Latest Updates
-
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक
Weekly Horoscope ( March 28- April 3) : जानिए किन राशियों के लिए ये सप्ताह गुजरेगा शुभ
अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आने वाले सात दिनों से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके जीवन में खुशियां देगी दस्तक।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए काफी रोमांचक रहेंगे। इस अवधि में आपको परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। इसके अलावा अब जमकर मौज मस्ती भी करेंगे, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। इस दौरान आपको अपने घर के बुजुर्ग सदस्यों के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। उनकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत का फल मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे का यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ दिन: सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। एक के बाद एक आपके सभी काम बनते नजर आएंगे। हालांकि आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वाद विवाद से बचना होगा। सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है लेकिन टुकड़ों में पैसे मिलने से आप कुछ चिंतित रहेंगे। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। सप्ताह के अंत में किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान भागदौड़ काफी रहेगी, इसलिए आपको पर्याप्त आराम करने की भी सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:12
शुभ दिन: बुधवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत काफी मजेदार होगी। इस दौरान दूर कहीं से कुछ रिश्तेदारों का आना हो सकता है जिससे घर का वातावरण काफी प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ लंबे समय बाद आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। इतना ही नहीं यदि घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस अवधि में उसके भी समाप्त होने की प्रबल संभावना है। अगर आप विद्यार्थी है तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है विशेष रुप से यदि जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आप जरा सी भी लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े जातकों के मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं लेकिन आप अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास के बल पर सारी चुनौतियों को पार करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो गुस्से और जल्दबाजी से बचें अन्यथा आपकी मेहनत व्यर्थ हो जाएगी। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:20
शुभ दिन: शुक्रवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस हफ्ते यदि आप कोई नया कार्य करने वाले हैं तो आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप उसकी योजना पहले ही बना लें। कामकाज की बात करें तो व्यापार में स्थितियां सामान्य रहेगी। इस अवधि में आपको कोई बड़ा फायदा नहीं होगा। हालांकि आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती है। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जाए। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। इस अवधि में भाइयों के साथ आपके संबंध बिगड़ने के आसार हैं। बेहतर होगा आप थोड़ा संभल कर रहे हैं। सेहत की बात करें तो इस अवधि में खांसी, जुकाम या गले में इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:19
शुभ दिन: गुरुवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर इस हफ्ते कुछ बड़े बदलाव संभव है जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं और निवेश की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। हालांकि प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। इस अवधि में कार्यभार कम रहने से आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिल सकती है, विशेष रूप से यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको इस अवधि में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप वाहन आदि की खरीदारी करने की योजना बना रही हैं तो इससे अभी आपको बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने का प्रयास करें ताकि आपके प्रिय उपेक्षित न महसूस करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 7
शुभ दिन: रविवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको कुछ खास परिणाम नहीं मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो इस दौरान आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से बेहद संतुष्ट नजर आएंगे और आपको खूब प्रशंसा भी मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। अगर आप अविवाहित और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके संबंध को परिवार की स्वीकृति मिल सकती है और जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 25
शुभ दिन: शनिवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस अवधि में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है खासतौर पर आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपका अनियंत्रित क्रोध आपके बनते हुए कार्यों को बिगाड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान लगाएं। केवल बातों से कुछ हासिल नहीं होगा, यदि आप अपने बॉस का दिल जीतना चाहते हैं तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस दौरान पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता। हालांकि आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा कोई तीसरा इसका फायदा उठा सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप अपने तय बजट के अनुसार खर्च करते हैं तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। इस दौरान आपके प्रिय के बर्ताव में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ दिन: मंगलवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विद्यार्थी है तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आएगा खासतौर पर यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। दूसरी ओर यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिलने के आसार हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस अवधि में आपका तनाव कुछ बढ़ सकता है। कुछ लंबित व्यवसायिक योजनाओं को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। दूसरी ओर आपको उधार से भी बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचने की जरूरत है खासतौर पर यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। सेहत की बात करें तो आप अधिक तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 11
शुभ दिन: नारंगी

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
निजी जीवन में इस दौरान कुछ उथल-पुथल रहेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। अपने घर का वातावरण खुशनुमा बनाए रखने के लिए आप छोटी-छोटी बातों को तूल न दें तो बेहतर होगा। इसके अलावा बड़े बुजुर्गों की बातों को भी नजरअंदाज करने की भूल न करें। यदि जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आपको अपनी ओर से पहल करनी चाहिए। आप अपने प्रिय को भी समझने का प्रयास करें और उनकी खुशियों का भी ध्यान रखें। इससे आपके संबंध मजबूत होंगे। पैसों की स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। अचानक बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। इस अवधि में वाहन का प्रयोग आप बहुत ही सावधानी से करें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: नीला

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अपने पार्टनर पर भरोसा मजबूत करने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी से बचें अन्यथा इस दौरान आपका रिश्ता टूट भी सकता है। पैसों की बात करें तो आमदनी आपकी अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको किसी पुराने कर्ज से मुक्ति भी मिल सकती है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आपको शांति से मामले को सुलझाने का प्रयास करना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय कुछ निराशाजनक रहेगा। इस अवधि में कड़ी मेहनत के बावजूद भी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलेगा। नौकरीपेशा जातक यदि किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा, लेकिन इस फैली हुई वैश्विक महामारी के प्रति आपको अधिक सजग रहना होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
शुभ दिन: रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आपकी किसी बड़ी समस्या का अंत होगा। यदि घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो इस दौरान उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो बेकार की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें। इसके अलावा दफ्तर में सहकर्मियों की भी आलोचना करना आप पर भारी पड़ सकता है। यदि आपसे छोटी सी भी चूक होती है तो उसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामले में बहुत ही संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। खुद को किसी भी गैर जरूरी और गैर कानूनी काम से दूर रखें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां कुछ तनावपूर्ण रहने वाली है। इस अवधि में पिता के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। यदि उनके किसी फैसले से सहमत नहीं है तो शांति से अपनी बात रखने का प्रयास करें। आपका गलत रवैया आपके पिता की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा। कोई भी आर्थिक लेन देन करने के लिए यह समय ठीक नहीं है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको नसों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप फौरन डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक: 35
शुभ दिन:सोमवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस अवधि में आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप व्यापार करते और किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला। इस अवधि में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने पेंडिंग कार्यों की लिस्ट न बढ़ाएं और समय पर अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में संतान की शिक्षा को लेकर आप की चिंता कुछ बढ़ सकती है। आप बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। घर की सजावट या मरम्मत पर इस दौरान आपका पैसा खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। इस दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:32
शुभ दिन:बुधवार



Click it and Unblock the Notifications











