सितंबर मासिक राशिफल: पैसों के मामले में इन 4 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

सितंबर माह की शुरुआत हो चुकी है। यह समय किन राशियों के लिए चुनौतियां और किसके लिए खुशियां लेकर आएगा, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना मासिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यह माह आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप ज्यादातर समय चिंता मुक्त रहेंगे जिससे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ इस अवधि में आपकी नोकझोंक होती रहेगी लेकिन आपके बीच का प्रेम मजबूत रहने के कारण कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। जीवन के उतार-चढ़ाव में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस माह आपकी पदोन्नति हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय काफी व्यस्त रहने वाला है। बड़े व्यापारियों को इस माह लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। अगर आप ऑटोमोबाइल, गैस, प्रिंटिंग प्रेस, पेट्रोल या डीजल से जुड़ा काम करते हैं तो इस माह आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई पुराना विवाद इस दौरान शांत हो सकता है। माह के अंत में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: मंगल

शुभ अंक: 2 10, 22, 39, 44, 53

शुभ दिन: शुक्रवार, रविवार, गुरुवार, शनिवार

शुभ रंग: हरा, गहरा पीला, लाल, मैरून

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर यह माह आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान आपको धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। अगर आप इन अवसरों का सही तरीके से फायदा उठाते हैं तो पैसों से जुड़ी आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। वहीं के मध्य में अचानक कोई बड़ा खर्चा होने से आपका बजट डगमगा सकता है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अपने साझेदार के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। इस दौरान उनके प्रयासों से कारोबार में बड़ा फायदा हो सकता है। मुमकिन है आपका व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके अलावा आप कुछ नयी परियोजनाओं पर भी काम शुरू कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो इस माह आपके पास कुछ बेहतरीन विकल्प होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। माह की शुरुआत में आप अपनी पारिवारिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे लेकिन मध्य में कुछ समस्याएं नजर आ रही हैं। इस दौरान घर के किसी सदस्य की स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 6, 11, 22, 39, 45, 54

शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार

शुभ रंग: नारंगी, मैरून, पीच, गुलाबी, आसमानी

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस माह आपकी आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर रहने वाली है। पैसों के मामले में आप अपने फैसले सोच समझ कर लेंगे। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर आपको मित्रों और रिश्तेदारों की भी सहायता मिलेगी। अगर आप खुद का कोई काम करने की योजना बना रहे हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण आपकी यह योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है तो इस अवधि में आपकी समस्या का समाधान होगा। आप मन लगाकर और मेहनत से काम करें, जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेगी। बड़े व्यापारियों को अत्याधिक आत्मविश्वास में पड़कर कोई भी गलत फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कर्मचारियों के साथ वाद विवाद होने से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इससे बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो इस दौरान आपको अपना टारगेट पूरा करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं दफ्तर में आपके बॉस आप पर नजर बनाए रखेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शिक्षा में कुछ बाधा आ सकती है। हालांकि आपको मेहनत करने की आवश्यकता है तभी आपके सुंदर भविष्य का सपना पूरा हो पाएगा। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में आपके घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा अन्यथा अत्याधिक थकान की वजह से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 2, 5, 20, 34, 47, 59

शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, शनिवार, सोमवार

शुभ रंग: आसमानी, केसरिया, लाल, गहरा हरा

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

इस माह आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बावजूद इसके आप अच्छे समय का आनंद उठा पाएंगे। अपने आत्मविश्वास और हिम्मत के बल पर आप हर तरह की परेशानी का सामना करेंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपका ट्रांसफर हो सकता है। हालांकि आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। अगर लंबे समय से आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो अभी आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। खुद पर भरोसा रखें, सब्र का फल हमेशा मीठा होता है। व्यापारियों को कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माह की शुरुआत में आपका कारोबार कुछ मंदा रहेगा लेकिन धीरे धीरे रफ्तार बढ़ेगी और आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पैसों के मामले में यह समय मिलाजुला रहने वाला है। एक ओर जहां आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। वहीं दूसरी ओर अप्रत्याशित खर्चे आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने खर्चो पर नजर बनाकर रखें। जितना संभव हो सके इसमें कटौती करें। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। घर के सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। भावनात्मक रूप से इस अवधि में आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। माह के अंत में परिस्थिति में कुछ सुधार संभव है। अगर आपको दिल से जुड़ी कोई बीमारी है तो आप समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: चंद्रमा

शुभ अंक: 9, 12, 23, 38, 44, 59

शुभ दिन:, शनिवार, रविवार, शुक्रवार, बुधवार

शुभ रंग: गहरा नीला, पीच, लाल, पीला

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस माह आपको कुछ मामलों में सफलता और कुछ मामलों में असफलता मिल सकती हैं। यह समय आपके लिए खुशियों के साथ चुनौतियां भी साथ लेकर आएगा। व्यापारियों के मार्ग में एक के बाद एक कई बाधाएं आ सकती हैं। माह के शुरुआती दिन आपके लिए काफी कठिन रहने वाले हैं। अगर आपने हाल ही में कोई नया व्यापार शुरु किया है तो इस माह आपको ठीक-ठाक लाभ होगा। आप जल्दबाजी न करें, धीरे धीरे परिस्थिति में सुधार जरूर आएगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आ सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिल रहा है। यह समय इस तरह की बातों को सोचने का नहीं बल्कि मेहनत करने का है। अगर आप बेवजह की बातों पर ध्यान देना छोड़ दें तो आपको इसका अच्छा परिणाम भी मिलेगा। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा साबित होगा। इस दौरान गुप्त तरीके से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो ससुराल पक्ष से अपने संबंध अच्छे करने की कोशिश करें। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ जाए। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। अचानक आपको कोई रोग हो सकता है।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: सूर्य

शुभ अंक: 8,15, 24, 35 49, 50

शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार, बुधवार, मंगलवार

शुभ रंग: जामुनी, हरा, क्रीम, नारंगी, भूरा

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो इस अवधि में आपकी चट मंगनी पट ब्याह हो सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही आनंद में गुजरेगा। आपके बीच आपसी समझ अच्छी रहेगी और आपके हर फैसले में जीवनसाथी आपका समर्थन करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत रहेगी। इस दौरान आपका प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर होने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो इस माह आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय सामान्य रहने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान आपका कोई नुकसान नहीं होगा। अगर आप किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो किसी कारणवश आपका काम बीच में अटक सकता है। पैसों की बात करें तो माह के मध्य में आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। घर के खर्चों को संभाल पाना आपके लिए काफी मुश्किल होगा। स्वास्थ्य के मामले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आपको अपनी दिनचर्या नियमित करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप रोजाना व्यायाम करें। इस दौरान छोटी सी छोटी समस्या को भी नजरअंदाज करने की भूल न करें।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 5, 13, 25, 30, 49, 54

शुभ दिन: सोमवार, शुक्रवार, गुरुवार, शनिवार

शुभ रंग: आसमानी, बैंगनी, भूरा, सफेद, नीला

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

वैवाहिक जीवन में इस दौरान धूप छांव की स्थिति रहेगी। माह का आरंभ जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा गुजरेगा लेकिन मध्य से आपके बीच तनाव बढ़ता चला जाएगा। छोटी-छोटी बातों पर आपकी बहसबाजी हो सकती है। इससे आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है। अगर आप धैर्य का परिचय देंगे तो आपकी शादीशुदा जिंदगी की खुशियां बनी रहेगी। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर लंबे समय से आप एक ऐसे साथी की तलाश में है जिनमें आप एक अच्छा दोस्त भी चाहते हैं तो आपकी यह तलाश इस अवधि में पूरी हो सकती है। इस अवधि में आपको अपने सपनों का साथी मिलने के आसार हैं। इस दौरान कोई भी बड़ा काम अपने माता-पिता की सलाह लेकर ही करें। अगर आप उनकी बातों को नजरअंदाज करते हैं तो नुकसान आपका ही होगा। पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। धन का लेन देन हो या निवेश आपको सोच समझकर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। साथ ही आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का भी प्रयास करना चाहिए। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय ठीक ठाक रहने वाला है। माह के मध्य में अचानक से आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी रफ्तार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। व्यापारियों को इस माह बड़ी राहत मिल सकती है। लंबे समय से अटके हुए किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इससे आपका कारोबार आगे बढ़ाने का सपना पूरा होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो पुराने रोगों को लेकर अधिक सचेत रहें।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 1, 11, 26, 38, 44, 51

शुभ दिन: मंगलवार, शनिवार, बुधवार, रविवार

शुभ रंग: गुलाबी, नारंगी, हरा मैरून

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में यह माह आपके लिए संघर्षों से भरा रहेगा। अगर आपने कर्ज लिया है तो इस दौरान उसे चुकाने का दबाव आप पर रहेगा। इसके अलावा आपको अपने आर्थिक प्रयासों में सफलता न मिलने के कारण काफी निराशा होगी। कामकाज की बात करें तो इस दौरान आपका पूरा ध्यान अपने काम पर रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। आपके बॉस आपकी मेहनत से प्रसन्न होकर आपकी तरक्की का फैसला भी ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आपको क्रोध, जोश और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की भावनाएं आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। व्यापारियों को छोटी मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। इस दौरान पिता की ओर से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। माह के मध्य में पुश्तैनी संपत्ति को लेकर घर में कोई विवाद हो सकता है। इस तरह की परिस्थितियों में आपको समझदारी और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। अगर आप अपने घर की शांति बनाए रखना चाहते हैं तो लड़ाई झगड़े और बहसबाजी से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको गंभीर रोग हो सकते हैं।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो

शुभ अंक: 3, 14, 25, 30, 47, 59

शुभ दिन: गुरुवार, मंगलवार, रविवार, शुक्रवार

शुभ रंग: लाल, भूरा, केसरिया, जामुनी, पीला

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज से जुड़ी चिंता से इस दौरान आपको मुक्ति मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं और पिछले कुछ समय से आप लगातार मेहनत कर रहे हैं तो इसमें आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा इस समय आप पर जिम्मेदारियों का बोझ भी कुछ बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप पहले से ही खुद को तैयार रखें। अगर व्यापार में आपको कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पा रहा है तो इस दौरान परिस्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। अचानक आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप खाद्य पदार्थों का व्यापार करते हैं तो इस अवधि में आपको जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। इसके अलावा यदि आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके कुछ मित्रों की ओर से आपको बढ़िया प्रस्ताव मिल सकता है। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप खुद का घर बनाना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी यह इच्छा पूरी होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा जीवनसाथी की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव दूर होगा और आपके रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ अंक: 4, 9, 25, 39, 48, 56

शुभ दिन: रविवार, शनिवार, बुधवार, सोमवार

शुभ रंग: क्रीम, हरा, नारंगी, पीला, गुलाबी

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप थोड़ी कोशिश और करेंगे तो अपने पेशेवर और निजी जीवन में सामंजस्य बैठा पाने में आप सफल होंगे। आपको समझना होगा कि काम के साथ आपका परिवार भी आपके लिए जरूरी है। काम के सिलसिले में इस दौरान काफी समय के लिए आपको घर से दूर रहना पड़ सकता है। ऐसे में परिजनों को आपसे काफी शिकायतें रहेंगी। अपनी प्रोफेशनल लाइफ को और बेहतर बनाने के लिए इस दौरान आप कुछ नहीं योजनाएं बना सकते हैं। आप अपने व्यापार में बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो यह समय आपके लिए थोड़ा कठिन रहने वाला है। दफ्तर में एक के बाद एक आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप पर कार्यभार अधिक रहेगा। वरिष्ठ आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई कमियां भी निकाल सकते हैं। ऐसे में आपका तनाव काफी बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि आप अपना दिमाग शांत रखें और अपने काम पर फोकस करें। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको रोजाना ध्यान करना चाहिए। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। हालांकि आपको सोच समझकर ही अपना फैसला लेना होगा। जल्द और बड़े मुनाफे के लिए आप कोई भी गलत रास्ता न अपनाएं। यदि आपकी माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 7, 16, 23, 31, 45, 55

शुभ दिन: मंगलवार, रविवार, बुधवार, शनिवार

शुभ रंग: गुलाबी, हरा, मैरून, आसमानी, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस दौरान आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। माह की शुरुआत में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने और अपने पूरे परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो यह माह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा आपको कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर भी काम करने का मौका मिल सकता है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है, इसलिए अपनी जीत का जश्न खुलकर बनाएं। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस दौरान आपके कारोबार में गति आएगी। साथ ही आर्थिक रूप से भी सुधार संभव है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय उपयुक्त है। विद्यार्थियों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। यदि इस समय पढ़ाई लिखाई में आप जरा सी भी लापरवाही करते हैं तो इसका गलत नतीजा आपको भविष्य में भुगतना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की कोशिश करें। यदि कोई समस्या है तो अपने गुरुजनों, बड़ों या मित्रों की सहायता आप ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस माह घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। जंक फूड से परहेज करें।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: यूरेनस, शनि

शुभ अंक: 5, 12, 28, 32, 45, 58

शुभ दिन: रविवार, मंगलवार सोमवार, बुधवार

शुभ रंग: सफेद, हरा, क्रीम, पीला, नारंगी

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए प्रगतिशील साबित होगा। अगर आप बेरोजगार हैं तो इसमें आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान काम से जुड़ी विदेश यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काफी सुखद रहेगी और इससे आपके करियर में एक नया मोड़ आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को भी आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप कपड़े, कॉस्मेटिक, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, खाने पीने की चीजों या लकड़ी से जुड़ा काम करते हैं तो यह समय आपके लिए लाभदायक रहेगा। पैसों की बात करें तो अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में आप सफल रहेंगे। इस दौरान आप अच्छा खासा धन अर्जित कर पाएंगे। आपको पुराने किसी कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। पिछले कुछ समय से यदि आपके घर में कोई विवाद चल रहा है तो इस दौरान उसके साथ होने की प्रबल संभावना है। परिजनों के साथ आपको अपने रिश्ते अच्छे करने का प्रयास करना होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस दौरान जीवनसाथी के साथ आप कई खट्टे मीठे अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में यह माह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। सेहतमंद रहने के लिए आप कई तरह के उपाय कर सकते हैं।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति

शुभ अंक: 9,18, 20, 35, 49, 56

शुभ दिन: बुधवार, सोमवार, रविवार, गुरुवार

शुभ रंग: भूरा, गुलाबी, लाल, नीला

Desktop Bottom Promotion