Latest Updates
-
Divyanka Tripathi के घर से आई डबल गुडन्यूज, Vivek Dahiya ने शेयर की जुड़वां बेटों के जन्म की खुशखबरी -
क्या कोरोना जैसा लॉकडाउन फिर लगेगा? इबोला पर देश में हाई अलर्ट, सरकार और DGCA की सख्त एडवाइजरी जारी -
Dhaba Style Without Gravy Aloo Gobi Recipe: घर पर बनाएं चटपटी और खिली-खिली सब्जी -
Lauki Vs Tori: लौकी या तोरी, गर्मियों में सेहत के लिए कौन-सी सब्जी है ज्यादा फायदेमंद? जानें -
Ekadashi Udyapan Rules: क्या एकादशी व्रत का उद्यापन करना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहता है शास्त्र? -
Bank Holidays in June: जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, प्लान बनाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट -
Bada Mangal 2026: आज चौथे बड़े मंगल पर जरूर पढ़ें बाबा नीम करौली के ये अनमोल विचार, बदल जाएगी किस्मत -
UP Dhaba Style Poori Aloo Recipe: घर पर बनाएं यूपी के मशहूर ढाबे जैसा स्वाद -
Bada Mangal 2026 Wishes: पवनपुत्र का आशीर्वाद...आज चौथे बड़े मंगल पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष और सिंह राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अपनी किस्मत के सितारे
सूर्य देव का हुआ कन्या राशि में प्रवेश, जानें सभी राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव
ग्रहों की राजा सूर्य देव हर 30 दिन पर राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य देव के एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करने को संक्रांति कहा जाता है। 17 सितंबर, 2022, शुक्रवार को सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं । सूर्य देव अगले 1 महीने तक कन्या राशि में ही विराजमान रहेंगे। उनके के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव किसी ना किसी रूप से सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। सूर्य देव की कृपा से कुछ राशियों की बंद किस्मत का ताला खुल सकता है तो वहीं कुछ राशियों बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है
आइए देखते हैं सूर्य देव के इस गोचर का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा

मेष:
आपको क्रोध और अहंकार से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपके बनते कार्य भी बिगड़ सकते हैं। इस अवधि में आपको संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आप मिलकर सारी जिम्मेदारियां उठाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है।

वृषभ:
कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है, खा तौर पर नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। इस दौरान जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

मिथुन:
यदि आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो ऐसे मामले में आपको जल्दबाजी न करने से बचना होगा। आप अपने करीबियों से सलाह जरूर लें। कामकाज में बढ़ोतरी होगी। नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क:
सेहत से जुड़ी परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। सूर्य देव की कृपा आप पर बरसेगी और आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। वहीं व्यापारियों को इस समय काम से जुड़ी कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्राएं बेहद लाभकारी रहेंगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।

सिंह:
इस दौरान आपको अपनी वाणी का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे बात करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। इसके अलावा जल्दबाजी में आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से भी बचने की आवश्यकता है। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। निजी जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। परिजनों या रिश्तेदारों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है।

कन्या:
आपका अहंकारी स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इस अवधि में आपके रिश्तो में कड़वाहट आ सकती है, साथ ही अपनों के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। यदि आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करते हैं तो पूरी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको आंखों या पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

तुला:
आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, ऐसे में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर छोटी सी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। बेहतर होगा आप काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। काम के साथ-साथ आप अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें।

वृश्चिक:
सूर्य का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपको पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ नए अवसर लगेंगे। वहीं नौकरी करने वाले जातकों का भी प्रमोशन हो सकता है। इस अवधि में आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे। पिता का पूरा समर्थन मिलेगा।

धनु:
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी बढ़ने के भी आसार है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। इस दौरान आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएंगे। व्यक्रि में विस्तार करने में आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। कोई पुराना घरेलू विवाद सुलझ सकता है। इस दौरान आप अच्छे स्वास्थ्य का भी आनंद भी उठाएंगे।

मकर:
मकर राशि वालों के लिए यह समय कुछ खास नहीं रहेगा। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कड़े परिश्रम के बावजूद आपको सफलता न मिलने के कारण काफी निराशा हो सकती है। इस दौरान आप नकारात्मक विचारों से घिरे हुए रहेंगे। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में लेने से बचने की आवश्यकता है। सेहत को लेकर भी आप काफी परेशान रहेंगे।

कुंभ:
पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपके कई कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। इस अवधि में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। घर हो या कार्यस्थल, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा। आपका बढ़ता हुआ तनाव आपकी सेहत में गिरावट की वजह बन सकता है।

मीन:
वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। इस दौरान साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकता है, साथ ही कारोबार में नुकसान होने के भी आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप काफी दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो छोटी मोटी दिक्कतें लगी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications