Latest Updates
-
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश -
Eid 2026 Special Mehndi Design: मेहंदी बिन अधूरा है ईद का जश्न, ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन्स
साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अप्रैल: इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा बड़ा उछाल
अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से अपने आने वाले सात दिनों की हर जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको अपने आर्थिक, व्यवसायिक, नौकरी, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
इस हफ्ते आपका पूरा ध्यान आपके काम पर रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आप अपनी स्थिति मजबूत करने की भरपूर कोशिश करेंगे। इस दौरान वरिष्ठों से भी आप कुछ महत्वपूर्ण बातचीत कर सकते हैं। हालांकि आपको अपने अच्छे संबंधों का फायदा मिल सकता है लेकिन मेहनत करने में भी आपको कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए। वित्तीय दृष्टिकोण से सप्ताह का प्रारंभ कुछ ठीक नहीं रहेगा। खर्चों का लेखा जोखा देखकर आपका तनाव बढ़ेगा। इस अवधि में आर्थिक नुकसान भी संभव है। सप्ताह के अंत में पैसों की स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि इस समय पैसों के मामले में जरा संभलकर रहें। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहेगा। आपको समझना होगा कि मुलाकात करने का यह सही अवसर नहीं है। आप खुद भी मुसीबत में पड़ सकते हैं, साथ ही पार्टनर के लिए भी परेशानी खड़ी हो सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए यह सप्ताह शांत भरा रहेगा। इस दौरान आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी की वाणी में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने में आपकी भलाई है। इस अवधि में छोटी मोटी परेशानियां लगी रहेंगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस हफ्ते आप खुद को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। काम का बोझ कम रहेगा और आपको परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस दौरान परिजनों के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे। छोटी मोटी घरेलू समस्याओं को सुलझाने की भी आप भरपूर कोशिश करेंगे। आप व्यापार करते हैं तो इस अवधि में अपनी नयी परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। मुमकिन है इस दौरान आपके रास्ते में कोई अड़चन नहीं आएगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा राहत भरा रहेगा। बातचीत में कुशलता इस दौरान आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए वरिष्ठों की रजामंदी आपको मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जो आने वाले समय में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। हालांकि निवेश के लिए यह उचित समय नहीं है इसलिए इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आप महसूस करेंगे कि एक दूसरे को आप और अच्छी तरह समझने लगे हैं। सेहत इस अवधि में अच्छी रहेगी। आप अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान दे पाएंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 20
शुभ दिन: शनिवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
भाग्य आपका बलवान है और इस हफ्ते आपको अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है। अगर आप नौकरी करते हैं तो नयी जिम्मेदारियां लेने के लिए तैयार रहें। इस दौरान आपके उच्च अधिकारी आपकी काबिलियत को काफी सराहेंगे और आपकी मेहनत को देखते हुए आपकी तरक्की का भी फैसला ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो इस दौरान भागीदारी में किये हुए कार्य सफल होंगे और आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। निजी जीवन में इस दौरान सुख और शांति बनी रहेगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस अवधि में आपको उत्तम दांपत्य सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। यदि कोई समस्या आती है तो आपके प्रिय उसे सुलझाने में आपकी पूरी मदद करेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में स्थिति अनुकूल रहेगी। इस हफ्ते आपको अपने पार्टनर से मिलने के कई अवसर मिलेंगे। आप दोनों अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का मन बना सकते हैं। हालांकि ऐसे मामलों में जल्दबाजी ठीक नहीं होती इसलिए उचित समय पर ही अपने परिजनों से इस विषय पर बात करें। पैसों की बात करें तो इस हफ्ते धन लाभ का योग बन रहा है। अगर आप लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 7
शुभ दिन: रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
रोमांटिक लाइफ में इस हफ्ते कोई बड़ी समस्या आ सकती है। इस दौरान आपके पार्टनर के साथ आपके अनबन काफी बढ़ सकती है। मुमकिन है आप अधिकांश समय इस विषय को लेकर परेशान रहेंगे। आपको समझना होगा कि जीवन आगे बढ़ने का नाम है इसलिए इस तरह की बातों को खुद पर हावी होने न दें और अपने उज्जवल भविष्य के सपने को पूरा करने के लिए मेहनत और प्रयास करते रहें। अगर आप अपने साथी से सच्चा प्रेम करते हैं तो उन्हें समझने की कोशिश करें। बेहतर होगा आप एक दूसरे को थोड़ा समय दें। आप शादीशुदा हैं तो इस अवधि में आपके जीवनसाथी काफी व्यस्त रहेंगे। इस दौरान उनकी वाणी में कुछ कड़वाहट रह सकती है जिससे आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। मुमकिन है काम का दबाव उन्हें चिड़चिड़ा बना रहा है। ऐसे में आपको अपने प्रिय के साथ बिताए अच्छे पलों को याद करना चाहिए। अगर आप सेल्स, मार्केटिंग या कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इस हफ्ते आपको कुछ खास फायदा नहीं मिल पाएगा। कामकाज धीमा रहने के कारण इस दौरान आप काफी तनाव में रहेंगे। आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते अचानक आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आप अतिरिक्त सावधानी बरतें ताकि आपकी सेहत प्रभावित न हो। सप्ताह के अंत में परिवार से जुड़ा कोई गंभीर मामला उभर सकता है। ऐसे में कोई भी निर्णय लेना आपके लिए आसान नहीं होगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस अवधि में पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 14
शुभ दिन: मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी होगी। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। घर का वातावरण इन दिनों शांत रहेगा। परिजनों के बीच एकता और प्रेम देखने को मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए यह सप्ताह उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान आपके पार्टनर के साथ मुलाकात नहीं हो पाएगी। हालांकि आप ज्यादातर समय उनके ख्यालों में खोए रहेंगे और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको ऐसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने वरिष्ठों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। उनके सही मार्गदर्शन से आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। वे आपको जो भी सलाह दें, उस पर गौर करें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह तनाव से भरा रहेगा। लगातार आपके कुछ प्रयास विफल हो सकते हैं जिससे आप काफी दबाव महसूस करेंगे। कारोबार में नुकसान आपकी आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करेगा। बेहतर होगा आप हिम्मत से काम लें। सेहत की बात करें तो इस दौरान खान पान में लापरवाही न करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 18
शुभ दिन: शुक्रवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सेहत के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। लगातार काम करने की वजह से आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप कुछ समय के लिए काम से छुट्टी लेकर परिवार के साथ समय बिताएं। मानसिक प्रसन्नता मिलने से आपकी शारीरिक समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। इसके अलावा इस दौरान अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस अवधि में आप लाभ कमाने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। मुमकिन है आपको काफी भागदौड़ करनी पड़े। हालांकि इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। अति उत्साहित होकर कोई भी फैसला न लें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां नज़र आ रही हैं। इस हफ्ते घर का माहौल बिगड़ सकता है। मुमकिन है आप अपने बड़ों के किसी निर्णय से सहमत न रहें, खासतौर पर उनका यह फैसला यदि आप से जुड़ा हो तो आप काफी नाखुश रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो इस हफ्ते दौरान आप बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार आएगा। आप दोनों अपने बीच की सारी गलतफहमियां दूर करेंगे। प्रेमी जोड़ों के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। इस दौरान आपके पार्टनर का एक ही अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 30
शुभ दिन: गुरुवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस हफ्ते आप अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। काम अधिक रहेगा लेकिन समय की भी कमी रहेगी, ऐसे में आप काफी परेशान रहेंगे। हालांकि अगर आप हिम्मत से काम लेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है क्योंकि आपके अधिकारियों की नज़र आप पर रहेगी। यदि कोई समस्या आती भी है तो उनका सहयोग आपको मिलेगा। आपके लिए यह सुनहरा मौका है इसलिए लापरवाही न करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो सप्ताह की शुरुआत में आपको प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है इस दौरान आपका नुकसान हो जाए लेकिन इस नुकसान की भरपाई करने का मौका जल्द ही आपको मिल सकता है इसलिए आप ज्यादा चिंता न करें। पैसों की बात करें तो इस हफ्ते खर्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपकी जमा पूंजी पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में इस दौरान शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। वहीं दूसरी ओर इस हफ्ते जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चलती रहेगी। बात बात पर बहस करने की आपकी आदत आपकी शादीशुदा जिंदगी तनाव बढ़ा रही है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 28
शुभ दिन: रविवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यह सप्ताह आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आएगा। कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए ठीक नहीं है। इस दौरान आपके हाथ से कोई बढ़िया मौका निकल सकता है। इससे आप काफी निराश रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने सहकर्मियों या वरिष्ठों के साथ इस अवधि में वाद विवाद से बचना होगा। यदि आप अपनी नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो आप दूसरी जगह अपनी किस्मत आजमा सकते हैं बेवजह के झंझटों पड़ कर अपनी प्रतिष्ठा को धूमिल न करें। इस समय आपको आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है इसलिए कोई फैसला खुद सोच समझकर लें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। परिजनों का गलत रवैया आपको गहरे रूप से आहत कर सकता है। आप काफी अकेला और उदास महसूस करेंगे। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे तो धीरे धीरे चीजें सामान्य होती नजर आएंगी। पैसों की स्थिति इस समय सामान्य रहेगी। आप अपने आर्थिक मामलों को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करें। सेहत की बात करें तो इस हफ्ते आप शारीरिक रूप से बहुत परेशान रहेंगे। अगर आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो आपको ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। बेहतर होगा समय समय पर अपने डॉक्टर से आप सलाह लेते रहें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 31
शुभ दिन: शनिवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक जीवन के लिए यह सप्ताह बहुत ही बढ़िया साबित होगा। घर में खुशियां रहेगी और अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। इस दौरान आप परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। बेहतर होगा ऐसे फैसले लेते समय आप पूरी सावधानी बरतें क्योंकि इसका प्रभाव आपके पूरे परिवार पर पड़ेगा। इस हफ्ते आप अपने वैवाहिक जीवन पर ध्यान दे पाएंगे। अपने जीवनसाथी के साथ बीते दिनों की खूबसूरत यादों को आप फिर से ताजा करेंगे। इतना ही नहीं आप अपने प्रिय को लेकर अत्यधिक भावुक रहेंगे। प्रेम जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आपके पार्टनर किसी बात को लेकर आपसे नाखुश रहेंगे। इस दौरान एक दूसरे से संपर्क भी टूट सकता है। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते किसी बड़े बदलाव की संभावना नज़र आ रही है। इस समय वरिष्ठ आपकी रफ़्तार से बेहद नाराज रहेंगे। ऐसे में आपको कोई भी बात दिल पर नहीं लेनी चाहिए। आपको यह सलाह दी जाती है कि आप अपने काम को लेकर व्यवहारिक रहें। किसी भी बात को व्यक्तिगत स्तर पर ना ही ले जाएं तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आपकी सेहत ठीक ठाक रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: गुरुवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। सप्ताह के शुरूआती दिन आपके लिए बेहद अच्छे रहेंगे। इस दौरान आपका बजट संतुलित रहेगा लेकिन धीरे धीरे खर्चों में वृद्धि संभव है। यदि आप इस पर काबू नहीं करेंगे तो बचत भी खर्च हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते आपका कारोबार ठीक ठाक चलेगा। इस समय आप कोई दीर्घकालिक निवेश की योजना भी बना सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यवसायिक निर्णय लेते समय मन को स्थिर रखें। यदि कोई भी दुविधा हो तो अपना फैसला टाल दें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आप बहुत ही सहजता से अपने सभी काम पूरे करेंगे। आपको अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर भी इस अवधि में प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ टकराव से बचने का हर संभव प्रयास करेंगे। रोमांटिक लाइफ में आपके पार्टनर के साथ संबंध काफी अच्छे रहेंगे। इस समय आपकी निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। सेहत के मामले में ये हफ्ता बढ़िया रहेगा। आप खुद को तनाव से मुक्त पाएंगे।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4
शुभ दिन: शुक्रवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक मोर्चे पर इस दौरान तनाव संभव है। घर में झगड़े झंझट होने की संभावना है जिससे माहौल काफी अशांत रहेगा। इस दौरान आप में क्रोध की अधिकता रहेगी। आपको समझना होगा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेना चाहिए। इस अवधि में आपके पिता की सेहत कमजोर रहेगी। बेहतर होगा आप उन्हें किसी भी तरह के तनाव से दूर रखें। इस दौरान आपको अपने अनुभवों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों को इस समय काफी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक चीजें आपके हाथ से निकलती मालूम पड़ेगी। हालांकि सप्ताह के अंत में आपको कुछ राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ इस दौरान रिश्ता और मजबूत होगा। मुमकिन है आपके प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलने से आप एक दूसरे के और करीब आ सकते हैं। वहीं रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अगर आप शांत रहेंगे तो आपके संबंध में कड़वाहट नहीं आएगी। छोटी मोटी बातों को नजरंअदाज करना सीखें। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आप अच्छा पैसा कमा पाएंगे। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह ठीक नहीं है। ज्यादा चिंता करने से बचें अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: मंगलवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यह सप्ताह आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। सप्ताह का प्रारंभ बेहद मजेदार रहेगा। आप अपने परिवार को पूरा समय देने की कोशिश करेंगे। परिजनों के साथ आपके रिश्ते में जो भी कड़वाहट थी या उन्हें आप से जो भी शिकायत थी वो सब इस अवधि में दूर हो जाएंगे। इस समय आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने का योग बन रहा है। मन में उत्साह रहेगा और मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। कामकाज की बात करें तो इस हफ्ते आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आप खूब मेहनत करेंगे और संतुष्ट भी रहेंगे। हो सकता है इस दौरान दफ्तर में आपको सम्मानित भी किया जाए। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो इस हफ्ते विवाह संबंधित निर्णय ले सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपसी मनमुटाव हो सकता है लेकिन आप अपने पार्टनर की नाराजगी दूर करने में सफल रहेंगे। सप्ताह के अंत में आपको काम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
शुभ दिन: बुधवार



Click it and Unblock the Notifications











