Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Travel Horoscope 2023: नए साल में इन राशियों को मिलेंगे घूमने के कई मौके, विदेश यात्रा का सपना होगा पूरा
साल 2023 हर किसी के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। हमारी जो भी इच्छाएं या काम पिछले वर्ष अधूरे रह गए हैं उनके इस वर्ष पूरे होने की हम सभी कामना करते हैं। अगर आप घूमने फिरने के शौकीन है और यह जाने के लिए उत्सुक हैं कि इस वर्ष आपको कहां सैर करने का मौका मिल सकता है तो यहां हम आपकी राशि के अनुसार आपको बताएंगे कि साल 2023 में आप किन खूबसूरत जगहों पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। तो आइए देखते हैं।

मेष:
अगर लंबे समय से आप स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पा रहे हैं और आपको काफी बोझिल महसूस हो रहा है तो साल 2023 आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। इस दौरान आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आप भारत में ही किसी खूबसूरत स्थान पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

वृषभ:
इस राशि के जातकों के लिए साल 2023 बहुत ही दिलचस्प रहने वाला है। आपको मनोरंजन के कई मौके मिलेंगे। आप भारत के किसी ऐतिहासिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा मालदीव में आप बीच स्पा का भी आनंद उठा सकते हैं

मिथुन:
इस वर्ष अचानक ही आपको घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। यह आपके लिए बहुत ही बढ़िया सरप्राइज हो सकता है। आप कश्मीर जैसी खूबसूरत जगह पर जा सकते हैं।

कर्क:
कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष किसी आईलैंड की सैर करने का मौका मिलेगा। यह समय आपके लिए बहुत ही मनोरंजक और यादगार रहने वाला है।

सिंह:
इस अवधि में आपको घूमने फिरने के कई अवसर मिलेंगे। हालांकि इस दौरान आप अपनी मनपसंद जगह पर जा सकते हैं लेकिन आपको खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। इस साल आपको मनाली जैसी सुंदर जगह जा सकते हैं। इसके अलावा आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।

कन्या:
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है और इस दौरान आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आप किसी ऐतिहासिक स्थल पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

तुला:
ब्रेक की जरूरत महसूस हो रही है तो इस वर्ष आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। परिवार के साथ आप लंबी छुट्टी बिताने के लिए किसी अच्छी जगह पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहने वाली है।

वृश्चिक:
कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आपको घूमने फिरने के ज्यादा मौके न मिले लेकिन फिर भी आप अपने और परिवार के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। बच्चों और परिजनों के लिए शॉर्ट हॉलिडे प्लान कर सकते हैं।

धनु:
घूमने फिरने का आपको काफी शौक है। ऐसे में साल 2023 आपके लिए ढेर सारी सरप्राइसज लेकर आया है। एक नहीं बल्कि आपको घूमने के कई ऐसे अवसर मिलेंगे। आप दोस्तों के साथ लंबे रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। इस दौरान आपको कोई नई जगह घूमने का भी अवसर प्राप्त होगा।

मकर:
काफी कड़ी मेहनत के बाद इस वर्ष आपको एक अच्छे ब्रेक की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप अपने लिए समय निकालने की कोशिश करें। हो सकता है इस वर्ष आपको उत्तर पूर्वी भारत घूमने को मिले।

कुंभ:
नई नई जगह पर घूमना फिरना आपको काफी पसंद है। ऐसे में इस साल आप अच्छी और नई जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

मीन:
आप खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए घूमना फिरना पसंद करते हैं। साल 2023 में आप किसी रोमांटिक जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। इस वर्ष आप केरला या फिर विदेश जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
