Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
साप्ताहिक राशिफल 25 अप्रैल से 1 मई: अप्रैल का यह आखिरी सप्ताह इन राशियों पर पड़ सकता है भारी
अपने पूरे हफ्ते की जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। यहां आपके आने वाले 7 दिनों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते कैसा रहेगा आपका भाग्य।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर इस सप्ताह उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। हफ्ते के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेंगे। इस अवधि में आपका कारोबार कुछ धीमी गति से आगे बढ़ेगा लेकिन धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। हालांकि आपको कुछ बड़ा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप धैर्य से काम लें, उचित समय आने पर चीजें अपने आप आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है खासतौर पर अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो इस हफ्ते आप पर जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण सुखद रहने के आसार है। बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का मौका मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान में जरा सी भी लापरवाही न करें। इस अवधि में पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ दिन: सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस हफ्ते आपके जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी खासतौर पर जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी तनाव में रहेंगे। इस अवधि में आपके प्रिय की सेहत में भारी गिरावट संभव है। बेहतर होगा वे संभल कर रहें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में दफ्तर के नियमों का पालन कठोरता से करने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। आपको अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना होगा। छोटे व्यापारियों को इस अवधि में अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि यह सप्ताह आपके लिए काफी खर्चीला रहने वाला है, लेकिन आपके अच्छे सितारे किसी तरह की समस्या नहीं होने देंगे। सेहत की बात करें तो खुद को एक्टिव रखने के लिए आप नियमित व्यायाम या फिर मॉर्निंग वॉक करें। इसके अलावा अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 23
शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर इस हफ्ते कोई बड़ा बदलाव संभव है खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो नयी नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल और बेहतर होगा। हालांकि इस हफ्ते अगर आप कोई बड़ा निवेश करते हैं तो सोच समझ कर अपना फैसला लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। इस दौरान आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है खासतौर पर यदि उनका स्वास्थ्य पहले से ही ठीक नहीं चल रहा है तो आपको किसी अच्छे चिकित्सक से तुरंत सलाह लेने की जरूरत है। लापरवाही महंगी पड़ सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो अगर आप कपड़ों के व्यापारी हैं तो इस अवधि में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। वहीं होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह समय निराशाजनक रहने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती अन्यथा हाथ में आया हुआ कोई शानदार मौका छूट सकता है। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और आपको उनके साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो इस अवधि में उनके बर्ताव में नरमी देखने को मिल सकती है। ऐसे में आपको भी अपनी नाराजगी भूल कर अपने प्रिय को मौका देना चाहिए। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना ध्यान करें। इसके अलावा सुबह की सैर भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 11
शुभ दिन: मंगलवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस अवधि में आपका घरेलू वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। यदि आप अपने घर की शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आपको सभी के साथ विनम्र व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। अगर आप विद्यार्थी है और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही आपकी इस समस्या का अंत होगा और आप अपनी पढ़ाई ठीक से कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस अवधि में आप अपने सभी अधूरे कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है खासतौर पर अगर आप खुदरा व्यापारी है तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने पूरे हफ्ते का बजट पहले ही तैयार कर लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो इस अवधि में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ दिन: गुरुवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में स्थान परिवर्तन होने की संभावना है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में आपके बॉस आपसे बेहद प्रसन्न नजर आएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा आपको मिल सकता है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य में छोटे भाई या बहन के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है लेकिन जल्द ही उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है, इसलिए आप ज्यादा तनाव लेने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको इस अवधि में आपको ठंडी चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 16
शुभ दिन: शुक्रवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरी हो या व्यापार इस दौरान आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण कुछ बनते हुए कार्य बिगड़ने की आशंका है। हालांकि आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। इस अवधि में किसी भी कार्य को अधूरा न छोड़े अन्यथा लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। पैसों के मामले में यह सप्ताह कुछ बेहतर साबित होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आप राहत की सांस लेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। काम के साथ-साथ आप स्वयं के लिए भी समय निकालें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 32
शुभ दिन: हरा

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
निजी जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। यदि कुछ समय से पिता के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो इस अवधि में आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल इस दौरान काफी अच्छा रहेगा और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सभी कार्य पूरे करेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत में आपके हाथ बड़ा आर्थिक फायदा लग सकता है। इस अवधि में आप कोई बड़ी डील पक्की कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ खर्चीला रहने के आसार है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने बजट के अनुसार ही चलें और ज्यादा से ज्यादा बचत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
शुभ दिन: रविवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। इस अवधि में आप थोड़े सुस्त रहेंगे साथ ही आपको आलस्य भी महसूस होगा। यदि आप तरक्की पाना चाहते हैं तो आपको पूरी मेहनत और ईमानदारी से कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है खासतौर पर नौकरी पेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो इस अवधि में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। बेहतर होगा कि आप अपने उच्च अधिकारियों को किसी भी तरह की शिकायत का मौका न दें। व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। इस अवधि में आप जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपको किसी पुराने पारिवारिक कर्ज से मुक्ति भी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। इस अवधि में घर के सदस्यों को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। इस दौरान वाहन चलाते समय आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 10
शुभ दिन: मंगलवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
सप्ताह की शुरुआत में अचानक आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती हैं। घर से बाहर आप सारी जरूरी सावधानियां बरतें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। बड़े व्यापारियों को सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि इस दौरान आप कोई आर्थिक लेन देन करते हैं तो आपको पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। इस दौरान बिना किसी बाधा के आपके सभी कार्य पूरे होंगे। साथ ही बॉस का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकता है। घर के सदस्यों के बीच वाद विवाद होने की आशंका है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अधिक तनाव और क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4
शुभ दिन: शनिवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ विनम्र व्यवहार करें। इसके अलावा अपनी गोपनीय बातें ज्यादा इधर उधर से करने से भी आपको बचना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपका रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर यह सात दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इतना ही नहीं इस अवधि में आपकी किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। इस दौरान आप अपने बच्चों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 17
शुभ दिन: बुधवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में आपको आपका मनचाहा कार्य सौंपा जा सकता है। यदि इस काम को आप सफलतापूर्वक पूरा कर पाते हैं तो निश्चित रूप से आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। इस अवधि में पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ने से आपको कुछ नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में स्थितियां कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की जगह अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशियों से भर जाएगी। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप घर की मरम्मत या साज सजावट के लिए काफी धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 36
शुभ दिन: मंगलवार



Click it and Unblock the Notifications











