For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 सितंबर राशिफल: कर्क राशि वालों को मिलेंगे इस हफ्ते अच्छे परिणाम

|

अगर आप अपने पूरे हफ्ते से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल और बनाएं अपने इस नए हफ्ते को और भी ख़ास। आइए जानते हैं इस हफ्ते ग्रहों की चाल आपके भाग्य के लिए कैसे संकेत दे रहे हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी धीमी रहेगी। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं जिससे काम में आपका मन कम लगेगा। क्रोध बढ़ेगा जिससे घर के सदस्यों के साथ बेवजह के झगड़े हो सकते हैं। इस समय आपको अपनी ही बात सही लगेगी और आप दूसरों की बातों को महत्व नहीं देंगे। सप्ताह का मध्य थोड़ा राहत भरा रहेगा। अचानक आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको सकारात्मकता का भी अनुभव होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनी से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत ही शुभ साबित होगा। आपको अच्छे परिणाम मिलने के आसार हैं। इस दौरान काम के सिलसिले में आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। आय का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है लेकिन आपको संभलकर रहने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च आपका बजट बिगाड़ सकता है। सप्ताह के अंत तक आपको कुछ पुराने उधार और बिल चुकाने पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में इस समय थोड़ी नीरसता रहेगी। आप अपनी ही उलझनों में उलझे रहेंगे जिस कारण आप जीवनसाथी पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है लेकिन आपको जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह ठीक ठाक रहेगा। सप्ताह के शुरूआती दिनों में कुछ परेशानी रहेगी लेकिन धीरे धीरे आपको राहत मिलेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 32

शुभ दिन: बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करेंगे। हालांकि मन में कुछ दुविधा रहने के कारण आप अपने निर्णय लेने असक्षम महसूस करेंगे लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और हिम्मत के बल पर हर चुनौती का सामना बहुत ही आसानी से करेंगे। आपके परिश्रम और मेहनत का फल आपको इस दौरान मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप विदेश में काम करते हैं या करना चाहते हैं तो इस हफ्ते आपको सफलता मिलने के आसार हैं। आयात निर्यात का कार्य करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अच्छा खासा मुनाफा मिलने का योग बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अपने बेहतर काम के लिए इस हफ्ते कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। दफ्तर में आपको कोई अवार्ड मिल सकता है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ वेतन वृद्धि का आपका सपना भी पूरा हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ यह समय बहुत ही आनंद में बीतेगा। घर के लोग आपकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। आपके माता पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। यह समय सभी के साथ मिलकर अपनी जीत का जश्न मनाने का है, इसका भरपूर लाभ उठाएं। वैवाहिक जीवन में इस दौरान सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। अगर बात आपके प्रेम संबंधों की करें तो इस समय आप बहुत ही उत्साहित रहेंगे। यदि आप नए रिश्ते की शुरुआत करने वाले हैं तो आप अपना कदम आगे बढ़ा सकते हैं।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 29

शुभ दिन: गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

सप्ताह की शुरुआत में आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। इस दौरान कामकाज में आपको किसी भी तरह की ढील या लापरवाही नहीं करनी चाहिए। नौकरी हो या व्यापार आपके प्रतिस्पर्धी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। इस समय आपकी छोटी सी चूक आप पर बहुत भारी पड़ सकती है। आप नौकरीपेशा हैं और आपको कोई नया प्रोजेक्ट सौंपा गया है तो जी जान से मेहनत करें। इस काम को पूरा करने के लिए आपको अपने सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। ऐसा करने में कोई हर्ज नहीं है लेकिन आपको सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले जा सकता है। आर्थिक स्थिति में इस हफ्ते उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है लेकिन खर्चों में वृद्धि के भी आसार हैं जिससे आपके हाथ से आसानी से पैसे निकल जाएंगे। इस हफ्ते पुराने कर्ज परेशान कर सकते हैं। मगर छोटे मोटे कर्जों से आपको मुक्ति मिलेगी। आप रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए लाभदायक रहेगा। कुछ अच्छे सौदे होने की उम्मीद है। निजी जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इस हफ्ते आप अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे जिससे परिजनों को काफी निराशा हो सकती है। आपके जीवनसाथी आपको बहुत मिस करने वाले हैं। कुछ ऐसे गंभीर घरेलू मुद्दे हैं जिन्हें आपको समय रहते सुलझाने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 43

शुभ दिन: शुक्रवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ अच्छे संकेत दे रहा है। बीते कुछ समय से आपके जीवन में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे थे लेकिन इस हफ्ते आप महसूस करेंगे की परिस्थितियों में सुधार आ रहा है। यह सब आपकी मेहनत और कोशिशों का ही नतीजा है। आपने अपने समय का सही उपयोग करके अपने जीवन से हर प्रकार की नकारात्मकता और शिथिलता को दूर कर अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर कदम बढ़ाया है। ऐसे ही मेहनत करते रहेंगे तो जल्द ही आप ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। यदि हाल में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है तो इस हफ्ते आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। हालांकि अपनी कुछ योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए आपके खर्चे हो सकते हैं लेकिन चिंता की बात नहीं है आपको इसका उचित परिणाम मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर नई जिम्मेदारी आ सकती है। ये वही मौका है जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। इस समय आपको जमकर मेहनत करनी होगी ताकि जल्द से जल्द आपकी तरक्की का सपना पूरा हो जाए। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पैसे कमाने के छोटे मोटे मौके आपको मिल सकते हैं लेकिन बड़े लाभ के लिए अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ दिन: गुरुवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

रोमांटिक लाइफ में इस हफ्ते आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। छोटी सी गलती आपको अपने पार्टनर से दूर कर सकती है। आपकी वाणी बहुत ही अहम भूमिका निभाएगी इसलिए तोलमोल कर बोलने में आपकी भलाई है। अपने प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादा इधर उधर बातें करने से बचें अन्यथा कोई तीसरा इसका फायदा उठाकर आप दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ा सकता है। शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी पर अपना भरोसा मजबूत करें। आपको उनकी बातों और भावनाओं को समझने की जरूरत है। बेवजह छोटी छोटी बातों पर आपका गुस्सा करना आपके रिश्ते के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। पारिवारिक कलह का बुरा प्रभाव आपके बच्चों पर पड़ सकता है। इस दौरान आपकी माता या पिता की सेहत में गिरावट आने से आप तनाव में रहेंगे। मन बेचैन रहने के कारण काम से भी आपका ध्यान भटक सकता है। आपको समझना होगा जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं आपको हर मुश्किल का सामना हिम्मत से करना चाहिए। इस समय आपको सकारात्मक विचारधारा वाले लोगों के साथ की जरूरत है। ऐसे लोग आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई भी गैरजिम्मेदाराना हरकत करने से बचें। आपने काम पूरी मेहनत और लगन के साथ खत्म करने की कोशिश करें। जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आप ध्यान का सहारा लें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 32

शुभ दिन: सोमवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस हफ्ते अपना हर फैसला बहुत ही सोच समझकर लें। घर हो या कार्यस्थल आपको बहुत भी सावधान रहना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। बासी खाना या ज्यादा मसालेदार खाना खाने से आपको बचना होगा, पेट से जुड़ा कोई रोग हो सकता है। इस बात की भी प्रबल संभावना है कि आपका पुराना कोई रोग इस समय उभर जाए। बेहतर होगा कि आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। इस हफ्ते प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मसला उलझ सकता है। आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। जोश में आकर अपने होश ना खो बैठें अन्यथा जीवनभर पछताना पड़ सकता है। हालांकि आपकी लगातार कोशिशों का अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। यह समय आपकी माता जी के लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। उनके कारण आपको कोई बड़ा फायदा मिलने के आसार हैं। उनकी मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और प्रगाढ़ होगा। कार्यक्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। इस दौरान घर के किसी सदस्य से आपकी कहासुनी हो सकती है लेकिन आपको बहसबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। यदि आप बैंक से लोन लेने के प्रयासरत हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 29

शुभ दिन: मंगलवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस हफ्ते आपको अपनी मेहनत का शुभ परिणाम मिलने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में आपके बेहतरीन प्रदर्शन से आपके उच्च अधिकारी काफी खुश रहेंगे। इस दौरान आपका प्रमोशन और वेतन वृद्धि दोनों मिल सकती है। आपके विदेश जाने की इच्छा भी इस समय पूरी होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है लेकिन आपका यह सफर बहुत मनोरंजक रहने वाला है। इसका भरपूर आनंद लें। आपको सलाह दी जाती है कि अपने सहकर्मियों पर आप ज्यादा भरोसा ना करें। अपने किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए उनपर निर्भर ना रहें। व्यापारियों को इस हफ्ते अच्छे मुनाफे मिल सकते हैं। साथ ही आप कोई नया काम हाथ में ले सकते हैं। इस दौरान आपकी ख़ुशमिजाजी आपके आस पास के लोगों को काफी प्रभावित करेगी। हालांकि छोटे मोटे तनाव आपको घेर सकते हैं लेकिन आप अपनी सकारात्मकता के बल पर इस तरह की परेशानियों से आसानी से बाहर निकल जाएंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। अपनी सही रणनीतियों के कारण उन्हें कड़ी टक्कर भी देंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया है। आप पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई कर पाएंगे। यदि आप अपने परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय बहुत ही खास रहने वाला है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस हफ्ते आपका ज्यादातर ध्यान आपके घर परिवार पर रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। यदि माता की सेहत को लेकर आप चिंतित हैं तो इस दौरान इस चिंता से मुक्ति मिल सकती है। उनकी सेहत में बड़ा सुधार आने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में घर में उल्लास और आनंद का वातावरण रहेगा। घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप व्यापारी हैं तो इस समय आपको उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप मेहनत करते रहेंगे और आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। अपना व्यवसाय विदेश में फैलाने की आपकी इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को भी इस दौरान कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप कार्यक्षेत्र या कार्यशैली में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो इस हफ्ते आपको कुछ राहत मिलने के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आने से आपके कई काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने परिवार पर भी कुछ खर्च कर सकते हैं। आप सभी के साथ घूमने के लिए शहर से बाहर जा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में कुछ परेशानियां दिखाई दे रही हैं लेकिन आप कठिन से कठिन परिस्थिति में भी नहीं डगमगाएंगे और अपने पार्टनर का दिल जीत लेंगे। साथ ही इससे आप पर उनका भरोसा भी पक्का होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ दिन: शुक्रवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। व्यावसायिक और व्यक्तिगत दोनों ही रूपों से आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आप अपनी समझदारी से कुछ मसले सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आप काफी संतुलित और शांत रहेंगे जिससे आपके रास्ते में आने वाली सभी बाधाएं दूर होगी। बीते कुछ समय में आपने जो गलतियां की हैं उससे आपने बहुत कुछ सीखा है। हालांकि किसी भी तरह की जिद आपके लिए ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करना होगा। आपकी लव लाइफ में इस समय किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी। पार्टनर के साथ आपके संबंध में मिठास बनी रहेगी। इस रिश्ते के प्रति आपकी गंभीरता देखकर आपके परिजन भी कोई फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है उनका यह निर्णय आपके पक्ष में हो। आपके करियर की बात करें तो यह समय कुछ खास नहीं रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो आपके काम करने के तरीके से आपके उच्च अधिकारी संतुष्ट नहीं रहेंगे इसलिए आपको कुछ ऐसा करना होगा जिससे कार्यस्थल पर आप अपनी काबिलियत साबित कर सकें। पैसों के मामले में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। अगर आप कुछ बड़े खर्चे करने वाले हैं तो बेहतर होगा कि आप अपनी वित्तीय योजना पहले ही बना लें। स्वास्थ्य का मामला इस हफ्ते ठीक ठाक रहेगा। किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 6

शुभ दिन: सोमवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यह हफ्ता आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप अपने बेहतर भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं तैयार कर सकते हैं। कामकाज को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। इन दिनों में आप कुछ जरूरी बदलाव लेकर आ सकते हैं जिसका आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आप नौकरीपेशा हैं तो इस दौरान आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है क्योंकि अचानक काम का बोझ आप पर बढ़ सकता है। अपने प्रोमशन के सपने को पूरा करने के लिए आपको अपने वरिष्ठों की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस हफ्ते आपका खराब दौर खत्म हो सकता है और आपको बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है क्योंकि ग्रहों की स्थिति शुभ रहने के कारण पैसों को लेकर आपकी समस्या का समाधान होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल संभव है। पारिवारिक जीवन में भी इस समय आपको सुखद परिणाम मिल सकते हैं। आपको हर फैसले में परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सभी के साथ आपके रिश्ते की मधुरता बनी रहेगी। शादीशुदा जोड़ों के दांपत्य जीवन में एक खूबसूरत मोड़ आ सकता है। आपका प्रेम और भी गहरा होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। आपके परिजनों को आपका यह रिश्ता मंजूर ना हो जिससे आपकी परेशानियां बढ़ जाएं। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। कामकाज की टेंशन में आप अपनी फिटनेस पर ध्यान देना ना भूलें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: शुक्रवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस पर आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल है। लंबे समय से अटके हुए कुछ आर्थिक मुनाफे भी इस दौरान मिलने के आसार हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को और भी मजबूती मिलेगी। इस समय आप परिवार की खुशियों पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। यह समय आपके भाई बहनों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। उनके किसी प्रयास में सफलता मिलने से आपको अत्यंत प्रसन्नता होगी। घर के अन्य सदस्यों के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपसे कोई चूक नहीं होगी। परिजनों के मन में आपके प्रति सम्मान और बढ़ेगा। इसके अलावा जिस समर्थन की उम्मीद आपको उनसे है वो भी आपको मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधूरे कार्यों को लेकर आप तनाव में रहेंगे। समय की कमी और ज्यादा काम आपका बोझ बढ़ा सकते हैं। आप अपना हर काम योजना के अनुसार करें और जल्दबाजी से बचें। रोमांटिक लाइफ में केवल प्रेम ही प्रेम रहेगा। आप हर स्थिति में एक दूसरे का साथ देंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ दिन: बुधवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते स्थिति अनुकूल रहेगी। पिछले कुछ समय से आपका प्रदर्शन कुछ ठीक नहीं चल रहा था लेकिन इस हफ्ते आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों की मदद से आप पहले से बहुत अच्छा कर पाएंगे। आपकी मेहनत और प्रयास को काफी सराहना मिलेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस समय आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस दौरान साझेदारी की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में आपको संभलकर रहने की जरूरत है। किसी के साथ बहसबाजी ना करें वरना आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। इससे घर का वातावरण भी बिगड़ जाएगा। आप किसी की बात से सहमत नहीं हैं तो बेवजह के झड़गे झंझट में ना पड़े बल्कि शांति से अपनी बात समझाने का प्रयास करें। यदि फिर भी आपके सामने विपरीत परिस्थिति आती है तो आप समझदारी दिखाते हुए बात को वहीं खत्म कर दें। संतान पक्ष से इस समय आपको कुछ कष्ट मिल सकता है। आपको उनपर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपकी लापरवाही उन्हें उनके मार्ग से भटका रही है। पैसों के मामले में यह सप्ताह खास लाभदायक नहीं है। कोई आर्थिक समस्या आती है तो आपको अपने किसी करीबी से मदद मिल सकती है। इस दौरान आपकी सेहत नरम गरम रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 31

शुभ दिन: शनिवार

English summary

Weekly Horoscope Predictions For 8 September 2019 to 14 September 2019

Check out your weekly horoscope for 8 September 2019 to 14 September 2019 and know what exactly it holds for you!
Story first published: Saturday, September 7, 2019, 13:21 [IST]
Desktop Bottom Promotion