Weekly Horoscope (March 12 to March 18): सेहत और पैसे के मामले में इस हफ्ते ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली

साप्ताहिक राशिफल से आप अपने आने वाले पूरे सात दिनों से संबंधित सारी छोटी-बड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए देखते हैं इस हफ्ते ग्रहों की चाल में परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस हफ्ते आपको काफी संभलकर रहना होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार यह सप्ताह बेहद व्यस्त रहेगा। बेहतर होगा आप अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें। इससे जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से भी बचे रहेंगे। यदि लंबे समय से कोर्ट कचहरी का कोई पुराना मामला पेंडिंग है तो उसे जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करें अन्यथा नुकसान संभव है। पैसों के मामले में यह समय आपके यह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए काफी खर्चीली रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको क्रोध और तनाव से बचने की आवश्यकता है। विशेष रूप से अगर आप को हृदय से जुड़ी बीमारी है आप अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 8

शुभ दिन: गुरुवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। इसके अलावा आपको काम थोड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं और लंबे समय से मनचाहा ट्रांसफर चाहते हैं तो इस दौरान आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को भी अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के अंत में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। इस दौरान आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। साथ ही आपको सारे गिले शिकवे दूर करने का भी मौका मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। छोटी सी भी समस्या को हल्के में न लें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: शनिवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। यदि कोई समस्या होती है तो आपके प्रिय सब कुछ संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। इस दौरान आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के अंत में आपको परिवार के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। कामकाज से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलेगी। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं इस दौरान आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। लगातार प्रदर्शन में गिरावट आने के कारण बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला इस दौरान ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाली है। इस दौरान आपको सुखद समाचार मिल सकता है या फिर आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आप काफी उत्साहित और ऊर्जावान रहेंगे। माता पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। पैसे के मामले में यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा आपको उधार लेन-देन से भी बचने की सलाह दी जाती है। नौकरी करने वाले जातकों को इस दौरान कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। वहीं व्यापारियों को लाभ कमाने के मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी के बर्ताव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान आपके प्रिय आपके लिए कुछ बढ़िया कर सकते हैं। अगर आपको लिवर से संबंधित बीमारी है तो आप खान पान में लापरवाही न करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ दिन: बुधवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज से जुड़ी यात्राओं का सिलसिला चलता रहेगा। आपके लिए यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। हालांकि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से आपके आत्मविश्वास और बढ़ेगा। यदि लंबे समय से पैसों से जुड़ी समस्या चल रही है तो इस अवधि में आपकी परेशानी का अंत हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो अब शांति से अपना पक्ष रखने की कोशिश करें। क्रोध और अहंकार से आपके रिश्तो में कड़वाहट बढ़ सकती है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इस दौरान अचानक आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:20

शुभ दिन:सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी लेकिन खर्चों में वृद्धि के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। इस अवधि में आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। हो सकता है बॉस आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी सौंपे। व्यापारियों को इस दौरान आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सप्ताह के अंत में परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान घर के सदस्यों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। अपने प्रिय की जीत का आप खूब जश्न मनाएंगे। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह का योग बन रहा है। इस दौरान आपके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा और आपको बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को इस दौरान अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। आपका प्रमोशन हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई रुकावट आ रही है तो इस हफ्ते आपकी यह परेशानी दूर होगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह सात दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे। आपके कामकाज में बढ़त होगी और आपको अच्छे अवसरों की भी प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यह सप्ताह आपके जीवन में शुभता और खुशहाली लाएगा। इस दौरान आप मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे और अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने अपनी वेबसाइट योजनाओं में कुछ बदलाव किए हैं तो इस अवधि में उसके अच्छे नतीजे आपको मिलने के आसार हैं। यदि नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन किसी कारण अटका हुआ है तो इस हफ्ते आपको खुशखबरी मिल सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। शौक मौज पर आप काफी धन खर्च करेंगे। सप्ताह के अंत में आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो इस दौरान उनकी सेहत में बड़ा सुधार आएगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय भी दे पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:10

शुभ दिन: मंगलवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर लंबे समय से आप अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको कुछ ऑफर मिल सकते हैं। हालांकि आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय कुछ कठिन रहने के आसार हैं। आपके छोटे छोटे कार्यों में भी बाधाएं आ सकती है। इस दौरान आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी देखने को भी मिलेगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पुराने बिल का भुगतान भी करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। आपका लापरवाह रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। काम के साथ-साथ आप अपनों के लिए भी समय निकालें। सेहतमंद रहने के लिए आप नियमित दिनचर्या का पालन करें।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:27

शुभ दिन:शुक्रवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने के कारण आप काफी व्यस्त रहेंगे। ऐसे में आपको मानसिक तनाव भी महसूस होगा। बेहतर होगा आप काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। इस दौरान जीवनसाथी के व्यवहार में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच मनमुटाव हो सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के अंत में कोई बड़ा खर्च हो सकता है। इस अवधि में आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:16

शुभ दिन:शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार का भी ध्यान रखना होगा। किसी भी स्थिति में आप अपना आपा न खोएं अन्यथा आप अपने लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर लेंगे। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता न मिलने के कारण काफी निराशा हो सकती है। हालांकि आपको खुद पर और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने की जरूरत है। सप्ताह के मध्य में आपको दोस्तों के साथ मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपको उनकी ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे जो भविष्य में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। सेहत के मामले में यह समय औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:10

शुभ दिन:सोमवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ने की संभावना है। इस अवधि में आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा आप बहुत ही समझदारी से काम लें और कार्यस्थल पर झगड़े झंझट से बचें। अगर आप व्यापारी हैं और कोई बड़ी डील पक्की करने वाले हैं तो हो सकता है आपका बनता हुआ काम अचानक बीच में अटक जाए, लेकिन आपकी यह परेशानी अस्थाई है। सप्ताह के अंत में आपकी समस्या का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। इस अवधि में आप बचत भी कर पाएंगे। अपने घर का माहौल शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर न लाएं। इसके अलावा आप परिवार को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ दिन: बुधवार

Story first published: Sunday, March 12, 2023, 12:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion