साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अप्रैल: जानें किन राशियों के लिए ये सात दिन है सुकून से भरे

आने वाले सात दिनों में आपके जीवन में कौन-कौन से बदलाव आएंगे, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना सप्ताहिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह चुनौतियों से भरा रहने वाला है। उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आप काफी निराश रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में अपने व्यवहार का खास ध्यान रखना होगा। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों के साथ आप टकराव और कहासुनी से बचें अन्यथा आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। फैशन से संबंधित चीजों का व्यापार करने वाले लोगों को इस अवधि में अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में आपके घर में उतार-चढ़ाव की परिस्थिति देखने को मिलेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सभी सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। इस दौरान छोटी सी बात पर घर में वाद विवाद होने की आशंका है। पैसों के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए मुमकिन आप अपनी आर्थिक योजनाओं में कुछ बदलाव करें। सेहत की बात करें तो अधिक तनाव आपकी सेहत बिगाड़ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: सोमवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। इस अवधि में आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है और जल्द ही आप सात फेरे ले सकते हैं। शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। एक दूसरे के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। आपका यह सफर बहुत ही मनोरंजक रहने वाला है। सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यत जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अचानक बीच में अटकने से आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। पैसों की बात करें तो इस हफ्ते आपको उधार लेन-देन करने से बचने की जरूरत है। इसके अलावा अपनी आर्थिक योजनाओं के बारे में ज्यादा इधर-उधर बातें न करें तो बेहतर होगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ दिन: गुरुवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह समय अनुकूल है। यदि आप लोन लेने के लिए प्रयासरत है तो आपको इस ओर अपना कदम आगे बढ़ाना चाहिए। आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस अवधि में आपका कार्य प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपके बॉस आप से काफी प्रभावित हो सकते हैं। हो सकता है वे आपको कुछ नयी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपे। आपके कड़े परिश्रम का जल्द ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए खर्चीला रहने वाला है, लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। सप्ताह के अंत में धन लाभ का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि भाई या बहन के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो इस दौरान सब कुछ शांत हो जाएगा। इस अवधि में आप अपने जीवनसाथी को कोई कीमती तोहफा दे सकते हैं। सेहत की बात करें तो इस दौरान आपको जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: मंगलवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते बहुत ही संभल कर रहने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से यदि आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो पूरी सतर्कता बरतें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है विशेष रुप से यदि आपके बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आप उसे तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। अगर आप मीडिया से जुड़े हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। पैसों की बात करें तो आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लेने लगाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। निजी जीवन की बात करें तो इस दौरान आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। हालांकि रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। इस अवधि में जीवनसाथी की ओर से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 32

शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

ग्रहों की स्थिति भाग्य को मजबूत कर रही है और इस दौरान आपके कुछ अटके हुए काम बिना किसी बाधा के पूरे हो सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए लाभ की स्थिति बन रही है। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। इसके अलावा आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने का कोई बढ़िया मौका भी मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो इस हफ्ते आपको अच्छी खबर मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो इस दौरान घर का माहौल शांत रहेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। आपको अपने माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं वैवाहिक जीवन में भी हालात सुधरते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आपके जीवनसाथी के व्यवहार में नरमी देखने को मिलेगी। सेहत की बात करें तो इस दौरान आपको सिर दर्द, दांत दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 24

शुभ दिन: गुरुवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आपको कुछ नया और रचनात्मक करने का भी मौका मिल सकता है। आर्थिक रूप से इस अवधि में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। इस दौरान अचानक धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। कम प्रयास में आप अधिक धन संचित कर पाने में सफल रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नई परियोजना में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से उच्च पद की प्राप्ति के लिए मेहनत कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको अपनी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। आप जमकर मेहनत करते रहें। जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य तो इस दौरान आपको सर्दी, जुकाम बुखार आदि हो सकता है। आप लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 33

शुभ दिन: शुक्रवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि कुछ समय से आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण परेशान चल रहे हैं जो इस अवधि में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। सेहत में सुधार आने से आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों का ध्यान दे पाएंगे। इस दौरान विपरीत परिस्थितियों का सामना पूरी हिम्मत से करेंगे। कामकाज की बात करें तो यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। बड़े मुनाफे के चक्कर में आप गलत रास्ते अपनाने से बचें। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। पेशेवर जीवन के साथ-साथ आपको अपने निजी जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है खासतौर पर बच्चों के साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन आप बचत पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ दिन: सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारी वर्ग की बात करें तो आपके लिए यह सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आप किसी नए कार्य की भी शुरुआत भी कर सकते हैं। लकड़ी के कारोबारियों के काम में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते तो इस अवधि में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आपको कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। आप अपनी टीम के लीडर रहेंगे। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। यदि इस अवधि में आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी देखभाल करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: बुधवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो यह समय आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने वाला है। पार्टनर के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। आपको अपने पार्टनर पर भरोसा रखते हुए उनके फैसलों का सम्मान करना चाहिए। झगड़े झंझट से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर इस दौरान कार्यभार बढ़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ है। आपको जमकर मेहनत करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपनी कोशिशें बढ़ानी होगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। इस दौरान आप सोच समझकर ही खर्च करें। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। इस अवधि में माता-पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। यदि आप शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। इस दौरान जीवनसाथी को अधिक समय देने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सात दिन आपके लिए मिलेजुले रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

शुभ दिन: गुरुवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है खासतौर पर अगर आप इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के प्लेसमेंट होने की भी प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में बहुत ही संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आप अपने छोटे से छोटे काम को भी ध्यान पूर्वक करें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती हैं। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को नियम और कानून का पालन करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा खासतौर पर माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है और अपने वैवाहिक जीवन मैं सुख और शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना होगा। छोटी-छोटी बातों पर अपने जीवनसाथी पर गुस्सा करने से बचें। सेहत की बात करें तो यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: रविवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आसानी से आपके सभी काम पूरे होंगे। आपकी तरक्की होने की भी संभावना है। खुदरा व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। इस दौरान आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आप अपनी मेहनत और समझदारी से इस अवधि में अच्छा धन कमा पाएंगे। आपको दिल खोलकर खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप जितना बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन में इस दौरान कलह बढ़ सकता है। बड़े भाई के साथ आपके रिश्ते में कड़वाहट आने की संभावना है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा बात काफी बढ़ सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अप उन्हें तनाव को दूर रखें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है। अच्छे खान-पान के साथ आप आराम पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 12

शुभ दिन: शनिवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। आवेश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा जिससे विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस अवधि में आप अपने लिए जमकर खरीददारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: सोमवार

Desktop Bottom Promotion