Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय -
Akshaya Tritiya Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों के जरिए अपनो को दें अक्षय तृतीया की बधाई -
गर्मियों में लू और डिहाइड्रेशन से से बचने के लिए पिएं ये 5 समर ड्रिंक्स, चिलचिलाती गर्मी में भी रहेंगे कूल-कूल -
2026 में टूटेगा गर्मी का हर रिकॉर्ड? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हुई सच तो फेल हो जाएंगे AC-कूलर -
Heatwave In India: गर्मी और लू से लग गए हैं दस्त? आजमाएं ये 5 देसी नुस्खे जो दिलाएंगे तुरंत आराम -
Benefits of Sattu: लू से लेकर कब्ज तक सत्तू है हर मर्ज का इलाज, जानें गर्मियों में इसे पीने के 5 जबरदस्त फायदे -
वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या? जानें सत्तू और पितरों का वो रहस्य जो कम लोग जानते हैं -
Akshaya Tritiya पर नमक खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सस्ता और अचूक उपाय
Yearly Horoscope 2020 in Hindi : इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव
साल 2019 बीतने ही वाला है और जल्द ही नए साल यानी 2020 की शुरुआत होगी। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आने वाला यह वर्ष आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल 2020।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस राशि के जातकों के लिए साल 2020 कामकाज के मोर्चे पर बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों की बात करें तो इस साल आपको धन कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। मगर अपने निर्णय बहुत सोच समझकर लें। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष हो सकता है। मुमकिन है आपके छोटे भाई या बहन का विवाह साल के मध्य तक संपन्न हो जाए। इस वर्ष आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना होगा क्योंकि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पिछले वर्ष आपने काफी कठिन परिस्थितियों का सामना किया था लेकिन इस वर्ष आपको राहत मिलेगी। आपकी कई समस्याओं का समाधान इस साल होने से आपकी चिंता दूर होगी। पिछले साल आपके जो काम अधूरे रह गए थे वो इस वर्ष पूरे होने के आसार हैं। करियर के लिए यह साल अच्छे फल देने वाला साबित होगा और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। पैसों के मामले में इस साल आपको मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा लेकिन लापरवाही करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए यह साल मिलाजुला रहेगा। आपको खुशियां तो मिलेंगी लेकिन साथ ही आपको कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। कामकाज और सेहत को लेकर इस साल दिक्कतें आ सकती हैं। व्यापारियों के बनते हुए कार्य छोटी मोटी बाधाओं के कारण बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को भी साल के मध्य तक कुछ खास सफलता नहीं मिल पाएगी। पैसों के मामले में शुरूआती तीन महीने काफी शुभ रहेंगे लेकिन धीरे धीरे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि भाई बहनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि वालों के लिए साल 2020 काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस वर्ष आपके नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। आपके जीवन में प्यार और रोमांस की बहार आएगी और लंबे समय से चली आ रही आपकी तलाश खत्म हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यापारियों को लाभ कमाने के मौके मिलेंगे और आपके कारोबार में मजबूती आएगी। इस साल पैसों को लेकर घर में तनाव हो सकता है जिस कारण परिजनों से आपका अलगाव भी संभव है। सेहत का मामला इस साल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको पित्त संबंधित बीमारियां घेर सकती हैं।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस साल आगे बढ़ने के आपको कई मौके मिलेंगे लेकिन चीजों को अपने पक्ष में करने के लिए आपको काफी परिश्रम करना पड़ेगा। आपके संघर्षों का उचित परिणाम आपको जरूर मिलेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो इस वर्ष आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को इस साल बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। इस साल आप अपना व्यापार बढ़ाने या किसी नए व्यापर में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह साल ठीक ठाक रहेगा। शुरुआत में आपकी शिक्षा में कुछ बाधाएं आएंगी लेकिन धीरे धीरे स्थिति बेहतर होगी। पैसों को लेकर इस साल कई चुनौतियां आएंगी लेकिन इसके बावजूद आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आप विदेश जाने की इच्छा रखते हैं और इस दिशा में आप लंबे समय से कोई प्रयास कर रहे हैं तो इस वर्ष आपको सफलता मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह साल बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। मनचाहा ट्रांसफर भी आपको मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह साल उतार चढ़ाव से भरा रहेगा लेकिन आपको सफलता हासिल होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहने से इस साल आपके नए घर का सपना भी पूरा हो सकता है या फिर आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। घर परिवार में यदि कोई बड़ी परेशानी है तो इस साल इससे आपको छुटकारा मिल सकता है। इस साल आप अच्छे स्वास्थ्य का भरपूर आनंद उठाएंगे। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें।

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस साल आपके जीवन में काफी कुछ अलग और नया होगा। करियर के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। ग्रहों की स्थिति बता रही है कि आपकी मेहनत इस अवधि में सफल होने से बड़ी तरक्की मिलेगी। आपके बेहतरीन प्रदर्शन के कारण कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस साल आपका प्रमोशन भी संभव है। आप व्यापार करते हैं तो कोई बड़ा कारोबार इस साल आप शुरू कर सकते हैं। उचित सलाह लेकर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। आपके आर्थिक प्रयास सफल होने से सालभर पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अपने खर्चों पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। इस वर्ष सेहत से जुड़ी परेशानियां आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2020 कई मामलों में अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। साल के शुरुआत में आपकी कोई बड़ी तरक्की हो सकती है। इसके अलावा इस अवधि में आपका कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। पैसों की स्थिति इस साल काफी अच्छी रहेगी। आप अच्छा खासा धन कमा पाएंगे। जो विद्यार्थी इस साल उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की सोच रहे हैं उनकी इच्छा साल के मध्य में पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य का मामला इस साल सामान्य रहने के आसार हैं।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने से आपको काफी राहत मिलेगी। इस वर्ष आप अपने रिश्तों पर अधिक ध्यान देंगे और उन्हें मजबूती देने में भी सफल रहेंगे। आपकी कोई बड़ी योजना इस साल पूरी नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो व्यापारियों के लिए यह साल काफी अच्छा रहेगा। हालांकि अपने साझेदार पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना ही करें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते रहेंगे। साल के आखिर तक आपको कामयाबी मिलने के आसार हैं। पैसों की बात करें तो जितना ज्यादा आप परिश्रम करेंगे उतना बड़ा आपको फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। इस साल घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल मिलाजुला रहेगा।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मकर राशि वालों के लिए यह साल काफी कठिन साबित होगा। आप खुद पर भरोसा रखें। इस वर्ष आप कुछ ठोस निर्णय ले सकते हैं जिससे आपके जीवन में कई परिवर्तन आएंगे। बेरोजगार जातकों के लिए यह साल काफी बढ़िया रहेगा। लंबे समय से चला आ रहा आपका संघर्ष आखिरकार समाप्त होगा और आपको एक अच्छी कंपनी में स्थायी नौकरी मिलेगी। आप अपना काम मन लगाकर करते रहें। व्यापारियों को इस साल किसी तरह का जोखिम उठाने से बचना होगा। पैसों के मामले में यह साल थोड़ा मुश्किल रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च होंगे जिससे आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कुम्भ राशि वालों के लिए साल 2020 अपने साथ कई चुनौतियां लेकर आएगा हालांकि परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आप पूरी हिम्मत के साथ उसका सामना करेंगे। करियर के मामले में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। नौकरी बदलने या ट्रांसफर का निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें। व्यापारियों को भी सलाह दी जाती है कि यदि नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो अनुभवी और भरोसेमंद लोगों के साथ ही काम करें। सेहत को लेकर इस साल आपको काफी संभलकर रहने की जरूरत है। आपकी छोटी सी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। पैसों की बात करें तो इस वर्ष आपकी आय नियमित रहेगी। आमदनी का नया जरिया आपको मिल सकता है।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपके लिए यह वर्ष काफी भाग्यशाली रहेगा। इस साल आपको काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे जिससे अधिकांश समय आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। व्यापारियों को भी अप्रत्याशित लाभ मिलने से आपका काम काफी आगे बढ़ेगा। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। पैसों से जुड़े आपके प्रयास सफल होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती बनी रहेगी। इस वर्ष आपको अधिक माध्यमों से धन लाभ होने के आसार हैं। स्वास्थ्य के लिए शुरूआती माह अच्छे रहेंगे लेकिन बाद में परेशानियां नजर आ रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications











