किसी भी तरह की गड़बड़ी हुई न करें अन्यथा इस दौरान आपकी सेहत में भारी गिरावट आने के आसार हैं। इस अवधि में आपको पेट से संबंधित कोई रोग हो सकता है। हालांकि इस दौरान भागदौड़ अधिक रहने के कारण आपको स्वयं के लिए बहुत ही मुश्किल से समय मिलेगा, लेकिन आपको काम के साथ आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications
