Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
साल 2020 में इन 4 राशियों पर रहेगी शनि की साढ़े साती और ढैय्या
शनिदेव को न्याय प्रिय कहा जाता है। कहते हैं मनुष्य के अच्छे बुरे कर्मों का फल शनिदेव ही देते हैं। ये जिस पर प्रसन्न हो जाएं उसकी काया पलट कर देते हैं और जिस पर ये क्रोधित हो जाएं समझो उसका जीवन नर्क बन जाता है। साल 2020 का आगाज हो चुका है और हम सभी ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने नए साल का स्वागत किया है। हम सब जानते हैं कि शनि की साढ़े साती और ढैय्या व्यक्ति के जीवन को बदलकर रख देती है। कोई राजा से भिखारी बन जाता है और कोई भिखारी से राजा। इस वर्ष भी जहां एक ओर कुछ लोगों पर शनिदेव की कृपा बरसेगी वहीं कुछ लोगों पर इनका प्रकोप बना रहेगा।

24 जनवरी 2020 को शनिदेव का गोचर मकर राशि में होने वाला है जिसके परिणामस्वरूप जहां कुछ राशियों को शनि की साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी वहीं कुछ के लिए इसकी शुरुआत होने जा रही है।
इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती वृश्चिक राशि से समाप्त होगी और मकर के अलावा कुंभ राशि वालों के लिए इसकी शुरुआत होगी। वहीं साल 2020 में कन्या राशि और वृषभ राशि वालों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी लेकिन मिथुन और तुला राशि वालों के लिए इसका प्रारंभ होगा।
शनि के इस गोचर से जीवन के हर एक क्षेत्र में आप बदलाव महसूस करेंगे। आइए देखते है शनिदेव की टेढ़ी नजर का कैसा प्रभाव आप पर पड़ेगा।

मिथुन:
साल 2020 में मिथुन राशि के लिए अष्टम की ढैय्या की शुरुआत हो सकती है इससे आपके जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपकी वाणी पर नियंत्रण नहीं रहेगा जिससे लोगों से आपका वाद विवाद होता रहेगा। आपके कड़वे बोल बनते हुए काम को भी बिगाड़ देंगे ऐसे में आपको हर एक कदम बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ाना होगा।

तुला:
इस राशि के जातकों पर 2020 में चतुर्थ की ढैय्या प्रारंभ हो जाएगी जिसके परिणास्वरूप सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे, विशेष रूप से इस दौरान कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। इस अवधि में आपको अपने शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा। कामकाज की बात करें तो इस अवधि में काम का बोझ लगातार बना रहेगा जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे।

धनु:
इस राशि के जातकों पर पहले से ही शनि के साढ़ेसाती का प्रभाव है लेकिन इस वर्ष शनिदेव आपके धन भाव में गोचर करेंगे जिससे इस दौरान आपके पैसों की स्थिति काफी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर इस दौरान आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।

मकर:
मकर राशि वालों के लिए साल 2020 बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि इस साल शनिदेव आपकी राशि में गोचर करने वाले हैं। वैसे आप पर पहले से ही साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है लेकिन इस वर्ष शनिदेव आपके लग्न भाव में गोचर करेंगे और साढ़ेसाती के दूसरे चरण की शुरुआत होगी। इस समय आपको अपने क्रोध पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपका उग्र स्वभाव घरेलू कलह की वजह बन सकता है। अपनों के साथ आपके संबंध कुछ ठीक नहीं रहेंगे। कामकाज को लेकर भी इस अवधि में आप परेशान रह सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
