Latest Updates
-
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल
Weekly Horoscope (March 5 to March 11): मिथुन राशि वाले करेंगे इस हफ्ते आर्थिक तंगी का सामना, इनकी भी बढ़ेगी म
इस हफ्ते आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आने वाला है, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। इसके अलावा खर्चों में भी कटौती होगी और आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। इस दौरान परिजनों को के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा और आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार है, लेकिन आप अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। व्यापारियों को छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। इस दौरान आप कुछ नई रणनीतियां भी बनाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में सुधार आ सकता है। हालांकि आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 14
शुभ दिन: रविवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाली है। कामकाज का बोझ अधिक रहेगा,लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इस हफ्ते आप छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही मनोरंजक रहने वाली है। पैसों के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। जोश में आकर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो अपना छोटा से छोटा काम भी आप ध्यानपूर्वक करें। आपकी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक: 19
शुभ दिन: मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी और आपके प्रदर्शन में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा, आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च नहीं करेंगे तो सप्ताह के अंत में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। इस अवधि में भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को सप्ताह के मध्य में कोई बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान छोटी-छोटी परेशानियां लगी रहेंगी। आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के उपाय करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: बुधवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस अवधि में आपको छोटी-छोटी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप काफी सकारात्मक रहेंगे और विपरीत परिस्थितियों में भी आप बहुत ही सूझबूझ से काम लेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अपने नुकसान की भरपाई करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपके कामकाज में भी वृद्धि संभव है। नौकरीपेशा जातकों पर पेंडिंग कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान बॉस भी आप से नाखुश नजर आएंगे। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। घर के किसी सदस्य के साथ यदि आपका मनमुटाव हो गया है तो आप सारी कड़वाहट को भूलकर एक नई शुरुआत करें। इस दौरान सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको अपना अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 25
शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको अपने बड़ों और गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पढ़ाई में आपका खूब मन लगेगा। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। इस अवधि में आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको एक दूसरे को एक बार फिर समझने का प्रयास करना चाहिए। कामकाज को लेकर इस अवधि में आप काफी व्यस्त रहेंगे और आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। बेहतर होगा आप अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें अन्यथा लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 42
शुभ दिन: रविवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। धन की कमी नहीं होगी, साथ ही आपको आय का नया स्रोत भी प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो अपनी मेहनत और लगन के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। आपकी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सप्ताह के मध्य में आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में एक नया और सुंदर मोड़ा सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सप्ताह के अंत में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक: 9
शुभ दिन:गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस हफ्ते आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही थकान भरा रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। हालांकि उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा, इसलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचें। काम के साथ-साथ आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है, विशेष रूप से इस समय आपको अपने बच्चों के मार्गदर्शन करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक: 20
शुभ दिन: मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इस हफ्ते आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की इस हफ्ते एक नई शुरुआत हो सकती है। आपके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही वह आपकी मेहनत पर भी गौर करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सात दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ छोटी-छोटी बातों पर टकराव से बचें। अपनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। यदि आपको लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है तो इस दौरान आपको अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है और आप काफी उत्साहित और ऊर्जावान रहेंगे। निजी हो या पेशेवर जीवन आप अपनी सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। यदि लंबे समय से आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपको धार्मिक यात्रा करने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत सही खर्चीला रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने की संभावना है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आपके पास कुछ बड़े अधिकार भी होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ दिन:रविवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अतीत में किए हुए निवेश का दुगना फायदा हो सकता है। इसके अलावा इस अवधि में आपके कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप कुछ नए वस्त्रों और आभूषणों की भी खरीदारी कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिसे सुनकर आप काफी उत्साहित रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 16
शुभ दिन: सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि लंबे समय से आप अपने सामाजिक जीवन पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यस्थल पर आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में आपने किसी ने कारोबार की शुरुआत की है तो आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जल्द कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में ताजमहल बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ा कोई इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:26
शुभ दिन: शुक्रवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते आपका प्रमोशन लेटर आपके हाथ में होगा। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में बढ़त होगी। इस दौरान आप जो भी फैसला लेंगे उसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आप घर की मरम्मत आदि पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस दौरान काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 30
शुभ दिन:बुधवार



Click it and Unblock the Notifications